More

    आई फ्लू के मुख्य कारण क्या हैं

    Eye Flu - आई फ्लूआई फ्लू के मुख्य कारण क्या हैं

    अगर किसी की आँखों में आई फ्लू की बीमारी हो जाती है तो उसे आँखों में काफी परेशानी महसूस हो सकती है| आई फ्लू एक ऐसा संक्रमण है जो एक दूसरे से बहुत तेजी से फ़ैल जाता है, अगर घर में किसी को आई फ्लू की परेशानी हो जाती है तो उसके आस पास रहने वाले परिवार के सदस्यों को आई फ्लू होने की प्रबल सम्भावना होती है| ऐसे में बहुत सावधानी बरतने की जरुरत होती है, आई फ्लू एक वायरस संक्रमण होता है, सबसे पहले एक आँख में होता है, फिर दूसरी आँख में भी जाता है| आई फ्लू कभी भी और किसी भी उम्र के इंसान को हो सकता है, आमतौर पर आई फ्लू की परेशानी बच्चो में ज्यादा देखने को मिलती है| कई बार मौसम में परिवर्तन होने की वजह से से भी आई फ्लू की परेशानी हो सकती है, ऐसे में कभी भी अपनी मर्जी से मेडिकल से ड्राप लेकर कभी भी अपनी आँखों में नहीं डालनी चाहिए| आँखों में थोड़ी सी भी परेशानी होने पर तुरंत किसी आँखों के अच्छे डॉक्टर से अपनी आँखों की जाँच कराए और उनकी सलाह से ही दवाई लें| कई बार परेशानी दूर होने की बजाय बढ़ जाती है और अगर आप देरी करते है तो आपकी आँखों की रौशनी तक को प्रभावित कर सकती है| चलिए आज हम आपको आई फ्लू होने के मुख्य कारणो के बारे में बताते है –

    1 – अगर आपको सर्दी जुखाम, बुखार, खसरा इत्यादि बीमारी हो रही हो, तो आपकी आँखों में भी फ्लू हो सकता है| ऐसे में हमे खासतौर पर मरीज का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि आई फ्लू से पीड़ित मरीज से किसी भी सही इंसान को आई फ्लू हो सकता है|

    2 – जब भी घर से बाहर निकले चश्मा लगाकर ही निकले वरना प्रदूषित वातावरण की वजह से आपकी आँखों में आई फ्लू हो सकता है|

    3 – अक्सर मौसम में बदलाव के कारण हमारी आँखों में आई फ्लू की परेशानी की समस्या हो सकती है| इसीलिए खासतौर पर बरसात और सर्दी के मौसम में अपनी आँखों का ध्यान जरूर रखे, बरसात और सर्दी के मौसम में आई फ्लू होने की सबसे ज्यादा सम्भावना होती है|

    4 – अगर आप कांटेक्ट लेंस पहनते है, तो आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए, अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आपको आई फ्लू की परेशानी हो सकती है| कुछ लोग कांटेक्ट लेंस को बिना साफ़ किए लम्बे समय तक पहने रहते है, जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ जाता है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles