More

    वजन और पेट का मोटापा कम करने के 5 आसान उपाय और नुस्खे

    Weight loss - वजन घटाएवजन और पेट का मोटापा कम करने के 5 आसान उपाय और नुस्खे

    Vajan aur pet ka motapa kam karne ke upay kaise kare in hindi: पेट का मोटापा किसी भी इंसान को अच्छा नहीं लगता है, अगर आपका पेट भी मोटा है तो पेट कम करने के घरेलू नुस्खों को अपनाकर पेट कम कर सकते है| आज के दौर में हमारे खाने पीने के तरीके और जीवनशैली तेजी से बदल रही है जिस कारण मोटापा और वजन बढ़ने की समस्या आम हो गई है। जल्दी वजन कम करने और मोटापा घटाने के लिए कुछ लोग दवा का प्रयोग करते है, पर मेडिसिन लेने के बाद भी वेट लॉस नहीं हो पाता। 

    बढ़ा हुआ पेट आपको सेहत संबंधी कई परेशानियां भी देता है, और आपके फिगर को भी बिगाड़ कर रख देता है।आज के समय में बच्चा,बूढ़ा,जवान हर कोई इस समस्या से जूझ रहा है | और महिलाओं को तो बहुत शीघ्र ही मोटापे की समस्या का सामना करना पड़ता है | जिसकी वजह से हर कोई मोटापा और बढ़ा हुआ पेट कम करने के उपाय के बारे में सोचते रहते है। लेकिन अनियमित दिनचर्या, अनियमित खानपान और व्यायाम ना करने की वजह से मोटापा और पेट निरंतर बढ़ता रहता है। मोटापे की वजह से शरीर थुलथुला  हो जाता है | 

    सही तरीके से अगर पेट कम करना है तो योग एक्सरसाइज और डाइट में संतुलित आहार लेने चाहिए। इसके साथ साथ कुछ छोटे छोटे उपाय ऐसे भी है जो तेजी से वेट कम करने में उपयोगी है। आज इस लेख में हम जानेंगे घरेलू नुस्खे से वजन और पेट का मोटापा कम करने के उपाय कैसे करे

    वजन और मोटापा बढ़ने के कारण दिल के रोग, शुगर और ब्लड प्रेशर जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इनसे बचने और बॉडी को फिट रखने के लिए ये जरुरी हो जाता है की वजन कण्ट्रोल में रहे। वेट लॉस करने के टिप्स जो आज यहां बताये जा रहे है वो उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जिनकी दिनचर्या काफी व्यस्त होती है और वे ना तो ठीक से डाइट चार्ट अपना पाते है और ना ही एक्सरसाइज व योग के लिए समय निकाल पाते है।

    वजन और मोटापा कम करने के उपाय कैसे करे: pet ka motapa kam karne ke upay in hindi

    हमारे घरों में उपयोग होने वाली कुछ चीजों ऐसी है जिनसे आप कुछ ऐसे ड्रिंक बना सकते है जो बिना दवा के पेट की चर्बी घटाने में असरदार होते है। आप अगर थायराइड या फिर किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है तो आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह ले कर ही ये gharelu nuskhe शुरू करे।

    1. अजवाइन का पानी
    • पेट से जुड़े रोगों के इलाज में अजवाइन काफी उपयोगी होती है। अजवाइन पाचन को दरुस्त करता है। इसके साथ साथ ये मोटापा कम करने में भी असरदार है।
    • pet ka motapa kam karne ke upay इसके लिए सुबह खाली पेट अजवाइन का पानी पिए। ये शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है और पेट घटाने में मदद करता है।
    • 1 गिलास पानी में 25 से 50 ग्राम अजवाइन भिगो कर छोड़ दे। अगली सुबह इस पानी को छान ले और इसमें थोड़ा सा शहद मिला कर खाली पेट पिए।
    • 15-20 दिन लगातार ये उपाय करे आप खुद फर्क महसूस करेंगे। अच्छे व जल्दी परिणाम के लिए 30 से 40 दिन इस उपाय को करे।
    1. नींबू और धनिया
    • नींबू में विटामिन C अधिक होता है और हरे धनिया में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के गुण मौजूद होते है जो शरीर में जमा हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का काम करते है।
    • एक नींबू और थोड़ा ताजा धनिया ले। धनिया को बारीक़ काट कर किसी बर्तन में डाले और साथ ही नींबू निचोड़ ले। अब इसमें आधा गिलास पानी कर अच्छे से पीस ले।
    • pet ka motapa kam karne ke upay में आप का जूस अब पीने को त्यार है। इसे बनाने के बाद तुरंत पी जाये फ्रीज़ में ना रखे। आप जब भी इस उपाय को करे ताजा बना कर ही उपयोग करे।
    • धनिया और नींबू के इस जूस को सुबह खाली पेट पीना अच्छा है और इसे पीने के बाद 30 मिनट तक कुछ भी ना खाएं पिएं। इस उपाय को 5 दिन करे फिर 7-10 दिन विराम दे।
    • पेट कम करने के अलावा ये उपाय किडनी की सफाई और शरीर में जमा गंदगी निकालने में फायदा करता है।
    1. अंजीर और सेब का सिरका
    • वजन घटाने में सेब का सिरका भी बहुत उपयोगी है।
    • सूखे हुए अंजीर के 3-4 दाने लेकर इसमें छोटे-छोटे छेद करे और अब इसे 1 कप सेब के सिरके में डाल दे। सोने से पहले रात को ये उपाय करे और रात भर के लिए अंजीर को सिरके में भीगने दे। अगली सुबह उठने के बाद भीगे हुए अंजीर कप से निकाल कर चबा चबा कर खाएं।
    • कप में डाला हुआ सेब का सिरका आप लगातार 5-6 दिन तक इस्तेमाल कर सकते है उसके बाद फिर उसे बदल दे। मोटापा कम करने के लिए 15-20 दिन उसे करे। आप को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
    1. जीरे का पानी
    • मोटापा कैसे कम करे (pet ka motapa kam karne ke upay) जीरे के पानी से, रात को एक गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा भिगो कर रख दे और अगली सुबह को इस पानी से जीरा निकाल कर खाये व पानी गरम करके आधा नींबू निचोड़ कर इसे चाय के जैसे पिए।
    • ये उपाय पेट की चर्बी को काटता है। मोटापा घटाने में जीरा पानी चमत्कारी तरीके से काम करता है।
    • दोपहर और रात के खाने के बाद 1 कप हल्के गरम पानी में आधा नींबू निचोड़ कर पिए।
    1. ग्रीन टी पिए
    • आपने नींबू वाली चाय, ब्लैक टी और ग्रीन टी के बारे में तो सुना होगा। इन्हें बनाने में दूध प्रयोग नहीं किया जाता। वेट कम करने में ये चाय काफी अच्छी होती है।
    • ग्रीन टी हमारे पाचन में सुधार लाती है और मोटापा कम करने के अलावा इसके सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है।

    मोटापा कम करने के टिप्स: Motapa kam karne ke tips

    जल्दी वजन कम करना चाहते है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपको तेजी से weight loss करने में मदद मिलेगी।

    • पेट की चर्बी को बढ़ाने वाले फूड से परहेज करे।
    • भोजन के बाद कम से कम आधे घंटे तक पानी ना पिए।
    • ज्यादा मीठा, ज्यादा नमक, आलू, फास्ट फूड और चावल खाने से बचें।
    • रात को खाना सोने से 2 घंटे पहले कर ले।
    • मैदे से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए।
    • योग एक्सरसाइज से दिन शुरू करें।

    दोस्तों वजन और मोटापा कम करने के उपाय कैसे करे, Vajan aur pet motapa kam karne ke upay in hindi के ये टिप्स कैसे लगे हमें बताएं और अगर आपके पास जल्दी वेट कम करने के घरेलू नुस्खे और तरीके है तो हमें लिखें।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles