More

    ध्यान कैसे लगायें: घर पर मेडिटेशन करने का आसान तरीका

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेध्यान कैसे लगायें: घर पर मेडिटेशन करने का आसान तरीका

    Meditation in hindi ,ध्यान कैसे लगायें : मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उपाय मेडिटेशन है, नियमित रूप से ध्यान लगाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और शरीर भी स्वस्थ रहेगा| मेडिटेशन करने को हिंदी में हम ध्यान लगाना कहते है। मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है रोजाना कुछ देर मेडिटेशन करे। अलग अलग लोगों का मेडिटेशन करने का तरीका भी अलग है और वो सब तरीके सही है जिससे मन शांत हो जाये। 

    ध्यान लगाने का मंत्र का उच्चारण करके भी कुछ लोग अपना ध्यान केंद्रित करते है और कुछ लोग म्यूजिक, योग के जरिये मेडिटेशन करते है। आज इस लेख में हम जानेंगे घर पर मेडिटेशन कैसे करें, how to do meditation at home in hindi.

    वर्तमान समय में हर व्यक्ति चिंता ,विचारों की अधिकता ,गुस्सा, ईर्ष्या आदि तरह की दिमागी समस्याओं से परेशान है। इन सभी समस्याओं का इलाज डॉक्टर भले ही कम समय के लिए कर दें लेकिन जीवन भर इन समस्याओं से छुटकारा पाने का एक ही तरीका है और वह है मैडिटेशन। 

    जैसे जैसे हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनाई देना बंद होती है वैसे वैसे हमारा स्वयं पर नियंत्रण नहीं रहता और हम सही गलत को पहचानना नहीं पाते| ऐसी स्थिति में हम खुद को नियंत्रित नहीं करते बल्कि परिस्थितियां हमें नियंत्रित करती है| हम वो करने लगते है जो आलस्य, डर, तनाव, लालच, क्रोध, घमंड और ईर्ष्या हमसे करवाते है|

    मैडिटेशन खुद पर नियंत्रित रखने एंव सेल्फ रेअलिज़ेशन की एक पद्धति है जो हमारी जिंदगी को आसान एंव खुशमय बनाता है| मैडिटेशन से हमारा आत्मविश्वास और कंसंट्रेशन बढ़ता है|

    कभी कभी हमारा मन किसी भी जगह पर नहीं लगता और कुछ समझ में नहीं आता कि अब हम क्या करे जिस वजह से हम परेशान होने लगते है। ऐसे में अगर हमें ध्यान लगाने की विधि पता हो तो ऐसी परेशानियों से कुछ पल में ही बाहर निकल सकते है। ध्यान लगाने से मन तो शांत होता है साथ ही मन की एकाग्रता बढ़ती है और इसके अलावा आप तन और मन से भी स्वस्थ रहते है।

    मेडिटेशन क्या है

    दिमाग और मन को यहां वहां भटकने से रोकने के लिए जब किसी एक चीज़ पर ध्यान केंद्रित करते है तो उसे मेडिटेशन करना कहते है। मेडिटेशन करते समय हम अपने चारों और शोर से हट कर अंतर्मन की आवाज़ को सुनते है।

    ध्यान कैसे लगायें : मेडिटेशन कैसे करें

    How to Do Meditation at Home in Hindi

    बाहर के शोर को रोकने के लिए हम अपने कान तो बंद कर लेते है पर कुछ ऐसी आवाजें भी है जो हमारे दिमाग से आती है जैसे – मुझे कोई काम करना है, मुझे कही जाना है और ये आवाजें हमें ध्यान नहीं लगाने देती। इसका उपाय ये है की जब आप अपने कान और आँखे बंद कर लेते है तब दो और आवाज हमें सुनाई देती है, धड़कन और सांस की। इन दो जवानों के अलावा एक और आवाज भी है जो झींगुर के जैसी होती है और हमें इसी आवाज़ पर ध्यान केंद्रित करना है।

    शुरू शुरू में ये आवाज़ आपको बहुत धीमी सी सुनाई देगी पर एक बार जब ध्यान लगने लगेगा तब ये आवाज़ भी तेज होने लगेगी। इस आवाज पर ध्यान लगने के बाद आपको कुछ और आवाज भी सुनाई देंगी जिससे आपको आनंद मिलेगा जैसे की नदी के पानी की आवाज़, बारिश की आवाज़। ध्यान की इस अवस्था में जब आप आ जाएंगे तब आनंद की अनुभूति होने लगेगी जिससे आपका मन और दिमाग शांत हो जाएगा।

    ध्यान लगाने की विधि: मेडिटेशन कैसे करते है

    1. मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले एक ऐसी जगह पर बैठे जो आरामदायक हो और शोर से दूर हो। आपको जिस तरीके से बैठना अच्छा लगे वैसे बैठ जाए। आप कुर्सी पर बैठ सकते है और जमीन पर दोनों पैरों की पलाथी मार कर भी बैठ सकते है और अगर किसी वजह से आप बैठ नहीं सकते तो खड़े हो कर ध्यान लगा सकते है। अब अपने दोनों कान और दोनों आँखे बंद कर ले। कान बंद करने के लिए आप कानों में रुई डाल सकते है।
    2. ध्यान करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी आँखे बंद करके आठ से दस बार लंबी और गहरी सांस ले फिर धीरे धीरे सांस छोड़ें।
    3. अब आप अंतर्मन की आवाज़ पर ध्यान लगाएं। शुरू में अगर आवाज सुनाई ना दे तो कोई बात नहीं आप प्रयास करते रहे। निरंतर और सही तरीके से प्रयास करने पर कुछ समय में आपको झींगुर जैसी आवाज सुनाई देने लगेगी।
    4. ध्यान कैसे लगायें, ध्यान लगाते समय आपकी सोच कई बार भटकेगी पर इससे आप परेशान ना हो। अगर दिमाग में चल रही बातें आपका ध्यान भटका रही है तो फिर से अपना ध्यान अंतर्मन की आवाज़ पर केंद्रित करे।
    5. मेडिटेशन करने के शुरू के दिनों में आपको आपका दिमाग़ ध्यान नहीं लगाने देगा पर एक बार जब आपको अपने अंतर्मन से आवाज सुनाई देने लगेगी तब दूसरी सभी आवाजें अपने आप बंद हो जाएंगी।

    जिन लोगों के लिए ध्यान लगाना चुनौती से कम नहीं और यही सोचते है की क्यों और कैसे करे मेडिटेशन। अगर आप भी यही सोचते है तो आप ऊपर बताया हुआ ध्यान करने का तरीका पढ़े और अपनाये।

    मेडिटेशन करने का तरीका: ध्यान लगाने के तरीके

    ऊपर हमने पढ़ा मेडिटेशन करने के कई तरीके हो सकते है जिसमें से मेडिटेशन कैसे किया जाता है इसका एक तरीका ऊपर बताया भी गया है। आइए ध्यान लगाने के कुछ दूसरे तरीके भी जानते है।

    1. ध्यान कैसे लगायें, मेडिटेशन करने के लिए मेडिटेशन म्यूज़िक का सहारा भी ले सकते है। स्पीकर्स या फिर हेडफोन पर मेडिटेशन करने का म्यूजिक चलाए और म्यूजिक की आवाज पर ध्यान लगाएं।
    2. ध्यान लगाने का मंत्र का जाप करके मंत्र की ध्वनि पर ध्यान केंद्रित करे।
    3. किसी कहानी की कल्पना करके मेडिटेशन कैसे करते है, इसके लिए अपनी आँखे बंद कर के एक कहानी की कल्पना करे। उदहारण के लिए आप इस दृशय की कल्पना करे की आप किसी ऐसी जगह पर है जहां चारों और पहाड़, पेड़, हरियाली है, सामने नदी बह रही है, पक्षी चहक रहे है और बारिश की हल्की हल्की बूंदे गिर रही है। आप ऐसी कल्पना करे की आप इस माहौल को महसूस कर रहे है।
    4. मेडिटेशन करने के लिए आप किसी एक चीज पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते है या दीवार पर एक बिंदु बना कर भी उसपर ध्यान लगा सकते है। इस तरीके से ध्यान लगाने के लिए ये जानना जरुरी नहीं की मेडिटेशन कैसे किया जाता है।
    5. कुछ लोगों के अनुसार आँखे बंद करके दोनों आँखों के बीच ध्यान केंद्रित करना चाहिए पर इससे जल्दी ही थकान महसूस होने लगती है।

    मेडिटेशन करने के लिए टिप्स इन हिंदी

    • ध्यान लगाना कुछ लोगों के लिए बोरियत भरा होता है पर आप अगर मेडिटेशन को सही तरीके से करेंगे तो आपको इसमें आनंद आने लगेगा।
    • मेडिटेशन करने का कोई समय नहीं है, आप किसी भी समय ध्यान लगाने की प्रक्रिया कर सकते है।
    • ध्यान कैसे लगायें, सही तरीके से मेडिटेशन करने के लिए जरुरी है की शरीर बाहर और अंदर से निर्मल और स्वस्थ रहे। शरीर को बाहर से स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन व्यायाम और योग करें। शरीर को अंदर से निर्मल रखने के लिए जरुरी है की मन में अच्छे विचार आए इसके लिए आप अच्छी किताबें पढ़े और साथ ही ईश्वर को याद करे।

    ध्यान के फायदे: Meditation benefits in hindi

    1. मेडिटेशन से हम अपने मन और दिमाग को शांत कर सकते है जिससे हमारी लाइफ में आने वाली प्रॉब्लम का सामना करने के लिए हम खुद को तैयार करते है।
    2. मानसिक तनाव और गुस्से से छुटकारा पाने का सबसे आसान उपाय है ध्यान लगाना।
    3. हर रोज मेडिटेशन करने से मन की एकाग्रता बढ़ती है।

    दोस्तों अब आप जान गये होंगे की ध्यान कैसे लगायें। आपको हमारा ये लेख ध्यान कैसे लगायें, How to do meditation at home in hindi कैसा लगा हमें कमेंट कर के बताये और अगर आप हर रोज ध्यान लगाते है तो हमारे साथ अपना मेडिटेशन करने का तरीका साँझा करे।

    Recent Articles

    29 COMMENTS

      • सोने से पहले आप बिस्तर पर मैडिटेशन कर सकते है, ध्यान लगाने का तरीका ऊपर लेख में पढ़े.

    1. Muje gussa bahut aata hai har time gussa bahut rehta hai . Kuch kaam karne me man nahi lagta hai .har time cheda pan rekta hai mai kya karu.

    2. बहुत ही उत्तम लेख है मैं भी भावातीत ध्यान का साधक हूं ध्यान की सबसे अच्छी विधि भावातीत ध्यान है

    3. mujhe aapke tarike to acche lage but ye jo apne jhingur ki aawaj ke bare me btaya wo mujhe raat ke pdhte samay sunai pdta hai to main sochta hoon ki main raat ko hi meditation karu kya ye sahi hai.

    4. वो म्यूजिक कौन सी है जिसके सहारे हम अपने ध्यान को केंद्रित कर सके.

    5. kya hum dhyan ek din me kahi bhi kabhi bhi jitni bar aur jitna time karna ho kar skate hai kya isse koi dikkat to nhi hai.

      • ध्यान लगाना (मेडिटेशन करना) आप अपनी सुविधा के अनुसार कहीं भी कर सकते है पर अगर आप किसी शांत जगह पर और सही समय पर ध्यान लगाए तो आप को इसका ज्यादा फायदा मिल सकता है.

    6. Sir meri sangat buri thi jab main dhyan lagata hu mere dimag me bure bure vichar aate hai mene buri sangat ko bhi chod diya fir nahi ho pa raha hai.

      • jab tak aap time ko soch kar dhyan lagaoge tab tak dhyan nahi lagega dhyan ka matlab kuch nahi sochna hai us din aapka dhyan lag jayega.

    7. बहुत ही अच्छा व सरल तरीका ध्यान लगाने का अत्यन्त उपयोगी.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles