भूख कम करने के उपाय: भूख (appetite) अधिक लगने की वजह सिर्फ़ यही नहीं है की शरीर को भोजन की ज़रूरत है। अधिक जाड़ा भूख लगने के और भी कारण हो सकते है। तनाव की वजह से भी कई बार भूख लगने लगती है और हम जादा खाना खा लेते है। अक्सर हमें लगता है की भूख लग रही है पर ये हमारा वहम भी हो सकता है क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है की हमें प्यास लगी होती है और दिमाग से भूख लगने के संकेत मिलते है। पूरा दिन फ्री रहने और काम ना करने से भी व्यक्ति को अधिक भूख लगती है। आवश्यक्ता से अधिक खाने पर पेट में चर्बी बढ़ने लगती है जो बाद में मोटापे का रूप ले लेती है। कुछ लोग भूख काबू करने के लिए दवा खाते है, इस लेख में हम पढ़ेंगे वजन को नियंत्रण में रखने के लिए अपनी भूख कैसे कम करे, hunger control tips in hindi.
हर बार भूख लगने पर अगर हम खाना खाये तो हमारे शरीर को उसे पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी नहीं तो इससे शरीर में चर्बी जमा होने लगेगी। घर से बाहर होने पर जब हमें भूख लगती है तब हम भूख को शांत करने के लिए जंक फुड का सहारा लेते है जिसमें कैलोरी बहुत जादा होती है और ये जल्दी से पचता नहीं है।
भूख कम करने के उपाय और घरेलू नुस्खे
Hunger Control Tips in Hindi
आप को अगर भूख जादा लगती और बार – बार भोजन खाने करने से आप परेशान है या फिर आप भूख को कम कर के बढे हुए मोटापे को कम करना चाहते है तो यहाँ लिखे हुए भूख कम करने के नुस्खे ध्यान से पढ़े और सही तरीके से इन्हें अपनाए।
1. जब भी आपको भूख लगे सब से पहले 1 गिलास पानी पिए और 10 से 15 मिनट तक इंतेजार करे। अब अगर पानी पिने के बाद भी भूख लग रही है तो ही भोजन करे। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट पर है तो दिन में पानी अधिक पिए नहीं तो पेट खाली होने के कारण पेट में जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है।
2. भोजन करने से पहले आप वेजिटेबल सूप पिए, सूप बिना क्रीम वाला हो। सूप पिने से पेट भरा भरा लगेगा और आप अधिक नही खाएँगे। बिना क्रीम वाले वेजिटेबल सूप में कॅलरी और फैट कम होती है और पोषक तत्व अधिक होते है जिस से कम खाने पर भी बॉडी में पोषण की कमी नहीं होती।
3. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो भूख काबू करने और चर्बी घटाने मदद करते है और शरीर को स्वस्थ रखते है। भूख को कम करने के लिए पूरे दिन में दो बार ग्रीन टी पी सकते है। ग्रीन टी के इलावा ब्लैक टी पीने से भी फायदा मिलता है।
4. सब्जियों और फलों में फैट और कॅलरी कम होती है और फाइबर्स, विटामिन अधिक होते है, इसलिए खाना खाने के बाद भी भूख लगे तब आप सलाद और फल खा सकते है।
5. अगर अधिक खाना खाने की वजह से शरीर में मोटापा बढ़ गया है और आप प्रयास करने के बाद भी आप अपनी भूख कंट्रोल नहीं कर सकते तो गेंहू के आटे की रोटियां ना खा कर आप जों और चने के आटे की बनी रोटियां खाए।
6. सुबह का नाश्ता पेट भर करे। मोटापा जादा है तो कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीज़े कम खाये। सुबह का नाश्ता पेट भर करने से आप को शाम तक भूख नहीं लगेगी।
7. खाने में काली मिर्च और हरी मिर्च का सेवन करे। इससे भूख कम लगती है और वजन नहीं बढ़ता।
भूख कम करने के टिप्स और परहेज
- मसालेदार चीजों से परेहज करे।
- चीनी की जगह गुड इस्तेमाल करे।
- जादा चीनी और नमक वाला खाना खाने से बचे।
- रात का खाना सोने से दो घंटे पहले करे।
- बाज़ार का जंक फुड खाने की बजाय आप घर का खाना खाये।
मोटापा कम करने के लिए क्या करे
कुछ लोग वजन घटाने के लिए डाइट करते है, भूखे रहना या फिर कम खाना डाइटिंग नही है। जो लोग वेट लॉस के लिए डाइट करते है उन्हे शुरु शुरू में भूख अधिक लगती है और कई बार भूख कंट्रोल करना भी मुश्किल होता है। अगर मोटापा कम करना है तो आपको कम खाने की नहीं बल्कि सही तरीके से खाने की ज़रूरत है। आप इस लेख में बताये हुए टिप्स को ध्यान रख कर डाइट के दौरान भी भूख कम कर सकते है।
दोस्तों भूख कम करने के उपाय और घरेलू नुस्खे, Hunger Control Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट कर के बताये और अगर आप के पास भूख काबू करने के टिप्स और तरीके है तो हमारे साथ शेयर करे।
motapa kese kam kru
मोटापा कम करने के उपाय आप यहां पढ़े :: https://sehatdoctor.com/
mai 1 month se green coffee 2 time everyday piti hu per but no result please help.
Jab bhi bhukh lage 1 apple kha le fir bhukh nhi lagti hai or badam bhi kha sakte hai. Har ghante ek glas pani piye. Halke garm pani me lemon juice or kali mirch dal ke khali pet piye.
Main per day 2 time green tea pita hu par koi result hi nhi mil rha aisa kyu.
ग्रीन टी के इलावा मोटापा कम करने के लिए आप अपनी डाइट पर भी ध्यान दे और योग एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल करे.
main 4 month se green tea pi rhi hu workout or dieting bhi kar rahi hu but no result plz help.
मै जब भी दिव्य मेदोहर वटी या ग्रीन टी लेता हूँ तो सिर में दर्द शुरू हो जाता है और नींद भी नहीं लगता है.
Main 2 month se garam paani jeere ke saath pi raha hu, jeere wala paani pine se koi fayda nhi mil rha hai.
Mehangai ne kamar tod kar rakh di hai, subah se le kar raat tak kaam karo aur bimar bhi pado aur fruit bhi itna mehnga hota hai usko har roj nahi khrid sakte.
age 19 hai motapa kam kaise kare.
Roj subah nimbu pani peene se bhi koi fark nhi pad rha.
Motapa kam nahi ho rha.