More

    एलोवेरा जूस पीने के फायदे नुकसान और सेवन का तरीका

    Ayurvedic Nuskhe - आयुर्वेदिक नुस्खेएलोवेरा जूस पीने के फायदे नुकसान और सेवन का तरीका

    एलोवेरा जूस पीने के फायदे नुकसान और सेवन कैसे करे इन हिंदी: इससे पहले हमने एलोवेरा को चेहरे पर लगाने का फायदा और उपयोग करने के तरीके जाने है। Aloe vera juice को हिंदी में घृतकुमारी रस के नाम से भी जानते है, इसमें कई प्रकार के औषधीय गुण मौजूद होते है जो कई रोगों का इलाज करने में रामबाण काम करती है। अगर एलोवेरा का जूस बनाये और पिए तो इससे शरीर को आयरन, कैल्शियम, पोटसियम, जिंक, मिनरल्स, विटामिन, नेचुरल एंटी ऑक्सीडेंट और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व मिलते है। सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस कैसे ले, इसे बनाने की विधि क्या है और पतंजलि एलोवेरा जूस को कैसे पिए अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो इस लेख को ध्यान से पढ़े। आज हम जानेंगे एलोवेरा जूस कैसे व कब पीना चाहिए और एलोवेरा जूस पीने का सही तरीका व समय क्या है, Aloe vera juice peene ka tarika, side effects and benefits in hindi language for women and men.

    एलोवेरा जूस पीने के फायदे और नुकसान, Aloe vera juice benefits in hindi

     

    एलोवेरा जूस पीने के फायदे और तरीका

    Aloe vera Juice Benefits in Hindi

     

    1. शरीर में जमा हानिकारक पदार्थ बाहर निकाल कर ये body detox करता है जिससे हम स्वस्थ और सेहतमंद रहते है व दिन भर शरीर में ज्यादा एनर्जी महसूस करते है।

    2. रोजाना एलोवेरा जूस पीने से खून की कमी दूर होती है। इस घरेलू नुस्खे को करने के लिए 6 से 8 इंच का एलोवेरा पत्ता छील कर इसमें तुलसी के 5 से 6 पत्ते और नीम के 4 से 5 पत्ते मिला कर जूस बनाये और पिए।

    3. हाइ ब्लड प्रेशर से पीड़ित व्यक्ति और महिला को सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीना चाहिए। इससे high blood pressure कम होने लगता है और साथ ही कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी राहत मिलती है।

    4. शुगर (diabetes) के इलाज में एलोवेरा का जूस रामबाण दवा का काम करता है। प्रतिदिन सुबह खाली पेट एलोवेरा जूस पीने से शुगर कंट्रोल होने लगती है।

    5. वजन और मोटापा कम करने में भी एलोवेरा जूस बेनिफिट्स करता है। अगर आप अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान है तो हर रोज खाली पेट एलोवेरा जूस पिए।

    6. Skin और hairs के लिए भी एलोवेरा जूस लाभ करता है। इसका सेवन हर रोज करने से बाल घने लंबे और चमकदार होते है व बालों की झड़ने की समस्या का भी समाधान होता है। इसके नियमित उपयोग से त्वचा जवान बनी रहती है।

    7. एलो वेरा में कई प्रकार के विटमिन और मिनरल्स मौजूद होते है जो शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते है। इस जूस को हर रोज पीने से शरीर के बहुत से रोग दूर रहते है।

    8. Aloe vera juice peene ke fayde in hindi, मुंह की बदबू, दांतों में पायरिया और दांत की सड़न दूर करने में भी ये दवा का काम करता है।

    9. पेट में गैस होना, कब्ज और भारीपन के रोग के उपचार में भी एलो वेरा जूस पीने के फायदे मिलते है। खाली पेट 4 चम्मच जूस पीने से कमजोर पाचन तंत्र मजबूत होता है, पेट साफ होता है और पेट के रोगों से छुटकारा मिलता है।

    10. फोड़े फुंसी की समस्या कुछ लोगों को बार बार परेशान करती है। एक बार ठीक होने के बाद कुछ समय में फिर फोड़े और फुंसी निकल आते है। ऐसे में हर रोज एलोवेरा जूस के उपयोग से बार बार फोड़े फुंसी होना बंद हो जाते है।

     

    एलोवेरा जूस के नुकसान – Aloe vera Juice Side Effects in Hindi

    • अधिक मात्रा में और गलत तरीके से एलोवेरा जूस पीने की विधि करे तो फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते है, इससे शरीर में पोटाशियम की कमी हो सकती है जिससे दिल की धड़कन का अनियमित होना और शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण आने लगते है।
    • गर्भवती महिला को और जो माँ बच्चे को दूध पिलाती है उन्हें एलोवेरा जूस नहीं पीना चाहिए। इसके सेवन से प्रेगनेंसी के दौरान गर्भपात का खतरा होता है।
    • ज्यादा मात्रा में एलोवेरा जूस ले तो पेट में गैस और दस्त की समस्या हो सकती है।
    • 12 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए एलोवेरा जूस साइड इफ़ेक्ट कर सकता है। इसलिए छोटे बच्चे के लिए इसका सेवन ठीक नहीं माना जाता।
    • एलोवेरा जूस का सेवन करने से शरीर पर दवा का असर कम होने लगता है। अगर आप किसी रोग के इलाज के लिए कोई मेडिसिन लेते है तो एलोवेरा जूस पीने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
    • इसके नियमित प्रयोग से कफ की शिकायत हो सकती है इसलिए सर्दी में इसे नहीं पीना चाहिए, इससे सीने में दर्द, खांसी और गले में खराश हो सकती है।

     

    एलोवेरा का जूस कैसे बनाये – Aloe vera Juice Banane Ka Tarika

    • एलोवेरा का जूस घर पर बना सकते है। एलोवेरा के ताजे पत्ते को ले कर इसकी हरी परत चाकू से छील दे।
    • हरा पत्ता छीलने के बाद पानी जैसा एक द्रव दिखने लगेगा जिसे छोटे छोटे हिस्सों में काट कर मिक्सी में पीस ले।
    • आपका जूस अब पीने के लिए त्यार है। एक बार में 30-50 ml की मात्रा में इसका सेवन करे। इसके इलावा आप patanjali aloe vera juice भी ले सकते है।
    • बाजार में भी कई प्रकार के एलो वेरा जूस उपलब्ध है पर लंबे समय तक इसे खराब होने से बचाने के लिए इसमें कुछ केमिकल भी मिलाए जाते है।
    • आप अगर नेचुरल और शूध जूस पीना चाहते है तो इस को घर पर ही बनाये।

     

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles