चुकंदर (beetroot in hindi)
चुकंदर का इस्तेमाल सलाद और जूस के रूप में किया जाता है| चुकंदर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन इत्यादि प्रचुर मात्रा में पाए जाते है| चुकंदर को अंग्रेजी में बीटरूट के नाम से जाना जाता है,चुकंदर के अनेको लाभ है चलिए उनमे से कुछ लाभ की जानकारी हम आपको उपलब्ध करा रहे है-
चुकंदर के फायदे (benefits of beetroot in hindi)
1 – गर्भावस्था में भी फायदेमंद – किसी भी महिला के लिए गर्भावस्था बहुत ही महत्वपूर्ण और अलग होती है इस स्थिति में महिला के खान पीन का विशेष रूप से ख्याल रखा जाता है| गर्भवती महिला को ऐसा आहार ज्यादा दिया जाता है जो उसके और उसके गर्भ में पल रहे शिशु के लाभदायक हो,ऐसे में चुकंदर का उपयोग काफी फायदेमंद होता है।
2 – लिवर के लिए भी फायदेमंद – चुकंदर में मौजूद गुण लिवर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित हो सकते है| अगर आप भी अपने लिवर को स्वस्थ और लिवर से सम्बंधित परेशानियो से बचना चाहते है तो नियमित रूप से चुकंदर का सेवन कर सकते हैं।
3 – त्वचा के लिए भी फायदेमंद – अक्सर घर से बाहर निकलने पर हमारी त्वचा पर धूप, मिट्टी, प्रदूषण इत्यादि की वजह से काफी नुकसान जैसे रूखी त्वचा, लाल त्वचा,त्वचा में खुजली इत्यादि परेशानी हो सकती है| चुकंदर के जूस का सेवन करने से आप त्वचा सम्बंधित परेशानियो से छुटकारा पा सकते है|
4 – कोलेस्ट्रोल के लिए भी फायदेमंद – किसी भी इंसान के शरीर में अगर कोलेस्ट्रोल की मात्रा अगर बाद जाए तो उसे हार्ट अटैक या ह्रदय से सम्बंधित परेशानियो का सामना करना पढ़ सकता है| इसीलिए अगर आप भी ह्रदय से सम्बंधित परेशानियो से बचना चाहते है तो नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन शुरू कर सकते है|
चुकंदर का उपयोग और रेसिपी
1 – चुकंदर का उपयोग सलाद के रूप में सबसे ज्यादा किया जाता है, इसके लिए आपको सबसे पहले चुकंदर को धोना है और छील कर काट कर सलाद के साथ इस्तेमाल कर सकते है|
2 – चुकंदर का इस्तेमाल जूस के रूप में भी बहुत ज्यादा किया जाता है| अधिकतर लोग गाजर, आँवला, अदरक के साथ चुकंदर को मिलाकर सबका जूस निकाल कर उसमे कुछ बूंदे नींबू की भी मिला सकते है, फिर इसमें स्वादनुसार नमक और चीनी मिला लें, जूस तैयार है आप इसका सेवन कर सकते है|
हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |