More

    फुंसी को बार-बार आने से कैसे रोकें

    Skin - त्वचाफुंसी को बार-बार आने से कैसे रोकें

    पिंपल्स 14 से 35 साल तक की उम्र के पुरुष और महिला दोनों को हो सकते है| महिलाओ के शरीर में हार्मोन्स बदलाव ज्यादा होते है,जिसकी वजह से पिंपल्स ज्यादा परेशान महिलाओ को ही करते है| बहुत सी महिलाओ के साथ पिंपल्स ख़त्म होने के बाद दोबारा पिंपल्स हो जाते है| ऐसे में वो परेशान हो जाती है की आखिर कब तक उन्हें दवाई खानी पड़ेगी, और कब वो पिंपल्स की समस्या से पूर्ण रूप से छुटकारा पाएंगी| चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिन्हे अपनी जिंदगी में अपनाने से पिंपल्स आपके चेहरे पर नहीं आएँगे –

    1 – चेहरे को दिन में कम से कम 2 बार जरूर धोए| आप जब भी बाहर से घर आते है तो सबसे पहले अपना चेहरा ताजे पानी से जरूर धोए, ऐसा करने से आपके चेहरे पर गन्दगी कम बैठेगी और पिंपल्स होने का खतरा भी कम होगा|

    2 – अक्सर हमने देखा है कुछ लड़के और लड़किया बालो में तेल अधिक मात्रा में डालते है| जिसकी वजह से उनके बालो से वो तेल उनके चेहरे पर भी लग जाता है| जिसकी वजह से पिंपल्स हो सकते है| इसीलिए बालो में तेल कम लगाए और अगर तेल ज्यादा हो तो बालो को और चेहरे को धो ले| ऐसा करने से भी आप पिंपल्स को आने से रोक सकते है|

    3 – जब आपके चेहरे पर पिंपल्स होते है तब आप अधिक तले भुने भोजन, जंक फ़ूड इत्यादि से परहेज करते है और जैसे ही पिंपल्स ठीक हो जाते है तो फिर वही सब खाने लगते है, जिससे पिंपल्स दोबारा हो सकते है| इसीलिए जितना कम तला भुना और जंक फ़ूड खाएंगे उतना ही आपके लिए बेहतर होगा|

    4 – कुछ महिलाओ की आदत होती है, की वो बार अपने चेहरे को अपने हाथो से बार बार छूती रहती है| जिसकी वजह से उनके हाथो में लगी हुई गन्दगी उनके चेहरे पर लग जाती है, जिससे पिंपल्स दोबारा उनके चेहरे पर हो सकते है, इसीलिए अपने चेहरे को बार बार न छुए |

    5 – शहद हमारे चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसीलिए हफ्ते में एक बार शहद अपने पूरे चेहरे पर जरूर लगाए,सूख जाने पर चेहरा ताजे पानी से धो ले, इससे भी आपके चेहरे पर पिंपल्स दोबारा नहीं होंगे|

    6 – पानी जितना ज्यादा पिएंगे उतना ही बेहतर होगा, कुछ लोग पानी बहुत ही कम मात्रा में पीते है, जिसकी वजह से उनके पेट में गर्मी,गैस इत्यादि जैसी परेशानी हो जाती है, इसीलिए पानी खूब पिए और अपने चेहरे पर पिंपल्स को बार बार आने से रोके|

    7 – निम्बू भी पिंपल्स को दोबारा होने से रोकने में बहुत सहायक होता है| निम्बू के छिलके को लेकर उसे अपने चेहरे पर रगड़े, ऐसा 5 से 10 मिनट तक करे और उसके थोड़ी देर बाद चेहरा धो ले, इससे आपके चेहरे पर ग्लो भी बढ़ेगा, निशान भी दूर होंगे और पिंपल्स दोबारा नहीं निकलेंगे|

    8 – धूप में अधिक रहने की वजह से भी पिंपल्स हो जाते है, जिन महिलाओ के पिंपल्स पहले हो चुके है, उन्हें धूप से बचना चाहिए| अगर धूप में जाना जरुरी हो तो सनस्क्रीन क्रीम लगाकर और साथ में छाता लेकर निकले| इससे आप पिंपल्स को दोबारा होने से रोक सकते है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles