More

    आँखें लाल होने के लक्षण

    Red Eyes - आँखें लाल होनाआँखें लाल होने के लक्षण

    आँखें लाल होने के लक्षण : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शायद ही कोई इंसान हो जिसे आँखों की समस्या कभी भी ना हुई हो| आँखे हम सभी के लिए बहुमूल्य है,जब हमारी आंख की सफेद सतह या पुतली लाल या रक्तमय हो जाती है, तो उसे आँखों में लाली आना या लाल आँख कहते है| लाली एक आँख या दोनों आँख में हो सकती है| आँखों में कुछ चले जाने की वजह से या इन्फेक्शन की वजह से लाली आ जाती है| 

    आंखें लाल होना आम बात है, लेकिन कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। अगर आंख लाल है और उसमें दर्द होता है, तो फिर भी गनीमत है, लेकिन अगर आंख लाल होने पर दर्द न हो तो यह और ज्यादा खतरनाक स्थिति हो सकती है।लाल आंखें (या लाल आंख) एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंख की सफेद सतह लाल हो जाती है या “रक्तमय” हो जाता है ।लाल आंख एक या दोनों आंखों में हो सकती है और यह कई लक्षणों से जुड़ी हो सकती है, जिनमें निम्न लक्षण सम्मिलित हैं|

    अगर आंख लाल हो जाती है और उससे पानी गिरने लगता है, तो यह वायरल और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस हो सकता है। वायरल कंजंक्टिवाइटिस अपने आप पांच से सात दिन में ठीक हो जाता है लेकिन इसमें बैक्टीरियल इंफेक्शन न हो, इसलिए ब्रॉड स्पेक्ट्रम ऐंटिबायॉटिक आई-ड्रॉप का इस्तेमाल करते रहना चाहिए। आराम न मिले तो डॉक्टर से सलाह लें।

    लाल आँखों का घरेलु उपचार 

    • स्वस्थ आँखों के लिए भरपूर मात्रा में फल एवं सब्जियों का सेवन करें, खासकर मौसमी फल एवं सब्जियां खाएं।
    • ऐसा आहार जिसमें वसा एवं शुगर की मात्रा ज्यादा हो, वह आँखों के लिए हानिकारक हो सकता है, अत: ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन न करें।
    • भोजन में जरूरी वसा या फैट को शामिल करें जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड। ओमेगा-3 फैटी एसिड आँखों के स्वास्थ्य रहने के लिए जरूरी होता है। यह अलसी के बीज, अखरोट, मूंगफली एवं मछली में पाया जाता है।
    • तेज प्रकाश एवं धूल भरे वातावरण में जाने से पहले हमेशा आँखों पर हाई क्वालिटी का चश्मा लगा कर जाए।
    • बाहर से आने के बाद तथा सोने से पहले आंखों को अच्छी प्रकार ठंडे पानी से धोएं।
    • अधिक देर तक लगातार कंप्यूटर पर बैठना या किताब पढ़ना भी आँखों के लिए हानिकारक हो सकता है, अत: समय के बीच-बीच में आँखों को आराम देना चाहिए।

    आँखें लाल होने के लक्षण

    आँखे लाल होने पर इसमें दर्द, जलन और पानी आने जैसी समस्या हो सकती है| अगर आपकी आँखे लाल हो रही है तो आपको देरी नहीं करनी चाहिए तुरंत डॉक्टर को दिखाए और इलाज कराए अन्यथा आपकी आँखों में गंभीर परेशानी भी हो सकती है|चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षण बताते है जिसकी मदद से आपको आँखे लाल होने का आसानी से पता चल जाएगा –

    1. अगर आपकी आँखों में खुजली की शिकायत बार बार हो रही है, तो आपको आँख लाल होने की समस्या हो सकती है|
    2. आँखों में जलन और खुजली होना भी आँखों के लाल होने का एक लक्षण है|
    3. आँखें लाल होने के लक्षण में से लगातार पानी का आना भी आँखों के लाल होने की समस्या को दर्शाता है|
    4. कई बार आँखों में हलकी किरकिराहट सी महसूस होती है,ऐसा इसलिए लगता है क्योंकि धूल मिट्टी इत्यादि चीजों का कोई कण हमारी आँख में गिर गया है| जिसकी वजह से आँख लाल हो सकती है| किरकिराहट एक आँख में या दोनों आँख में हो सकती है|
    5. बहुत ज्यादा टीवी, मोबाइल और कंप्यूटर देखने से कई बार हमारी आँखे दुखने लगती है| कई बार हमें धुंधला भी दिखाई देने लगता है,जिसकी वजह से हमारी आँख लाल हो सकती है|
    6. उपरोक्त में से कोई भी एक लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही ना करे| आँखे लाल होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन अगर उसका इलाज सही समय पर ना हो तो परेशानी गंभीर रूप भी ले सकती है| आँखों में लाल होने एवं सूजन के साथ दर्द होना।
    7. आँखें लाल होने के लक्षण : पलकों को छूने पर दर्द महसूस होना।
    8. आँख से पीले या हरे रंग का या रंगहीन पदार्थ आना।
    9. आँखों की पलकों के पास पपड़ी जमना खासकर सुबह के समय।
    10. आँखों से कीचड़ आना।
    11. दृष्टि का धुंधला होना।
    12. आँखों से लगातार पानी बहना।
    13. जलन होना।
    14. प्रकाश के प्रति असहनशीलता या तेज रोशनी में आँखों में दर्द होना।
    15. पलकों के पीछे या पलकों के बालों में गांठ बनना।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles