More

    बाबा रामदेव से समझें योग करने के पांच सही तरीके

    Yoga - योगबाबा रामदेव से समझें योग करने के पांच सही तरीके

    क्या आप जानते हैं कि हम में से ज्यादातर लोगों को योग करने का सही तरीका नहीं पता होता है। यही कारण है कि हम महीनों योग करते रहते हैं और हमें इसका कोई लाभ नहीं मिलता। लेकिन आज हमने इस लेख में बाबा रामदेव के योग करने के सही तरीके के बारे में बताया है। इस तरह से योग करने से योग का पूरा लाभ मिलता है। योग करने का सही तरीका जानने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    योग करने के तरीके इन हिंदी: बाबा रामदेव का योग दुनियाभर में मशहूर है,बाबा रामदेव ने सभी बीमारियो को दूर करने के लिए अलग अलग योग के बारे में बताया है, जानिए योग करने का सही समय और तरीका| आजकल की दौड़ भरी जिन्दगी में हमारा खान-पान और रहन-सहन ऐसा हो गया है कि हम अपनी सेहत की और अधिक ध्यान नहीं दे पाते जिसके कारण बहुत सी बिमारियों से पीड़ित होने का खतरा बना रहता है। बाजारी खाना, फ़ास्ट फ़ूड और मिलावटी चीजें भी बीमारियां होने का बहुत बड़ा कारण है।

    पहले लोगों को स्वस्थ और मजबूत जीवन जीने के लिए अपने दैनिक जीवन में योग और ध्यान का अभ्यास करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। हालांकि इस तरह के भीड़ और व्यस्त वातावरण में योग का अभ्यास दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा था। यह स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। योग वह क्रिया है, जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है।

    हम सभी के जीवन में योग काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर तथा मस्तिष्क के संबंधों में संतुलन बनाने में हमारी काफी सहायता करता है। यह एक प्रकार का व्यायाम है, इसके नियमित अभ्यास के द्वारा हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं

    इनका नियमित अभ्यास करने से लोगों को सांस संबंधी समस्याओं और उच्च व निम्न रक्तदाब जैसी बीमारियों में आराम मिलता है। योग वो इलाज है, यदि इसका प्रतिदिन नियमित रूप से अभ्यास किया जाए, तो यह बीमारियों से धीरे-धीरे छुटकारा पाने में काफी सहायता करता है। 

    रोगों से बचने और सेहतमंद रहने के लिए आजकल लोग तरह तरह के उपाय करने लगे है और स्वस्थ शरीर के लिए लोग बहुत से पैसे खर्च कर देते है जिससे न तो सेहतमंद होते है और साथ में पैसों का भी नुकसान होता है। इस लेख में हम जानेंगे योगा कैसे करे और योग के नियम क्या है, yoga tips in hindi.

    अच्छी सेहत बनाने के दो मूल मंत्र

    • पहला मूलमंत्र है पोष्टिक खाना, हमें बाजारी और जंक फ़ूड का जितना हो सके कम से कम सेवन करना चाहिए। अच्छी सेहत के लिए पोष्टिक भोजन बहुत ही जरुरी है।
    • दूसरा मूलमंत्र है व्यायाम, बीमारियों से बचे रहने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग का अभ्यास करना चाहिए। योग करने से हमारा शरीर तो स्वस्थ रहता ही है साथ ही साथ हमारा मानसिक विकास भी होता है।

    अगर हम इन दोनों चीजों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले तो हम ये विश्वास के साथ कहते है की बीमारियों से भी बचे रहेंगे और तंदुरुस्त भी हो जाएंगे।

    योग करने के तरीके – योग कैसे करे

    Baba Ramdev Yoga Tips in Hindi

    • शरीर के सम्पूर्ण विकास के लिए योगा बहुत ही लाभदायक है। योग को प्रतिदिन करने से हम स्वस्थ भी बने रहते है और रोगों से लड़ने की शक्ति में भी बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही हमारे दिमाग और मन के लिए भी योगा बहुत ही फायदेमंद है। अगर हम योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर ले तो हमें डॉक्टर्स और वैद हकीमों की कभी जरुरत नहीं पडती और दवाओं पर होने वाले खर्चों से भी छुटकारा मिलता है।
    • यदि बिना योगा सीखे और जाने करने लगे तो ये आपको फायदे की जगह नुकसान भी कर सकता है जिससे समस्या सुलझने की बजाय और भी बढ़ सकती है। इसलिए योगा करने का सही तरीका और नियम जानना बहुत जरूरी है।

    योग करने का सही समय : योग कब करे

    1. वैसे तो आप योग को कभी भी कर सकते है पर योग करने का सबसे अच्छा वक्त सुबह का होता है क्योंकि सुबह हमारा मन शांत होता है और शुद्ध हवा चल रही होती है।
    2. अगर आप योग शाम के समय करे तो ध्यान रखें कि खाना खाए हुए लगभग चार घंटे हो गये।

    योग करने के नियम : Basic Rules for Yoga

    यदि आप योग से पूरी तरह से फायदा उठाना चाहते है तो आपको योग के बारे में जानकारी होना बहुत ही जरूरी है। योग के नियम बहुत ही आसान है। अगर योग करने की विधि और नियमों को पूरी तरह से माना जाए तभी योग का पूरा लाभ मिलता है। योग करने के तरीके और नियम इस प्रकार है:-

    1. योग को खाली पेट करना चाहिए।
    2. योग हमेशा खुली हवा वाली जगह पर करे।
    3. योग के समय साफ़ सफाई का भी ख्याल रखना चाहिए।
    4.  योगा करते समय साँस नाक से लेना चाहिए और मुंह से छोड़ना चाहिए।
    5. योग करने के पहले और योग करने के बाद में थोड़ी देर तक किसी चीज का सेवन न करे।
    6. कुछ लोग जल्दी और अधिक फायदा लेने के लिए योगासन जल्दी जल्दी और गलत तरीकों से करने लगते है जिससे नुकसान होने का भी खतरा बना रहता है। योग को आराम से और धीरे धीरे करना चाहिए।
    7. योग में बैठने का सही तरीका मालूम होना जरूरी है। योग करते वक्त पद्मासन या सिद्धासन में बैठना चाहिए और कमर एकदम सीधी होनी चाहिए।
    8. प्रेग्नेंट महिलाओं को योग करने से पहले किसी योग गुरु से सलाह लेनी चाहिए।
    9. बुखार होने पर योग नहीं करना चाहिए।

    योग टिप्स इन हिंदी

    1. शुरुआत में योगा धीरे धीरे और आराम से अपने शरीर की क्षमता के अनुसार करना चाहिए। जैसे जैसे आपका अभ्यास बढ़े वैसे वैसे आप और आसन कर सकते है। पहले ही दिन बहुत से आसन करने की कोशिश न करे। इसे आप जल्दी थक जायेंगे और कई बार ऐसा होता है की पहली बार योगा करने वाला व्यक्ति बहुत थक जाता है अगले दिन वो योगा नहीं करता।
    2. योग का अभ्यास हमें खुले और हल्के कपड़े पहनकर करना चाहिए जिससे किसी भी तरह का आसन करने में परेशानी नहीं होती। योग करते समय ज्वेलरी, घड़ी जैसी चीजें उतार देनी चाहिए।
    3. योगा हर रोज करने की आदत बनाये। यदि आप किसी पार्क में या योगा सेंटर पर योग सीखने जाते है तो वह कुछ दोस्त बना ले। ऐसा करने से आप आलस नहीं करेंगे और आपका मन भी लगा रहेगा।

    योग के फायदे : Benefits of Yoga in Hindi

    • योगा हमारी रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक  क्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर कई प्रकार के इंफेक्शन से बचा रहता है और रोगों का खतरा कम हो जाता है। रोज योग करने से शरीर फिट एक्टिव रहता है और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
    • योग से हमारी पाचन क्रिया बहुत अच्छी होती है जिससे पेट की बिमारियों से मुक्ति मिलती है। अगर आप योगा से पेट कम करने के उपाय कर रहे है या फिर वजन बढ़ाने के योगा आसान कर रहे है तो पाचन शक्ति के दरुस्त होने पर दोनों में लाभ मिलता है।
    • रोजाना योग करने से हमारा मानसिक विकास भी होता है।
    • हर रोज योग करने से दिमाग तेज होता है और मन भी शांत रहने लगता है।
    • प्रतिदिन योग करने से शरीर सुडौल बनता है और मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
    • योग करने से हमारा शरीर लचीला हो जाता है जिससे कई तरह के दर्द कम होने लगते है।
    • योग शरीर के प्रत्येक अंग के लिए फायदेमंद है। योग करने से आँखों की रौशनी बढ़ती है।
    • योग से चेहरे पर होने वाली झुर्रियों से छुटकारा मिलता है। बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।
    • योग से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जैसी बीमारियों में बहुत फायदा होता है।

    योग के नुकसान

    • आजकल कुछ लोग ऐसी अफवाह फैला रहे है की योग करने से शरीर में कमजोरी आने लगती है और बहुत से साइड इफ़ेक्ट होते है परन्तु ये सब गलत है ऐसा कुछ नहीं है। इस विषय पर योगा एक्सपर्ट का कहना है की अगर योगा के आसान बिना सीखे गलत तरीके से करे तब इसके साइड एफ्फेक्टस हो सकते है।
    • जैसे की यदि आप कोई घुटनों या कमर दर्द के इलाज के लिए कोई योगासन करते है और आपको उसको करने का सही तरीका मालूम नहीं है तो आपके घुटनों और कमर के लिए ये खतरनाक हो सकता है।
    • अगर आपको योगा के आसान नहीं आते और आप योग करना चाहते है तो शुरुआत के लिए आप किसी योग गुरु से मदद ले और उनसे योगा करने के सही तरीके सीखे। शुरू में आप आसान क्रियाएं करे और जैसे जैसे अभ्यास बढ़ने लगे फिर थोड़े मुश्किल योगासन करे।

    अगर आप घर बैठ कर योग सीखना चाहते है तो आजकल बहुत से टीवी चैनलों पर बाबा रामदेव और दूसरे कई योग गुरु के योग कार्यक्रम आते है। इसके अलावा आप इंटरनेट की मदद से भी योगा सीख सकते है।

    दोस्तों योग करने के तरीके और उपाय, Baba Ramdev Yoga in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास अच्छी सेहत पाने के लिए योगा कैसे करे टिप्स है या फिर योग से जुड़े सुझाव और अनुभव है तो हमारे साथ भी साँझा करे।

    Recent Articles

    51 COMMENTS

      • राजू आप योग कर सकते है, आप प्राणायाम से शुरुआत कर सकते है. अगर आप के घर के पास कोई योग गुरु है तो उनसे मिल कर विस्तार में बात करे.

    1. Hello sir..mjhe slip disc h 4th mnth se bad pr hu…r liaz b ho raha h usse mjhe aram b h..bt wait bhot bad gya h..to kya m ye aasan kr skti hu…ya nhi

    2. Hlo Sir meri mummy ko back pain h or unko lower part m weakness bhi ho rhi plz sir konsi yoga krni chahiye ye bta dijiye..

    3. मैं आर्मी की तैयारी कर रहा हूं लेकिन मेरे सीधे खड़े होने पर पैर के बीच गैप नहीं बनता है । इसके लिये कोई उपाय बताइये।

      • दोस्त अगर आपने पहले कभी योग नहीं किया तो किसी योगा गुरु की देख रेख में ही शुरू करे और साथ ही योग करने का तरीका और नियम की जानकारी ऊपर लेख में पढ़े।

    4. Mujhe sirf yeh jankari chahiye ki yoga subha toilet ke baad karni chahiye ya pehle haan khali pet karni chahiye yeh toh pata h

      • दोस्त टॉयलेट करने के बाद करे तो अच्छा है इससे पेट खाली हो जायेगा और योग अच्छे से कर सकेंगे।

      • योग कैसे करे इसका सही तरीका और नियम की जानकारी ऊपर लेख में दी गयी है लेख पढ़े।

    5. Sir namaskar mai rajan kumar koi yoga aisa bataiye ki mansik tanav kam hoye mere dimag hamesa ulta vichar aata hai

      • दोस्त दिमाग में चल रहे गलत विचारों को रोकने और मन शांत करने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते है। मेडिटेशन कैसे करे आप यहां पढ़ सकते है :: https://sehatdoctor.com/

      • इसके लिए आप कोई योग स्कूल जा सकते है इसकी जानकारी आप को इंटरनेट पर मिल जाएगी.

    6. Sir You tube she dekh kar kapalbhati karna shuru kiya hu, gale wah much ku nasho me khichav ho rahi hai, kya karu.

      • अगर किसी तरीके की कोई परेशानी हो रही है तो किसी योग गुरु की देख रेख में प्राणायाम करने का सही तरीका सीखे.

    7. Hello sir Mai se bimar rehti hu dr ke pas se meri davai chalu hai
      But mujhe abhi jyada ghusa aata hai or negative think jyada badh gayi hai or har baat ka dar sa lagta hai. har ek sath mera jhagda hota hai. mai pareshn hu mujhe kya karna chahiye or mera career bhi set nahi ho pa raha hai. charo tarf se pareshni tension hiva hai. kaise me sambhlu apne aap ko. Plz hepl me

      • पेट साफ़ करने के उपाय आप घरेलू नुस्खे से भी कर सकते है और अगर आप योग से इलाज करना चाहते है तो किसी योग गुरु की देख रेख में शुरू करे.

      • मन शांत करने के लिए प्रतिदिन ध्यान लगाने का अभ्यास करे, ध्यान लगाने का तरीका की जानकारी का लेख कमैंट्स में पढ़े.

    8. Hello sir mujhe bahut tanav sa lagta hai please app mujhe bataye ki mujhe kon kon se aasan karne chahiye meri age 16 years hai.

    9. मेरे योगा करने का तरीके सही है कि नहीं, सबसे पहले मैं भस्त्रिका 5 मिनट, फिर कपालभाति 20 मिनट, फिर अनुलोम विलोम 5 मिनट फिर सूर्य नमस्कार 25 बार करता हूँ, एक बार जरूर बताना मुझे की मैं सही क्रम वाइज करता हूँ कि नहीं।

    10. Mera age 24 year hai aue weight 45kg. Main dhire dhire patla hi hote jaa raha hun bhukh bhi nhi lagta hai or lagta bhi hai to 1 se 2 roti khate khate pet bhar jata hai. mujhe kuch aisa upay bataye jisse mera weight lagbhag 65-70 kg tak ho jaye.

    11. Baba ji mera weight 2nd delivery ke baad se 76 ho gya hai aur pet se lekar jhangho tak bhot charbi badh gyi hai kam nhi ho pa rahi hai.

      • डिलीवरी के बाद मोटापा कम करने के उपाय की जानकारी के लिए हमने एक लेख साँझा किया हुआ है आप वहां लिखे उपाय पढ़े.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles