हींग (Asafoetida in Hindi)
Contents
भारत के लगभग सभी घरो की रसोई में हींग उपलब्ध रहती है| हींग खाने को लाजवाब बनाने के साथ साथ हमारे दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओ जैसे पेट दर्द,गैस इत्यादि को भी दूर करने में सहायक होती है | चलिए अब हम आपको हींग के फायदों के बारे में जानकारी दे रहे है-
हींग के फायदे (Benefits of Asafoetida in Hindi)
1 – त्वचा के लिए – जो भी इंसान धुप के संपर्क में ज्यादा रहता है तो धूप की वजह से कई बार त्वचा में जलन,कालापन इत्यादि परेशानियो का सामना करना पढ़ सकता है| ऐसे में हींग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। हींग में मौजूद फेरुलिक एसिड और अन्य पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक होते है|
2 – मधुमेह में भी लाभदायक – मधुमेह से ग्रसित इंसान को अपने खाने पीने का ध्यान बहुत ज्यादा रखना पड़ता है| हींग में मौजूद एंटीडायबिटिक गुण शरीर में इंसुलिन की मात्रा को संतुलित करने में सहायक होते है| अगर आप भी मधुमेह के रोग से पीड़ित है तो नियमित रूप से हींग का सेवन करने से आप शुगर की समस्या को कम क्र सकते है|
3 – पाचन के लिए भी फायदेमंद – आज के समय में पाचन क्रिया सही ना होना बहुत ही आम परेशानी है,पाचन अगर सही से ना हो तो गैस,कब्ज,पेट दर्द जैसी समस्याओ का सामना करना पढ़ सकता है| अगर आप पाचन क्रिया को सही रखना चाहते है तो नियमित रूप से हींग का सेवन करने से आपको काफी जल्दी आराम मिल सकता है|
4 – पेट दर्द से आराम दिलाने में सहायक – बच्चे या बड़े इंसान को कभी भी पेट दर्द की परेशानी का सामना करना पढ़ सकता है| हींग में मौजूद एनाल्जेसिक गुण आपको पेट दर्द की परेशानी से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है| छोटे बच्चे के अगर पेट में दर्द हो तो हल्के गर्म पानी में थोड़ी सी हींग घोलकर उसके पेट और नाभि पर लगा दें,शिशु को काफी जल्दी आराम प्राप्त हो सकता है|
हींग के उपयोग और रेसिपी
1 – हींग का सबसे ज्यादा उपयोग सब्जी,दाल इत्यादि चीजों में मसलो के साथ किया जाता है,हींग से खाने का स्वाद भी लाजवाब हो जाता है|
2 – पेट दर्द की परेशानी होने पर हींग को हल्के गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से दर्द में काफी जल्दी आराम मिलता है| ध्यान रखने वाली बात यह है की हींग का सेवन अधिक मात्रा में नहीं होना चाहिए|
हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |