More

    पेट कम करने के लिए 10 आसान एक्सरसाइज और उपाय इन हिंदी

    Weight loss - वजन घटाएपेट कम करने के लिए 10 आसान एक्सरसाइज और उपाय इन हिंदी

    पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज हिंदी में: पेट कम करने के लिए परेशान है तो हम आपको कुछ ऐसी आसान एक्सरसाइज और घरेलू उपाय बता रहे है जिनकी मदद से आपका पेट बहुत जल्द कम हो जाएगा| पेट और कमर की चर्बी कम करना आसान नहीं है। जल्दी वजन घटाने और मोटापा कम करने के लिए बहुत से लोग डाइटिंग करते है तो कुछ लोग तेजी से पेट कम करने की दवा और सप्लीमेंट्री भी खाते है। वेट लॉस करने का सही तरीका तो ये है की डाइट में अच्छे आहार खाने चाहिए और साथ में कसरत करें। 

    आजकल ज्यादातर लोग स्लिम ट्रिम होने के लिए इंटरनेट पर इन सवालों के जवाब तलाश रहे है। इंटरनेट पर तमाम ऑप्शन्स के बाद भी लोग पेट कम करने के उपायों को लेकर कंफ्यूज रहते है, कि कौन सा अपनाया जाए, कौन सा नहीं।

    दरअसल, पेट की चर्बी कमर के आकार में वृद्धि और पेट में उभार कई भयानक बीमारियों और विकारों से जुड़ी है। इनकी वजह से पेट कम करना या कहें कि स्लिम ट्रिम होना इतना भी आसान नहीं है। इसके लिए वेट लिफ्टिंग, जिम, रनिंग, स्विमिंग और न जाने क्या-क्या करना पड़ता है। हालांकि बढ़ते हुए पेट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते है। हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे ही सरल घरेलू नुस्खे बताने जा रहे है, जो पेट की चर्बी से जुड़ी समस्याओं को हल करने में सहायक है।

    पेट की चर्बी देखने में ख़राब तो लगती ही है लेकिन अपने आप में कष्टदायक भी है। साथ ही इसकी वजह से स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्याएं भी होती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए कम कैलोरी युक्त भोजन खाएं। और घी ,मक्खन पनीर आदि से जितना हो सके दूर रहे। जंक फ़ूड न खाएं और अधिक फाइबर युक्त चीज़े अपने खाने में शामिल करें क्यूंकि ये आपके मेटाबोलिज्म को बढ़ाता है।  

    आज हम जानेंगे घर पर पेट की चर्बी कम करने की एक्सरसाइज कैसे करे, pet ki charbi kam karne ke liye weight loss exercise tips in hindi.

    एक्सरसाइज से पेट कैसे कम होता है

    • बाहर निकला पेट अंदर करने का तरीका और exercise के बारे में जानने से पहले ये जानना जरुरी है की मोटापा बढ़ने का कारण क्या है, हमारी किन आदतों की वजह से हमारा पेट बाहर निकलने लगता है।
    • अगर हमारे द्वारा ली जाने वाली कैलोरी हमारी बॉडी द्वारा खपत की हुई कैलोरी से ज्यादा है तो बची हुई कैलोरी पेट में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है।
    • अब अगर हम अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को भी शामिल कर ले तो जो कैलोरी बच जाती है उसे भी ख़तम कर सकते है।
    • जाने वेट लॉस के घरेलू नुस्खे

    एक्सरसाइज से पेट कम करने का तरीका

    • तेजी से मोटापा कम करने का सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज रेगुलर करना पर इसके लिए सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है।
    • अक्सर कुछ लोग थोड़े दिन मेहनत कर के छोड़ देते है और फिर सोचते है की हम पतले नहीं हो सकते। दोस्तों घर पर की जाने वाली कसरत एरोबिक्स एक्सरसाइज की तरह ही है जिन्हें करने पर कमर और पेट की चर्बी घटाने के साथ साथ तनाव दूर करने में भी मदद मिलेगी।
    • एरोबिक्स एक्सरसाइज हो या जिम में की जाने वाली cardio exercise समय के साथ साथ स्पीड बढ़ाना जरुरी है। जैसे की अगर आप एक हफ्ते से 2 km की जॉगिंग करते आ रहे है तो अगली बार 2. 5 की करे या फिर 2 km को ही पहले से भी कम समय में करने का प्रयास करें।
    • पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ साथ अगर अच्छा डाइट प्लान फॉलो किया जाये तो कुछ ही दिनों में फरक दिखने लगेगा पर इसके लिए जरुरी है की आप रेगुलर रहे।

    पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज : पेट कैसे कम करें

    Pet Kam Karne ki Exercise in Hindi

    1. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज की शुरुआत आप घर की सीढ़ियों से कर सकते है। इससे बॉडी वार्मअप होती है। 10 से 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने और उतरने की कसरत करे। इससे आपकी बॉडी एक्टिव होगी।
    2. जॉगिंग करना भी वजन कम करने में काफी फायदेमंद है। जॉगिंग 2 तरीके से कर सकते है, पहला एक जगह खड़े खड़े जॉगिंग करना और दूसरा है जॉगिंग करते हुए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना। घर पर करने वाली एक्सरसाइज में एक जगह पर खड़े खड़े जॉगिंग करना असरदार है।
    3. पेट कैसे कम करे इन हिंदी में बाबा रामदेव का कहना है की अगर आप हर रोज 30 से 45 मिनट तक नार्मल स्पीड से थोड़ा तेज चले तो खली इससे ही एक महीने में 3 से 4 किलो तक वजन कम कर सकते है। स्पीड वॉकिंग से पेट की चर्बी घटाने में काफी मदद मिलती है।
    4. रस्सा कूद का खेल सबने कभी न कभी देखा ही होगा। घर पर पेट कैसे कम करें इसका एक तरीका रस्सा कूद भी है। 10 से 15 मिनट रस्सी कूद करे। belly fat कम करने में  एक्सरसाइज बहुत असरदार है।
    5. पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज में डांस करना सबसे अच्छी और फायदेमंद एक्सरसाइज है। आपको जैसा भी डांस आता हो 10 से 15 मिनट तक पूरे जोश में करें। Pet ki charbi घटाने के अलावा ये थकान और तनाव भी कम करेगा।
    6. एक कसरत हमें स्कूल में पीटी में हमेशा करवाई जाती थी और वो है जंपिंग जैक्स। इस एक्सरसाइज में हम जंप करके दोनों पैरों को साइड में निकालते है और इसके साथ अपने दोनों हाथ भी साइड से ऊपर ले जाते है।
    7. पेट अंदर करने और कमर की चर्बी घटाने के लिए आप कोई स्पोर्ट्स खेलना भी शुरू कर सकते है। Sports खेलने से स्टैमिना बढ़ता है, मोटापा कम होता है और बॉडी फिट दिखने लगती है। सिंपल बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग  खेल आप घर पर भी कर सकते है। घर पर बॉक्सिंग बैग लटका कर इसके ऊपर हाथ पैरों से घुसे बरसाए।
    8. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज में स्विमिंग करना भी फायदेमंद है। स्विमिंग से शरीर के सभी अंगों की कसरत हो जाती है। बेली फैट कम करने, वेट लॉस करने और मेटाबोलिज्म बढ़ाने में स्विमिंग से काफ़ी फायदा मिलता है।
    9. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज में बाइसाइकिल क्रंचेज भी एक एक्सरसाइज है जो हम बचपन में खेल खेल में किया करते थे। इसमें बीएड पर लेट कर पैरों से साइकिल चलाये। इस एक्सरसाइज को रेगुलर करने से पेट, जांघ और कमर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
    10. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज है जो तेजी से पेट कम करने में असरदार है – सिंगल और डबल लेग स्ट्रेच, साइकिल क्रंच, प्लैंक, साइड प्लैंक।

    पेट कम करने के अन्य उपाय: Pet Kam Kaise Kare in Hindi

    • खाने की मीठी चीजों में ज्यादा कैलोरी होती है इसलिए खाने में शुगर कम करे, इसके अलावा ज्यादा मीठा खाने से बचें।
    • डाइट में फाइबर वाले आहार अधिक ले। इससे पाचन सही रहता है और पेट में चर्बी भी जमा नहीं होती।
    • कुछ लोग डाइटिंग के चक्कर में ब्रेकफास्ट करना छोड़ देते है। ब्रेकफास्ट जरूर करे। दलिया, ओटमील और हाई प्रोटीन motapa kam करने में मददगार है।
    • आहार में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को घटाए जैसे वाइट ब्रेड, पास्ता, चावल, मैदे से बनी चीजे। ये चीजे बॉडी में फैट बनाती है।
    • पेट कम करने के लिए योग करने से भी फायदा मिलता है। बाबा रामदेव पेट कम करने के लिए हलासन, सेतु बंधा आसन, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम, नौकासन करने की सलाह देते है।
    • अगर आपकी दिनचर्या व्यस्त होती है और आप एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पाते तब भी प्रयास करे की दिनभर किसी न किसी तरीके से शारीरिक श्रम करते रहे, जैसे लिफ्ट की जगह सीढियाँ इस्तेमाल करे, आसपास जाने के लिए बाइक की जगह पैदल जाने की आदत डालें और बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचे।

    दोस्तों पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज, Pet Kam Karne ki Exercise in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास  पेट की चर्बी और मोटापा कैसे कम करे का तरीका और उपाय के सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    17 COMMENTS

    1. मेरा नाम गोविन्द सिंह है मेरी ऐज 20 साल है मेरा वजन 52kg है हाइट 5.6 है मुझे अच्छी सेहत बनाने के लिये क्या करना चाहिए.

    2. Mera naam Ajit baid hai or mera age 24 saal ka hu mera weight 65 kg height 5.3” hai or mera kamar tedha ho gaya hai kya karu, koi upay bataye. Pet bahar nikla hai to kamar andar aa gaya hai.

      • उठने बैठने का पोस्चर गलत होने के कारण भी कमर टेढ़ी हो जाती है, इस समस्या के समाधान के लिए आप फैसिओथेरपिस्ट से मिले, इसके इलावा पेट कम करने की एक्सरसाइज की जानकारी और उपाय ऊपर लेख में पढ़े.

    3. Mera naam rahul yadav hai meri umar 24 year hai aur mera weight 85 kg hai
      Main din bhar kaam me busy rehta hu
      Mujhe koi dwa btaye jisse fat loss ho jaye.

    4. Mera naam vikky gupta hai main 25 year ka hu mera weight 60 hight 5’4″ hai mera pet nikal gya hai is ko slim karne ka koi upay bataye.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles