More

    शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने के 10 आसान तरीके और उपाय

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेशरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकालने के 10 आसान तरीके और उपाय

    बॉडी को डिटॉक्स करने के तरीके इन हिंदी: अगर आपके शरीर में से विषैले पदार्थ नहीं निकलते है तो आपको काफी सारी बीमारियां या परेशानियां हो सकती है, जानिए शरीर में से विषैले पदार्थ निकालने के घरेलू नुस्खे और तरीके| शरीर में जमा गंदगी के कारण आप बहुत सी बिमारियों को खुला न्योता दे रहे होते है जो आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। शरीर की गंदगी का मतलब है विषैले और हानिकारक पदार्थ, जो खाने पिने की गलत आदतों से शरीर में जमा होने लगते है। इन हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया को बॉडी डिटॉक्स करना कहते है। 

    अक्सर ऐसा होता है कि हम बिना किसी कारण सुस्ती महसूस करने लगते हैं, हमारे चेहरे पर अचानक पिंपल्स आ जाते हैं, हमारा खाना ठीक से नहीं पचता | यदि आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ लीजिए कि आपको अपने बॉडी को डिटॉक्स (Detox) करने की ज़रूरत है यानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की ज़रूरत है| इससे पहले कि ये विषैले तत्व आपके शरीर को बीमार कर दें, आप ख़ुद अपना बचाव कीजिए और स्वस्थ-निरोगी शरीर पाइए|

    ये पदार्थ हमारी रोगों से लड़ने की शक्ति को प्रभावित करते है और हमे कमजोर कर देते है। इसके इलावा इनके कारण हमें इंफेक्शन, किल मुंहासे, आलसपन, सुस्ती, पेट की बीमारी और पाचन तंत्र में गडबड की शिकायत रहती है। बॉडी डिटॉक्स होने के बाद हम पहले से ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते है। आइये जाने शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे, ayurvedic treatment and natural home remedies (gharelu nuskhe) to detox your body health tips in hindi.

    कई बार पेट साफ होने पर भी शरीर अंदर से पूरी तरह से साफ नहीं होता है। ऐसे में शरीर के अंदर जमे विषैले पदार्थों को यदि बाहर नहीं निकाला गया तो वह कई बीमारियों को पैदा कर सकते हैं। इसलिए जरूरी हैं उन चीजों के बारे में जानना जो शरीर को अंदर से साफ करने का काम करती हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसी ही चीजें जिन्हें खाने से शरीर अंदर से साफ यानी की डिटॉक्सिफाई (detoxify) हो जाता है |

    बॉडी डिटॉक्स करने के फायदे

    1. वजन कम करने में मदद मिलती है।
    2. बॉडी फिट और तरोताजा महसूस करते है।
    3. शरीर में रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
    4. शरीर से हानिकारक और विषैले पदार्थ बाहर निकलते है।
    5. खून भी साफ़ होने लगता है जिससे पिम्पल और फुंसी निकलना बंद होते है।
    6. बालों का झड़ना रुकता है और बालों की अन्य समस्याओं में भी राहत मिलती है।

    बॉडी को डिटॉक्स करने के तरीके और उपाय

    Body Detox Health Tips in Hindi

    1. रात में सोने जाने से पहले मोटी इलायची, काली मिर्च, जीरा, धनिया का बीज आदि ले। एक गिलास में एक चौथाई पानी ले और फिर इसमें इन सबको मिला कर रख दे। इसके बाद सुबह में इस पानी को अच्छे से उबाल कर छान कर पानी को पिए।
    2. सुबह सुबह हल्का गर्म पानी लें और उसमें नींबू मिलाकर सेवन करें। दिन में कम से कम दो से तीन बार ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है इससे शरीर तंदुरुस्त रहता है।
    3. थोड़े से पानी में दालचीनी को भिगोकर रातभर के लिए रखे और फिर सुबह में इसे थोड़ी सी अदरक के साथ इस पानी का सेवन करे। इस नुस्खे से शरीर के मेटाबोलिज्म में वृद्धि होती है और शरीर का मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है।

    शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलने के लिए क्या खाये

    आजकल हम बाजारी और फ़ास्ट फ़ूड का बहुत सेवन करने लगे है जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते है। ये पदार्थ ना तो जल्दी पचते है और शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को भी कम करते है। इसलिए इन सबको शरीर से निकालना बहुत जरूरी है। आइये जाने बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए क्या खाये।

    1. फल शरीर को डिटॉक्स करने में बहुत मददगार है। फलों में बहुत से विटामिन, फाइबर और आवश्यक पोषक तत्व होते है जो हमें तंदुरुस्त बनाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है। ये स्किन और बालों के साथ साथ पाचन तंत्र सुधारने में भी बहुत लाभदायक है।
    2. लहसुन में नेचुरल एंटीबायोटिक गुण होते है जो शरीर में से गंदगी बाहर निकालने में काफी फायदेमंद है। खाना बनाते समय लहसुन का प्रयोग भी करें।
    3. खीरा पानी का बहुत अच्छा स्त्रोत्र होता है और शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए बहुत ही बढ़िया है। खीरा शरीर के TOXINS को मूत्र के मार्ग से बाहर निकालता है ।
    4. ग्रीन टी शरीर के मेटाबोलिज्म के लिए बहुत ही अच्छी होती है। ये लीवर को रोगों से लड़ने की शक्ति देता है और उसे रोगों से बचाए रखता है। ग्रीन टी में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होते है जो शरीर में मौजूद जेहरीले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में बहुत मदद करते है।
    5. हरा धनिया बहुत ही गुणकारी औषधि है जो की आमतौर पर घरों में प्रयोग होती है। इसमें बहुत से एंटीसेप्टिक और एंटी फंगल तत्व होते है जो बॉडी को डिटॉक्स करने में फायदेमंद है। लीवर को साफ़ करने में हरा धनिया बहुत ही सहायक होता है। इसे कच्चा भी खाया जा सकता है और इसे सलाद के रूप में हम भोजन का हिस्सा भी बना सकते है।
    6. गेंहू के ज्वारे के रस (व्हीटग्रास जूस) का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने का एक अच्छा तरीका है। गेंहू के ज्वारे में हर तरह के पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर की कमजोरी को दूर करता है।
    7. अदरक हमारे शरीर के पाचन तंत्र को दरुस्त रखने में मदद करता है। इस से हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।
    8. चकुंदर से भी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ये लीवर में जो टोक्सिन होते है उन्हें बाहर निकालता है। इसमें मौजूद आयरन, मेग्नीशियम और विटामिन सी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखते है। ये खून बढ़ाने में सबसे अधिक लाभ देती है।
    9. अधिक से अधिक पानी पिए। शरीर की गंदगी को दूर करने का सबसे आसान और कारगर तरीका है अधिक से अधिक पानी पीना। पानी पीने से शरीर में से गंदगी पेशाब और पसीने के रूप में बाहर निकलती है।
    10. पौष्टिक खाना खाए। शरीर को स्वस्थ रखने और गंदगी से बचाने के लिए खाने पीने की बुरी आदतों को कंट्रोल करें। पौष्टिक खाना हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है और बीमारियों से दूर रहने में मदद करता है।

    बॉडी डिटॉक्स टिप्स इन हिंदी

    1. मीठा खाने से बचें। हमें चीनी का सेवन जितना हो सके कम से कम करना चाहिए।
    2. नशे से दूर रहे। स्मोकिंग और शराब आदि नशा शरीर में जेहरीले पदार्थों की मात्रा बढ़ाता है और शरीर को कमजोर कर देता है जिससे रोगों का खतरा बना रहता है। बॉडी डिटॉक्स करने और स्वस्थ रखने के लिए नशे की आदत से दूर रहे।
    3. बॉडी मसाज करें। बॉडी मसाज से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर की गंदगी दूर होती है।
    4. नींद पूरी करे। आजकल के लोग काम के कारण अपनी नींद पूरी नहीं करते जिससे सारा दिन आलस बना रहता है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है।
    5. व्यायाम और योग करे। हमें व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। साइकिलिंग, प्राणायाम, जोगिंग, दौड़ लगाना आदि करने चाहिए। योग किसी आचार्य की सलाह से उनकी देख रेख में करे।
    6. आजकल वातावरण बहुत प्रदूषित हो गया है, हवा में उपस्थित विषैले कण सांस के साथ अंदर आ जाते है जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक है। इस समस्या से बचने के लिए नाक की सफाई रखनी चाहिए।

    शरीर को सेहतमंद रखने के उपाय

    • रोजाना एक्सरसाइज करें।
    • विटामिन सी का सेवन करें।
    • दो से तीन लीटर पानी पीने को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
    • शरीर से पसीने को बहने दे। ऐसा कोई काम करे जिससे पसीना आये।
    • भोजन को चबा चबा कर खाए और धीरे धीरे अच्छे से खाए किसी तरह की जल्दी न करे।
    • गहरी साँस लेने का अभ्यास करें ताकि पूरे शरीर में ऑक्सीजन अच्छे से पहुंच सके और ब्लड सर्कुलेशन ठीक हो।

    अपने शरीर को स्वस्थ सेहतमंद रखने, शरीर से गंदगी को दूर करने और शरीर में एनर्जी को बनाये रखने के लिए ये घरेलू और देसी उपाय काफी मददगार है।

    दोस्तों बॉडी को डिटॉक्स करने के तरीके, Body Detox Health Gharelu Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास शरीर से विषैले पदार्थ बाहर करने के उपाय, बॉडी को डिटॉक्स कैसे करें से जुड़े कोई सुझाव या अनुभव है तो हमसे साँझा करे। हम आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है ।

    Recent Articles

    6 COMMENTS

    1. Mujhe pet ke kone me dayi taraf niche bahut dard rahta hai aur wah jagah bhi hamesh sooja hua rahta hai. kya ye koi purani chot hai. ya koi pet ki bimaari jaise gas. mera pet thik karne ka upay bata dijiye.

    2. Mere pure sharir ke rom chidra band ho gye jis se main dhup me nahi nikal sakta hu agar main dhup me nikalta hu to meri body me swelling aa jati hai aur mere hath pero me dard hone lagta hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles