More

    मोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं 10 फूड टिप्स

    Weight gain - वजन बढ़ाएंमोटा होने और वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं 10 फूड टिप्स

    वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं डाइट टिप्स: आप जल्दी वजन बढ़ाने के लिए परेशान है तो हमारे द्वारा बताए जा रहे वजन बढ़ाने के डाइट चार या आसान घरेलू उपाय को अपनाएं और बहुत जल्द अपना वजन आसानी से बढ़ाएं| वेट कम करना हो या फिर वेट बढ़ाना हो दोनों का तरीका एक सा ही है जो है नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और अच्छी डाइट। मोटापा एक वैश्विक महामारी है, लेकिन जो लोग कम वजन वाले हैं, उनकी व्यापकता स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण समस्या है। कम वजन का होना अक्सर खराब पोषण या एक अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थिति का परिणाम होता है, और पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित करता है।

    पर्याप्त भोजन नहीं करने से पोषक तत्वों की कमी और पुरानी थकान हो सकती है। बालों के झड़ने, शुष्क त्वचा, प्रजनन मुद्दों, और खराब दंत स्वच्छता सहित कई स्वास्थ्य जोखिम जुड़े हुए हैं। गंभीर मामलों में, जो लोग कम वजन के हैं वे प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं। तेजी से और स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने के लिए, आपको अपने शरीर के जलने से अधिक कैलोरी लेने की जरूरत है, आदर्श रूप से पोषक तत्व-घने खाद्य पदार्थों के साथ।

    यदि आपका चयापचय अधिक है या आप जोरदार व्यायाम करते हैं, तो आपको अपने शरीर की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिक कैलोरी का उपयोग करने की आवश्यकता है। वजन बढ़ाने के लिए बस ओवरईटिंग एक समाधान नहीं हो सकता है। हालांकि, दिन में पांच से छह बार भोजन करना, अधिक प्रोटीन और वसा खाना, उच्च कैलोरी स्नैक्स जोड़ना स्वाभाविक रूप से वजन बढ़ाने के तरीकों में से हैं।

     कुछ लोगों का मानना है की ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से वो मोटा हो सकते है। फैट वाली चीजें शरीर में फैलावट तो लाती है पर इससे सेहत पर बुरा असर होता है। अक्सर कुछ लोग कहते है की वे दिन भर खाते रहते है पर उनका वजन नहीं बढ़ता। अगर आप ने भी मोटा होने के उपाय किये है पर फायदा नहीं मिला तो इस लेख को पढ़े। आज हम यहां जानेंगे वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं, weight gain food and diet tips in hindi.

    वजन बढ़ाना है तो जरुरी है की शरीर निरोग और स्वस्थ रहे। अगर आपके पेट का पाचन ठीक रहेगा तो जो आप खाये पियेंगे उसका पूरा फायदा मिलेगा।

    वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं

    Vajan badhane ke liye kya khaye in hindi

    वेट गेन करने का डाइट चार्ट बनाना वेट कम करने के डाइट चार्ट से ज्यादा मुश्किल होता है क्यूंकि स्वस्थ तरीके से वेट बढ़ाने के लिए फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का सही मात्रा में उपयोग करना जरुरी है। आइए जाने मोटा होने के लिए क्या खाएं

    1. आलू
    • कार्बोहाइड्रेट्स वजन बढ़ाने में बेहद उपयोगी होते है और आलू में ये भरपूर मात्रा में पाए जाते है। आलू की सब्जी बना कर या इसे उबाल कर भी खाया जा सकता है।
    1. दूध और केला
    • तेजी से वजन बढ़ाने के लिए अपनी दिनचर्या में दूध का सेवन जरूर करे। दिन में 2 बार दूध पीने की आदत बनाये। इसके इलावा दूध के साथ केला खाने से भी जल्दी वजन बढ़ता है. आप केले का शेक बना कर भी पी सकते है।

     3. दलिया (ओट्स)

    • दलिये में फाइबर अधिक होते है और साथ ही अन्य आवश्यक पोषक तत्व भी मौजूद होते है। मोटा होना हो या मोटापा कम करना हो हर रोज नाश्ते में दलिया की 1 कटोरी जरूर खाये।
    • जाने चेहरा मोटा करने के उपाय

     4. प्रोटीन

    1. अपने आहार में ऐसे फूड शामिल करे जिनमें प्रोटीन अधिक मात्रा में हो। इससे मांसपेशियों को ताकत मिलेगी और वजन बढ़ाने में मदद होगी।
    2. अगर आप non veg खा लेते है तो फिश, अंडा और चिकन खाए।
    3. जो लोग veg खाते है वे पनीर, मूंगफली, दाल, भीगे हुए चने, सोयाबीन और भीगी हुई दाल खाएं ई।

     5. पनीर

    • पनीर में कैल्शियम होता है जो हड्डियों के विकास के लिए अच्छा होता है। पनीर में कैलोरी भी अधिक होती है जिससे वजन बढ़ाने में फायदा मिलता है।

     6. देसी घी

    • खाने में घी का सेवन करने से शरीर का वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। सब्जी और रोटी खाते समय उसमें 1 चम्मच देसी घी डाल ले।
    • 1 चम्मच घी और एक चम्मच चीनी मिला कर इसका सेवन रोटी के साथ करे। इससे वेट जल्दी बढ़ता है।

     7. ज्यादा पानी पिए

    • हमारे शरीर का दो तिहाई हिस्सा पानी से बना हुआ है। शरीर के सभी अंगो अच्छे से काम करे और शरीर में जमा गंदगी बाहर निकालने के दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पिए।
    • प्रतिदिन 3-4 लीटर पानी पीने की आदत बनाये। इससे शरीर का पाचन अच्छा रहेगा और सेहत अच्छी रहेगी।

     8. अंडा और चिकन

    • अंडे में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है जो मांसपेशियां बनाने में उपयोगी है।
    • हर रोज 2 अंडे सुबह और 2 शाम को खाए।
    • चिकन में भी प्रोटीन भरपूर होता है।

     9. ड्राइ फ्रूट्स

    • सोने से पहले 10 काजू और 10 बादाम खाए व लगातार 2 से 3 महीने इसका सेवन करें।

    दुबले पतले शरीर को मोटा करने के उपाय

     10. योग और एक्सरसाइज

    • वजन बढ़ाने के लिए जरुरी है की भोजन का सही तरीके से पाचन हो और इसके लिए योग, प्राणायाम और एक्सरसाइज कर सकते है।
    • साइकलिंग, स्विमिंग, सुबह शाम की सैर जैसी एक्सरसाइज से शरीर मजबूत होता है और पाचन मजबूत होता है।

    वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी

    • प्रतिदिन भोजन में 400 से अधिक कैलोरी लेने की कोशिश करें और हर दो घंटे के अंतराल में कुछ ना कुछ खाने की आदत बनाये।
    • भोजन चबा चबा कर खाना चाहिए। तली हुई चीजे और फास्ट फूड खा कर मोटा होने की कोशिश ना करे इससे रोग बढ़ते है।
    • मीठी चीजों में कैलोरी अधिक होती है। अपने weight gain diet plan में मीठा खाना भी शामिल करे।
    • जल्दी मोटा होने के लिए कुछ लोग मेडिसिन खाते है जिनसे नुकसान भी हो सकते है। इसके इलावा बाजार में कई प्रकार के वजन बढ़ाने के पाउडर भी आते है पर आप नेचुरल तरीके अपनाये तो बेहतर है।

    और पढ़ें:-

    Recent Articles

    2 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles