More

आखें लाल होने के कारण

Red Eyes - आँखें लाल होनाआखें लाल होने के कारण

आँखों का लाल होना आज के दौर में कोई बड़ी बात नहीं है,लेकिन आँखे लाल क्यों हो रही है,इसका कारण जानना बहुत जरुरी है| वैसे तो आँखे कभी भी लाल हो सकती है लेकिन गर्मियों में ये समस्या ज्यादा सामने आती है| कई बार बहुत से इंसान बिना किसी डॉक्टर की सलाह और बिना कारण जाने मेडिकल से दवाई लेकर अपनी आँखों में डाल लेते है या दवाई खा लेते है| जिसकी वजह से कई बार बहुत बड़ी समस्या बन जाती है| चलिए आज हम आपको आँखों के लाल होने के कारण बताते है-

1 – बहुत से इंसान केवल 3 से 4 घंटे ही सोते है,जिसकी वजह से उनकी आँखे लाल हो जाती है| हमे कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद अवशय लेनी चाहिए|

2 – अक्सर जब हम घर से बाहर जाते है तो धुल मिटटी हमारी आँखों में चली जाती है, जिसकी वजह से इन्फेक्शन हो जाता है, जिसके कारण हमारी आँखे लाल हो जाती है|

3 – कॉन्टेक्ट लेंस को बहुत ज्यादा देर तक लगाने की वजह से भी आँखे लाल हो सकती है|

4 –  बहुत से बच्चे, बड़े और बुजुर्ग बहुत अधिक टीवी देखते है, जिसके कारण उनकी आँखे लाल हो जाती है|

5 – कुछ इंसान बार बार अपनी आँखों को छूते है, जिनसे उनकी आँखों में इन्फेक्शन हो सकता है, जिसकी वजह से भी आँखे लाल हो जाती है|

6 – एंडोफ्थेलमाइटिस की वजह से भी आँख लाल हो जाती है, इसमें आँख के अंदर इन्फेक्शन हो जाता है| जिसकी वजह से आँखों में तेज़ दर्द होता है, सूजन और पानी आने लगता है| कई बार इसमें आपकी आँखों की रौशनी भी कम हो जाती है| एंडोफ्थेलमाइटिस होने पर बिलकुल भी देरी ना करे तुरंत अच्छे आँखों के डॉक्टर से इलाज कराये, थोड़ी सी भी लापरवाही से आँखों की रौशनी भी जा सकती है|

7 – स्कलेराइटिस भी काफी गंभीर बीमारी होती है| इसमें आँखे पूरी तरह से लाल हो जाती है या कई बार आँखों की सफ़ेद पुतली पर एक,दो या इससे ज्यादा जगह पर लाल धब्बे हो जाते है| स्कलेराइटिस में आँखों में दर्द, पानी आना और कई बार रौशनी भी कम हो जाती है| ऐसी समस्या हो जाने पर कभी भी खुद या किसी और की सलाह से दवाई नहीं लेनी चाहिए, फ़ौरन किस आँखों के डॉक्टर को दिखाना चाहिए, जरा सी भी लापरवाही होने पर कॉर्निया पर सूजन, मोतियाबिंद या काला मोतिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है|

Recent Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent Articles