More

    प्रेगनेंसी के बाद पेट और वजन कम करने के आसान उपाय

    Weight loss - वजन घटाएप्रेगनेंसी के बाद पेट और वजन कम करने के आसान उपाय

    प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय और घरेलू तरीके इन हिंदी: प्रेग्नेंसी में बाद अक्सर महिलाओ का पेट और वजन बढ़ जाता है,इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू नुस्खों को आजमाएं| गर्भावस्था के बाद महिलाएं अपने बच्चे को दूध पिलाती है इसलिए दूसरे लोगों की बजाय प्रसव के बाद महिला के लिए बाहर निकला पेट अंदर करना और मोटापा कम करना थोड़ा मुश्किल भरा होता है, क्योंकि मां बनने के बाद वे वेट लॉस के वो सब तरीके नहीं अपना सकती जो नार्मल लोग करते है। सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए कभी जल्दी न करे, पहले बॉडी को पूरी तरह रिकवर होने दे फिर उपाय शुरू करें। 

    ज्यादातर महिलाएं अपनी गर्भावस्था के दौरान 5 से 18 किलो के बीच कुछ भी हासिल करती हैं। इस वेट को खोना इतना आसान नहीं है। एक नई माँ होने और अपने पुराने शरीर में लौटने की जिम्मेदारियों के बीच जूझना मुश्किल हो सकता है|

    प्रसव के बाद, कई माताओं की एक बड़ी चिंता यह है कि ‘पोस्ट प्रेगनेंसी बैली फैट को कैसे कम किया जाए।’ हालांकि, इसे कुछ समय देना और प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कुछ प्रयास करना आवश्यक है। गर्भावस्था के बाद पेट की चर्बी कम करने के तरीके के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल को देखें कि प्रसव के बाद पेट की चर्बी कम करने में कितना समय लगेगा और क्या होगा।प्रसव के बाद, माँ का पेट अपने पुराने रूप और कसाव को तुरंत वापस नहीं लाता है। 

    डिलीवरी के बाद वजन कम कैसे करें में अपने आहार में सुधार करना और हल्का फुल्का व्यायाम करना अहम् है। आज इस लेख में हम प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय जानेंगे, Gharelu upay and weight loss tips after pregnancy delivery in hindi.

    बच्चा होने के बाद अपने शरीर को वापस पाना उतना कठिन नहीं है जितना आप सोच सकते हैं। शोध से पता चलता है कि जन्म देने के तुरंत बाद एक नियमित व्यायाम कार्यक्रम शुरू करना न केवल आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि प्रसवोत्तर अवसाद के जोखिम को कम करने में भी मदद कर सकता है। हर गर्भावस्था और प्रसव अलग-अलग होते हैं, इसलिए जन्म देने के बाद किसी भी कसरत कार्यक्रम में संलग्न होने से पहले अपने चिकित्सक से जांच करें।

    प्रसव के बाद में बॉडी सही शेप में लाना व फिट दिखना ज्यादातर महिलाओं के लिए मुश्किल होता है। आप अगर प्रेगनेंसी के दौरान बढ़ा हुआ मोटापा कम करना चाहते है तो एक बात हमेशा हमेशा याद रखे आपके लिए पेट की चर्बी (belly fat) कम करना कुछ हफ़्तों का काम नहीं होगा इसमें समय लगेगा।

    इसलिए आप वजन घटाने के लिए छोटे छोटे लक्ष्य बनाये और अपनी बॉडी फिट करे। इसके इलावा कोई भी उपाय और नुस्खे करने से पहले ध्यान रखे की ऑपरेशन और डिलवरी के बाद आपकी बॉडी अभी रिकवर कर रही है व आप बच्चे को दूध भी पिलाती है, इसलिए कभी भी जल्दबाज़ी और तनाव में ऐसा कुछ भी ना करे जिससे आपके बच्चे और आपकी सेहत पर बुरा असर पड़े।

    प्रसव के बाद मोटापा बढ़ने का कारण – Causes of Weight Gain

    • गर्भावस्था के दौरान शरीर में कई बदलाव होते है जिसमें पाचन क्रिया में बदलाव आना भी एक है जिस कारण महिला का वजन बढ़ने लगता है।
    • डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने का एक कारण थायराइड (thyroid) भी है।
    • शारीरिक श्रम कम होने से भी वेट धीरे धीरे बढ़ने लगता है।
    • प्रेगनेंसी के समय महिला की diet बढ़ती है जिससे आहार में ली जाने वाली कैलोरी भी बढ़ती है जिस वजह से शरीर में मोटापा बढ़ता है।
    • ऐसा भी माना जाता है जिन महिलाओं की डिलीवरी नॉर्मल तरीके से होती है उनका वेट धीरे धीरे कम होने लगता है पर जिसकी डिलीवरी सिजेरियन होती है उनका वजन उतना ही रहता है। आपकी डिलीवरी अगर ऑपरेशन से हुई है तो जन को कम करने के उपाय करने से पूर्व अपने चिकित्सक से सलाह ज़रूर ले।

    प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय और तरीके

    Pregnancy Ke Baad Pet Kam Karne Ke Upay in Hindi

    1. डिलीवरी के बाद वजन कम करना है तो पहले अपने आहार पर ध्यान दे। अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन ले, प्रोटीन भूख कंट्रोल करने का काम करता है। बीन्स, दालें और अंडे में प्रोटीन अधिक होता है। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में दलिया खाएं इसमें आयरन और फाइबर अधिक होते है।
    2. वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है आप एक ही बार में पेट भर खाने की बजाय दिन में 5 – 6 बार थोड़ा थोड़ा खाए व भोजन को हमेशा चबा चबा कर खाना चाहिए।
    3. पानी हमारे शरीर में मेटाबोलिज्म बढ़ता है और फैट ख़तम करने में भी मदद करता है। इसलिए अधिक मात्रा में पानी पिए। प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिए।
    4. प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय में ज़रूरी है कि डिब्बा बंद आहार खाने की बजाय ताज़ा पक्का हुआ खाना खाये।
    5. बच्चे के जन्म के बाद बच्चे को स्तनपान कराने से भी calorie burn होती है और साथ ही इससे ब्रेस्ट कैंसर से बचाव होता है।
    6. बेबी फीड करने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है इसलिए इसकी पूर्ति के लिए अपने आहार में फल और सब्जियां खाएं। सब्जियों में गाजर, बीन्स, ब्रोकली, शलजम और कद्दू अपने आहार में शामिल करे व फलों में अंगूर, संतरा, अमरूद, ब्लूबेरी और स्ट्रॉबेरी खा सकते है। फल हमेशा ताजे ही खाए और अधिक समय तक उन्हें फ्रीज़ में ना रखें।
    7. फास्ट फूड खाने से बचें और जितना हो सके स्नैक्स में हेल्दी चीज़ें खाएं जैसे की गेहूं के बिस्कुट, सूखा मेवा, अखरोट, मुनक्का और ड्राई फ्रूट्स।
    8. Pregnancy ke baad weight loss in hindi, प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय करने के लिए अगर आप कोई फिटनेस ट्रेनिंग शुरू करने की सोच रही है तो पहले अपने चिकित्सक से सलाह अवश्य करे।
    9. वजन कम करने के लिए भरपूर नींद लेना भी बहुत जरूरी है।
    10. ज्यादा टेंशन लेने का बुरा असर शरीर पर पड़ता है इसलिए अपने आपको तनाव मुक्त रखे।

    डिलीवरी के बाद वजन कम करने के योग व एक्सरसाइज टिप्स

    • प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय अपनाने के साथ साथ महिलाओं को अपनी और अपने बच्चे की सेहत का भी ख्याल रखना होता है इसलिए उपाय करने के साथ साथ हल्का व्यायाम भी करना चाहिए। इससे रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ती है और शरीर मजबूत होता है।
    • पेट कम करने के व्यायाम में शुरुआत हल्की फुल्की exercise से करे जैसे जॉगिंग करना और सुबह शाम की सैर पर जाना। वजन घटाने वाली एक्सरसाइज और योग 2 से 3 महीने के बाद ही शुरू करे। जाने पेट कम करने के लिए योग बाबा रामदेव
    • योग में प्राणायाम मोटापा कम करने में बहुत फायदेमंद होते है।
    • कमर और पेट की चर्बी घटाने में एरोबिक्स एक्सरसाइज भी असरदार है और इसे आप सही body shape और अच्छा फिगर भी पा सकते गई।
    • आप अगर ऑफिस जाते है तो लिफ्ट इस्तेमाल करने की बजाय सीढ़ियाँ प्रयोग करें और अगर आप घरेलू महिला है तो घर के काम खुद करे। ये भी एक तरीके का शारीरिक व्यायाम ही है।
    • सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन घटाने के लिए योग और एक्सरसाइज शुरू करने से पूर्व अपने चिकित्सक से राय ज़रूर ले क्योंकि कई तरह की फिजिकल मूवमेंट ऐसी है जो cesarean delivery और नार्मल डिलीवरी के बाद नहीं करनी चाहिए।
    • हिप्स और थाई कम करने के तरीके
    • पतला होने की पतंजलि आयुर्वेदिक दवा

    गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के घरेलू नुस्खे – Pet Kam Karne Ke Gharelu Nuskhe

    मोटापा कम करने के लिए प्रसव के बाद कुछ महिलाएं एक्सरसाइज और जिम जा कर फिटनेस ट्रेनिंग करती है पर मां बनने के बाद बच्चे की देखभाल करने के साथ साथ इन सबके लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। आजकल बाजार में कई तरह के वेट लॉस पाउडर भी आते है पर उनका प्रयोग माँ और बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं है। आप अगर इनकी बजाय देसी घरेलू नुस्खे इस्तेमाल करे तो बेहतर है।

    • एक चम्मच शहद, 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1/2 चम्मच अदरक का रस मिला कर 1 गिलास गुनगुने पानी से सुबह खाली पेट ले।  इस होम रेमेडीज से पेट कम करने के साथ शरीर में ताकत भी बढ़ती है।
    • दालचीनी 2 से 3 इंच और लौंग 2 से 3 ले और 7 – 8 गिलास पानी में डाल कर लगभग 5 से 10 मिनट तक उबाले फिर छान कर रख ले। इस पानी को सर्दी के मौसम में गुनगुना पिए व गर्मी में ठंडा करके पिए। इस पानी में आप थोड़ा शहद भी मिला सकते है। जब भी प्यास लगे आप इसी पानी को पिए। इस उपाय को एक से डेढ़ महीने करने पर पेट की चर्बी कम होने लगेगी।
    • डिलीवरी के बाद पेट कैसे कम करें में इन उपायों के अलावा भी और कई तरह के घरेलू उपाय करके ड्रिंक बना सकते है। घर पर आप कोई भी ड्रिंक या नुस्खे का प्रयोग करना चाहती है तो पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से उसे करने का सही तरीका जाने और अपने डॉक्टर से सलाह करने के बाद उसे शुरू करे।
    • इस लेख में बताए गए प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय ना सिर्फ वजन कम करते है बल्कि ऑपरेशन के बाद आपको तनाव और डिप्रेशन से भी दूर रखते है।
    • थायराइड में मोटापा कैसे कम करे
    • दादी माँ के घरेलू नुस्खे
    • बाबा रामदेव आयुर्वेदिक उपाय

    दोस्तों प्रेगनेंसी के बाद पेट कम करने के उपाय, Pregnancy Ke Baad Pet Kam Karne Ke Upay in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास डिलीवरी के बाद पेट का मोटापा और वजन कम के तरीके, प्रेगनेंसी के बाद वेट कैसे कम करें के घरेलू नुस्खे उपाय है तो हमे लिखे|

    Recent Articles

    9 COMMENTS

    1. Meri operation se delivery hui hai aur mera pet nikal raha hai lagbhag operation ko 3 months hone wale hai to is pet ko kaise kam kare.

      • प्रेगनेंसी की सिजेरियन डिलीवरी के बाद पेट कम करने के उपाय और घरेलू तरीके ऊपर लेख में बताये गए है इन्हें शुरू करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से राय जरूर ले.

    2. Meri delivery ko 1 year ho gaya. Bache ko dudh pilana padta hai to kya koi weight loss dawa le sakte hai kya. Isse bachhe ki sehat pe asar to nahi padega.

      • आपको मोटापा और वजन कम करने की दवा का प्रयोग नहीं करना चाहिए आप ऊपर बताये उपाय पढ़े.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles