More

    लहसुन से मोटापा और वजन कम करने के उपाय कैसे करे

    Weight loss - वजन घटाएलहसुन से मोटापा और वजन कम करने के उपाय कैसे करे

    लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे उपाय इन हिंदी: ज्यादातर घरों में लहसुन का प्रयोग सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है पर क्या आप जानते है मोटापा और वजन घटाने में लहसुन रामबाण काम करता है और इसके सेवन से शरीर को कई अन्य फायदे फायदे भी होते है। लहसुन में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते है। इसके अलावा इसमें एलिसिन नामक एक तत्व भी होता है जो वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है। 

    आजकल की खानपीन और भागती दौड़ते ज़िन्दगी में लोग अपने हेल्थ का ध्यान नहीं रख पाते हैं और मोटापे का शिकार हो जाते हैं। कई लोग जिम जाकर मोटापा कम करने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें काफी मेहनत करने के बाद भी नतीजा नहीं मिल पाता है।  तो आईये आज हम इस लेख में वजन कम करने के उपाय बताएं जिससे आप अपने मोटापे को कम कर सकते हैं। लहसुन में कुछ ऐसे गुण है जिसके प्रयोग से आप आसानी से घर पर ही अपना मोटापा कम कर सकते हैं। लहसुन भूख को दबाता है। जिससे हमारा मेटाबोलिज्म अच्छा  होता है और वजन कम भी हो जाता है। 

    लहसुन के सेवन से वजन व पेट की चर्बी को कम करने के लिए इसे खाने का सही तरीका, मात्रा और सही समय के बारे में पता होना चाहिए। आज हम इस लेख में जानेंगे लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे, benefits of garlic for weight loss in hindi.

    मोटापा कैसे घटाएं

    1. वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए इससे पहले हमने कुछ घरेलू उपाय और पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा के बारे में जाना।
    2. हमें कुछ लोगों का जवाब मिला कि उन्हें इससे किसी तरह का कोई फायदा नहीं मिल रहा है।
    3. दोस्तों आप चाहे कोई भी दवा या उपाय कर लो उसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसके साथ आप एक्सरसाइज व डाइट में भी सुधार करें।
    4. लहसुन मोटापा कम करने की देसी दवा का काम करता है पर आप अगर आप इसके सेवन के साथ एक्सरसाइज योग पर ध्यान दे और अच्छी डाइट ले तो तेजी से परिणाम मिलते है।

    लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे: Lahsun se motapa kam karne ke upay in hindi

    1. आप अगर अपने बढ़ते हुए मोटापे से परेशान है और इसे कम करने के लिए उपाय और मेडिसिन करने पर भी फायदा नहीं मिल रहा तो एक बार लहसुन का उपयोग करे ये शरीर में चर्बी जमा नहीं होने देता और वजन घटाने की प्रक्रिया तेज करता है।
    2. लहसुन का सेवन कई तरीके से किया जाता है जैसे सब्जी, सूप, भूनकर या कच्चा ही खा सकते है।
    3. लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे के लिए लहसुन खाने का बेस्ट तरीका है सुबह खाली पेट। इसे खाली पेट खाने से इसका फायदा जल्दी मिलता है। सुबह आप लहसुन की 2 से 3 कलियां चबा कर खाएं।
    4. खाली पेट सुबह पानी के साथ भी लहसुन ले सकते है। इसकी 2-3 कली छील कर रखे और 10 मिनट के बाद चबा चबा कर खाए और गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिए।
    5. खाना खाने से पहले अगर सूप पिया जाए तो इससे भूख कम होती है। अगर सूप में थोड़ी काली मिर्च और लहसुन का भी प्रयोग करे तो ये वजन कम करने में मदद मिलती है।
    6. लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे के उपाय: आप अगर लहसुन कच्चा नहीं खा सकते तो शहद के साथ भी इसका सेवन कर सकते है।
    7. रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की आदत बनाये। लहसुन की तासीर गर्म होती है जिस कारण किल और मुंहासे की समस्या हो सकती है जिससे बचने और मोटापे को कम करने के लिए खूब पानी पिएं।
    8. उपाय करने के साथ साथ अगर रोजाना 30 से 45 मिनट योग व एक्सरसाइज भी करे। चाहे तो दौड़ लगाना या कोई खेल भी खेल सकते है।
    9. पेट में कब्ज की समस्या ना होने दे। ये भी पेट के बढ़ने की एक वजह है। इससे शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
    10. तला हुआ खाना वजन बढ़ने का एक प्रमुख कारण है तली हुई चीजें देरी से पचती है जिससे पाचन पर बुरा असर पड़ता है। तला खाने से परहेज करना चाहिए।

    लहसुन खाने के फायदे: Lahsun khane ke fayde in hindi

    • दांत के दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन पीसकर लौंग के साथ दर्द वाली जगह पर रख दे।
    • लहसुन में एलिसिन होता है जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में उपयोगी है। अगर हाई ब्लड प्रेशर का मरीज रोगी नियमित रूप से लहसुन का प्रयोग करें तो ब्लड प्रेशर नार्मल होने लगता है।
    • लो बीपी के मरीज को कभी खाली पेट लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए इससे बीपी और भी कम हो सकता है।
    • जिसे शुगर का रोग हो उसके लिए ये एक अच्छा इलाज हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है जिससे शुगर कंट्रोल होने लगती है।
    • सुबह लहसुन की एक कली को छील एक गिलास पानी के साथ इसे निगल ले। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है जिससे दिल के रोग होने की संभावना कम होती है।
    • इसकी तासीर गर्म होने के कारण ठंड के दिनों में इसका उपयोग करना अच्छा है।
    • टीबी और खांसी के रोग ठीक करने में भी लहसुन उपयोगी है। लहसुन के रस की कुछ बूंदे रुई पर डाल कर सूंघने से सर्दी और जुकाम में आराम मिलती है।
    • इसके उपयोग से हड्डियां भी मजबूत होती है। जिस रोगी को गठिया हो उसे अपने आहार में लहसुन खाना चाहिए।
    • चेहरे के दाग धब्बे दूर करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर लहसुन की 1-2 कली का सेवन करें इस उपाय से खून साफ होता है और दाग धब्बे दूर होने लगते है।
    • हर रोज इसके सेवन से शरीर की रोगों से लड़के की शक्ति बढ़ती है जिससे कई छोटे और बड़े रोग दूर रहते है।
    • जिनका लीवर कमजोर हो या फिर लिवर का रोग है उन्हें भी खाली पेट इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
    • जिन्हें थायराइड हो उन्हें भी कभी कच्चा लहसुन नहीं खाना चाहिए। थायराइड के रोग में वजन कम करने के उपाय की जानकारी के लिए हमने एक लेख साँझा किया है आप उसे पढ़ सकते है।

    दोस्तों लहसुन से मोटापा और वजन कैसे कम करे के उपाय कैसे करे, Lahsun se motapa kam karne ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास पेट की चर्बी और वजन घटाने के रामबाण तरीके है तो हमारे साथ साझा करे|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles