More

    तेजी से मोटापा कम करने के 5 आसान उपाय – Weight Loss Tips in Hindi

    Weight loss - वजन घटाएतेजी से मोटापा कम करने के 5 आसान उपाय - Weight Loss Tips in Hindi

    मोटापा कम करने के लिए उपाय (Weight Loss Tips) इन हिंदी: मोटापा जल्दी से कम करना चाहते है तो हमारे पेज में बताए जा रहे वेट लॉस डाइट टिप्स को अपनाएं और बहुत जल्द मोटापे से छुटकारा पाएं| मोटापा आपकी पर्सनालिटी ख़राब करने के साथ साथ कई रोगों का मुख्य कारण भी है। पाचन तंत्र ठीक काम ना करने से वजन कम और ज़्यादा होने जैसी परेशानियां होने लगती है। सही तरीके और सही समय पर खाना ना खाना और खाने पिने की बुरी आदतों की वजह से पाचन शक्ति कमज़ोर होने लगती है जिससे खाया पिया ठीक से पचता नहीं।

    शरीर का अधिक वजन होने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और टाइप 2 मधुमेह सहित गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। क्रैश डाइट एक स्थायी समाधान नहीं है। स्वस्थ भोजन और स्नैक्स को मानव आहार की नींव बनाना चाहिए। आहार की गोलियां या उपवास जैसे साधनों के माध्यम से वजन कम करना हानिकारक हो सकता है।

     अगर कमर और पेट से मोटापा कम करने के उपाय करने है तो आपको सबसे पहले अपने लाइफ स्टाइल में जरुरी बदलाव करने होंगे जिसमें सबसे अहम् है अपनी डाइट में हेल्थी फ़ूड शामिल करना और अपनी दिनचर्या में योगा, एक्सरसाइज शामिल करना। इन सबके साथ साथ आप मोटापा और वेट लॉस करने के घरेलू नुस्खे भी कर सकते है। आइये जाने वेट कम कैसे करे, gharelu nuskhe for weight loss tips in hindi.

    कुछ लोग मोटापा घटाने की दवा और सप्लीमेंट्स प्रयोग करते है जो काफी महंगे होते है और उनसे मनचाहे परिणाम भी नहीं मिल पाते। बहुत से लोगों का ये भी मानना है कि डाइटिंग करने और कम खाने से पेट की चर्बी कम कर सकते है पर कम खाने से ज़्यादा अच्छा है सही तरीके से खाए। खाना हमेशा आराम से चबा चबा कर खाएं जिससे खाना अच्छे से पचता है और पेट में चर्बी जमा नहीं होती। कुछ लोग जल्दी में खाना खाते है जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और हमारे शरीर में टॉक्सिन होने लगते है जिस वजह से हम बीमार होते और इससे शरीर का वजन भी बढ़ता है।

    वेट लॉस टिप्स – मोटापा कम करने के उपाय

    Weight Loss Tips in Hindi : Gharelu Nuskhe 

    1. पानी – Water

    हमारी आदत होती है की हम एक  ही बार में गटागट पानी पी जाते है पर पानी हमेशा घूंट घूंट कर पीना चाहिए जैसे हम चाय या गर्म दूध पीते है, इससे मुंह में बनने वाली लार पानी के साथ पेट में जाती है जो पेट में बनने वाले एसिड को न्यूट्रलाइज़ करता है और खाना पचाने में ज्यादा मदद मिलती है। इस उपाय से पाचन क्रिया सुधारने और मोटापा घटाने में मदद मिलती है।

    • फ्रिज में रखा ठंडा पानी नहीं पिए।
    • हर रोज तीन से चार लीटर पानी पिए।
    • सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए
    • भोजन करने के आधे घंटे पहले पानी पिए।
    • भोजन करने के बाद आधे घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए।
    1. नींबू से मोटापा कैसे घटाएं – Lemon
    • Weight loss karne ke liye रोजाना सुबह एक नींबू एक गिलास हल्के गर्म पानी में निचोड़ कर खाली पेट पिएं। नींबू की चाय पिने से भी मोटापा कम करने में मदद मिलती है, दिन में एक बार नींबू की चाय बना कर पिए।
    • जाने मोटापा कम करने की दवाई
    1. अजवाइन का पानी – Ajwain Ka Pani
    • पेट की चर्बी घटाने और तेजी से वेट लॉस करने में अजवाइन काफी असरदार साबित हुआ है। अजवाइन में कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर होते है। अजवाइन का पानी खाना खाने के पहले पीने से पाचन भी सही रहता है।
    • मोटापा कम करने के लिए अजवाइन 25 से 50 ग्राम की मात्रा में ले और एक गिलास पानी में भिगो कर रखे फिर सुबह इसे छान ले और थोड़ा शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिए।
    1. शहद – Honey

    शहद पानी में मिलाकर पीने से शरीर में जमा वसा कम होने लगती है जिससे मोटापा कम होता है। एक गिलास पानी उबाल ले और जब ये पानी गुनगुना हो तब इसमें 15 ग्राम शहद मिलाकर पिए।

    • कुछ दिन लगातार इस वेट लॉस घरेलू नुस्खे को करने से पेट में जमा अनचाही चर्बी कम होने लगेगी और पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है। इस उपाय तीन महीने लगातार सुबह खाली पेट करे.
    • जाने भूख कम कैसे करे
    1. ग्रीन टी से वेट लॉस करने के उपाय – Green Tea
    • जल्दी मोटापे को घटाने में ग्रीन टी भी काफी फायदा करती है। जो चाय हम अपनी दिनचर्या में पीते है उससे पाचन क्रिया कम होने लगती है।
    • अगर दूध वाली चाय की जगह आप ग्रीन टी का सेवन करे तो पाचन अच्छा करने के साथ साथ ये मोटापा घटाने में भी मदद करती है। रात में सोने से 30 मिनट पहले एक कप ग्रीन टी पिए।

    मोटापा कम करने के लिए योग

    • हर रोज सही तरीके से योग और प्राणायाम करने पर वेट लॉस तो होता ही है और साथ में शरीर भी बीमारियों से दूर रहता है। कपालभाति और अनुलोम विलोम प्राणायाम पेट कम करने का अच्छा उपाय है। योग से मोटापा कम करना है तो प्रतिदिन आधा घंटा सुबह एवं आधा घंटा शाम को कपालभाति करें। योग खाली पेट करना चाहिए।
    • जाने योग करने का सही तरीका और नियम

    मोटापा कम करने के लिए एक्सरसाइज – Exercise Tips

    • योग के इलावा सुबह और शाम की सैर करना, दौड़ लगाना, रस्सा कूद और साइकलिंग करने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है।
    • सुबह शाम घूमने के लिए समय निकाले।
    • रात के भोजन के बाद थोड़ी देर वॉक करे।
    • दौड़ लगाना और साइकलिंग अपनी दिनचर्या में शामिल करे इससे पुरे शरीर की कसरत हो जाती है।
    • जाने घर पर पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज

    वेट लॉस डाइट टिप्स इन हिंदी

    1. मीठा कम खाएं।
    2. रात का भोजन सोने के दो से तीन घंटे पहले खाये।
    3. खाने में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन की मात्रा अधिक ले।
    4. भोजन में हरी सब्जियां, सलाद, फल, दाल और रोटी ले और चावल कम खाएं।
    5. सुबह दोपहर और रात के खाने के बीच चार से छह घंटे का फासला जरूर रखिए।
    6. सुबह का नाश्ता पेट भर करे, दोपहर को उसका आधा और रात को एक तिहाई हिस्सा ही खाये।
    7. जाने बिना डाइटिंग वेट लॉस करने का तरीका

    इस लेख में बताए वजन कम करने के तरीके तभी फायदा करेंगे जब नियमित रूप से आप इन्हें अपनाए, इसके साथ योगा, एक्सरसाइज को भी समय दे और फ़ास्ट फुड खाने से परहेज करे।

    दोस्तों Weight Loss Tips इन हिंदी, Gharelu Nuskhe for Weight Loss Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये बताये और अगर आपके पास मोटापा कम करने के उपाय, घरेलू नुस्खे या वजन घटाने के कोई और आसान तरीके या कोई सुझाव है तो हमारे साथ शेयर करे|

    Recent Articles

    13 COMMENTS

      • मोटापा कम करने की दवा उपाय और घरेलू नुस्खे के बारे में ऊपर लेख में बताया गया है आप ऊपर बताये उपाय पढ़े.

      • मोटा होने के उपाय की जानकारी के लिए हमने कई लेख साँझा किये है आप उन्हें पढ़ सकते है.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles