More

    हाई और लो ब्लड प्रेशर के कारण और लक्षण – Blood Pressure in Hindi

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेहाई और लो ब्लड प्रेशर के कारण और लक्षण - Blood Pressure in Hindi

    हाई और लो ब्लड प्रेशर के कारण और लक्षण (blood pressure ke karan) इन हिंदी: अगर किसी रोग के symptoms पहले से ही मालूम हो तो समय पर उसकी पहचान करके उसे बढ़ने से रोक सकते है। इसके इलावा बीमारी का इलाज सही तरीके से करने के लिए उसके कारणों की जानकारी भी होना चाहिए। हाई बी पी और लो बीपी की समस्या आजकल बड़ी उम्र के लोगों के इलावा कम उम्र के लोगों में भी बढ़ती जा रही है। आज इस लेख में हम जानेंगे high और low bp के लक्षण क्या है,ब्लड प्रेशर के कारण, high aur low blood pressure ke lakshan aur karan in hindi.

    समय से ना भोजन लम्बे समय तक स्मार्टफोन का प्रयोग करना और व्यायाम  न करना इन सब आधुनिक जीवन शैली के कारन उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है। लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में शरीर के अंगों में सही तरह से खून की सप्लाई नहीं होती है जिस से स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर तक होने की संभावना है। आम ज़िन्दगी में, बीपी ज्यादा कम होने पर रोगी बेहोश हो सकता है, सचेतन नहीं रहने पे उस इंसान के सिर में गंभीर चोट आ सकती है।

    ब्लड प्रेशर हद से ज़्यादा कम होने पर ऑर्गन फेलियर से लेकर दिल का दौरा पड़ने जैसी खतरनाक स्थिति भी पैदा हो सकती है। दुनिया में बहुत बड़ी तादाद में लोग लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित हैं। ये बीमारी इतनी आम लगती है के अक्सर इसके लक्षणों के बारे में किसीको नहीं पता चलता है और इसे कोई और शारीरिक बदलाव से या आम चीज़ों से जोड़ लेते हैं। ये उनकी सिर्फ हेल्थ ही नहीं ज़िन्दगी को भी खतरे में डाल सकता है।

    ब्लड प्रेशर क्या है – What is blood pressure

    • हमारे शरीर में रक्त धमनियों पर पड़ने वाले खून के दबाव को blood pressure कहते हैं। ब्लड प्रेशर नापने के लिए डॉक्टर जिस मशीन का प्रयोग करते है उसे स्फिग्नोमैनोमीटर कहते हैं।
    • ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए, नार्मल व्यक्ति का बीपी 120/80 mm होता है और वृद्धों का बी पी 140/90 mm तक हो सकता है।
    • नार्मल ब्लड प्रेशर जब 120/80 से ज्यादा होता है तो ये high bp के संकेत है और जब कम हो तो ये low bp है।
    • हाई बी पी की स्थिति में हमारे हृदय को धमनियों में रक्त भेजने में जादा मेहनत करनी पड़ती है जिस कारण हार्ट कमजोर होने लगता है।
    • रक्तचाप जब 90/60 या उससे भी कम होने लगे तो इसे निम्न रक्तचाप या लो ब्लड प्रेशर कहते है। ऐसी स्थिति में बॉडी में रक्त का संचार धीमा होने लगता है।
    • जिन लोगों को ज्यादातर शुगर (diabetes) और ब्लड प्रेशर की शिकायत है उनका बीपी 130/80 या उससे कम हो चाहिए।
    • घर पर बीपी नापने के लिए मॉनिटर इस्तेमाल कर सकते है ये डिजिटल है और ऑटोमेटिक भी। मॉनिटर से बी पी नापने में कोई परेशानी नहीं होती, इसका प्रयोग करना बहुत आसान है।

    ब्लड प्रेशर के लक्षण और कारण इन हिंदी

    Blood Pressure ke Karan aur Lakshan in Hindi

    बाहर से देखने पर ब्लड प्रेशर का कोई लक्षण और खतरा नहीं दिखता पर जब ये रोग बढ़ता है तो गंभीर स्तिथि बन सकती है जैसे की heart attack और लकवा जैसे गंभीर रोग होना। घरेलू नुस्खे और उपाय से ब्लड प्रेशर control में रख सकते है और इसका इलाज किया जा सकता है।

    हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण: Symptoms of high blood pressure

    हाई बीपी में दिल के रोग, गुर्दे के रोग, आँखे खराब होना, धमनियां सख्त होना और मस्तिष्क के ख़राब होने का खतरा बढ़ जाता है। High bp एक धीमा जहर है जिस कारण शरीर के अंग धीरे धीरे ख़राब हो जाते है। इसके लक्षणों को पहचान कर अगर सही तरीके से देखभाल की जाये तो उच्च रक्तचाप का असर कम किया जा सकता है। आइये जाने हाई बीपी के लक्षण क्या है।

    1. तेज सिर दर्द होना
    2. थकावट और ज़्यादा तनाव
    3. सीने में दर्द व भारीपन होना
    4. सांस लेने में भी परेशानी महसूस करना
    5. अचानक से घबराहट होना
    6. कुछ भी समझने और बोलने में कठिनाई होना
    7. चेहरा बांह या फिर पैरों में अचानक से सुन्नपन आना
    8. कमजोरी महसूस करना और धुंधला दिखाई देना

    लो बीपी के लक्षण: Low bp ke lakshan

    एक दम से ज्यादा कमजोरी महसूस करना और चक्कर आना  low blood pressure symptoms है। इसके अलावा लो ब्लड प्रेशर के लक्षण में कुछ प्रमुख लक्षण नीचे भी है।

    1. भूख न लगना
    2. थकान, निराशा या डिप्रेशन
    3. जी मचलना और प्यास लगना
    4. आँखों का लाल होना
    5. त्वचा पर पीलापन आना
    6. धुंधला दिखाई देना
    7. तेज साँसे आना, हृदय जोर से धड़कना

    ब्लड प्रेशर के कारण: Blood pressure ke karan in hindi

    बीपी लो होने और बढ़ने का एक कारण अनुवांशिक भी है। जैसे की अगर परिवार में किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या है तो उनकी अगली पीढ़ी को भी bp problem होने की संभावना अधिक होती। ठीक इसी प्रकार अगर फॅमिली में किसी को निम्न रक्तचाप है तो उनके बच्चों को भी ये रोग प्रभावित कर सकता है।

    हाई बीपी के कारण: High bp causes

    • ब्लड प्रेशर हाई होने का प्रमुख कारण मोटापा है। मोटे व्यक्ति में बीपी बढ़ने का खतरा normal व्यक्ति से ज्यादा होता है।
    • शारीरिक श्रम न करना। जो लोग व्यायाम, खेल कूद और कोई भी शारीरिक क्रिया नहीं करते और आरामतलब जीवन जीते है उन्हें रक्तचाप की समस्या हो सकती है।
    • शुगर, दिल के रोग होना, किडनी के रोग होना, रक्त धमनियां कमजोर होना जैसे रोगों की वजह से भी bp high हो जाता है।
    • ज्यादा नमक खाना, जंक फूड ज्यादा खाना, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन करना।
    • प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला को भी बी पी बढ़ने की समस्या होती है।

    लो ब्लड प्रेशर के कारण: Causes of Low bp

    Recent Articles

    22 COMMENTS

    1. Mera BP high ho jata hai aur sharir me ghabrahat hoti hai aur sene me bharipan lagta hai doctor ko dikhaya to doctor ne kaha ki BP dawa continuous lo
      Kya karna chahiye iske liye koi upay bataiye

    2. Mere sir mein achanak se chakkar aa jata hai, doctor se check karaya to 10 point bp badha tha dawa diya abhi to thik hai lekin kabhi kabhi ghabhrahat hone lagti hai kya karna hai.

    3. After the read i am feeling better but some thing are wrong with me. Mujhe achanak se chakkar aa jata hai and ghabrahat hone lagta hai jaise hamesha mere body me kuch chur rha hai susu karke i don’t understand what is this. Please suggest me.

    4. Mujhe achanak 4 din se ghabrahat ho rahi hai aise jaise mujhe kuch hone wala hai darr sa lag raha hai. koi kaheta hai dipression kuch kahete hai koi jado tona hai mai pareshan hu plz help me.

    5. Meri mom ko bp ki bimari hai unka hamesha bp high rehta hai par aapke ye nuskhe padh ke kuch to kaam aaya aur apni ko iski salah se thik kar rhi hun.

      • लो ब्लड प्रेशर से बचने और इलाज के उपाय व घरेलू उपचार की जानकारी ऊपर लेख में पढ़े.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles