More

    चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के लिए क्रीम और आसान उपाय

    Beauty Tips - ब्यूटी टिप्सचेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के लिए क्रीम और आसान उपाय

    चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के लिए क्रीम, दवा और उपाय इन हिंदी: फोड़े फुंसी, गड्ढे, कील मुंहासे, छोटे छोटे दाने और पिम्पल के दाग कुछ ऐसी छोटी छोटी समस्याएं है जो अक्सर बड़ी परेशानी बन जाती है। पिंपल्स, एक महिला का सबसे बुरा सपना हैं जो त्वचा पर दाग और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये छोटे फोड़े असुविधा का कारण बनते हैं। प्राकृतिक रूप से पिंपल्स से कैसे छुटकारा पाएं और किन कारणों से पिंपल्स होते हैं ये कुछ सवाल इस आर्टिकल पर कुछ प्रकाश डालेंगे।

    मुँहासे दुनिया में सबसे आम त्वचा की स्थिति में से एक है, जो अनुमान 85% युवा वयस्कों को प्रभावित करता है खूबसूरत और बेदाग चेहरा पाने के लिए कुछ लोग घरेलू नुस्खे और आयुर्वेदिक तरीके अपनाते है पर कुछ लोग ऐसे भी है जिसकी इलाज के बाद भी समस्या दूर नहीं होती। ऐसे में वे पिम्पल और चेहरे के दाग हटाने वाली क्रीम और फेस वाश का प्रयोग करते है।

    कई घरेलू उपचार किसी व्यक्ति के मुंहासे के दाने और घावों को सुधारने में मदद कर सकते हैं। मुँहासे के लिए घरेलू उपचार में सौम्या हर्बल क्रीम और जैल, आवश्यक तेल, प्राकृतिक पूरक और कुछ सरल जीवनशैली में बदलाव शामिल हैं।प्रत्येक दिन, लोग महंगे मुँहासे उपचारों पर हजारों खर्च करते हैं, जबकि आप कई सरल और आसान उपायों को लागू करके घर पर इस स्थिति का आसानी से इलाज कर सकते हैं।

    आजकल कई तरीके की ब्यूटी क्रीम और मेडिसिन बाजार में उपलब्ध है पर कई बार ये जानना मुश्किल हो जाता है की कील मुंहासे की क्रीम का नाम क्या है और चेहरे के दाग के लिए बेस्ट क्रीम कौन सी है। आज इस लेख में हम चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के लिए क्रीम, उपाय और दवा के नाम जानेंगे, chehre ke daag dhabbe aur pimples hatane ki best cream dawa aur gharelu upay in hindi.

    पिंपल और दाग धब्बे होने के कारण

    • त्वचा को जरुरी पोषण ना मिलना
    • हार्मोन में असंतुलन होना
    • स्किन पर कोई एलर्जी होना
    • पेट से जुड़े कोई रोग होना
    • ज़्यादा तला और ऑयली खाना खाने से
    • किसी दवा या क्रीम का साइड इफ़ेक्ट होना

    चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के लिए क्रीम और दवा

    Chehre Ke Daag Aur Pimple Hatane Ke Liye Cream in Hindi

    1. विको टरमरिक क्रीम – Vicco Turmeric Ayurvedic Cream
    •  इस क्रीम में सबसे अच्छी बात ये है की ये आयुर्वेदिक है और इसमें केमिकल नहीं होता। विको टरमरिक क्रीम के फायदे देखते हुए इसे चेहरे के लिए बेस्ट माना गया है। जिनकी स्किन ऑयली है उनके लिए इसके फायदे अचूक है।
    •  इसमें टरमरिक होती है जो एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर है। नियमित रूप से इसका प्रयोग करने पर चेहरे पर पिम्पल्स की समस्या नहीं होती।
    •  त्वचा की देखभाल करने के साथ साथ पिंपल्स, काले दाग मिटाने, कटने और जलने के निशान को साफ करने में भी ये काफी असरदार है।

     2. हिमालय एक्ने न पिम्पले क्रीम – Himalaya Acne Pimple Cream

    • पिम्पल्स और चेहरे के छोटे छोटे दाने ठीक करने के लिए हिमालय की एक्ने पिम्पल्स क्रीम काफी उपयोगी है। ये एक हर्बल क्रीम है इसमें केमिकल नहीं है।
    • इस क्रीम का प्रयोग पुरे फेस पर ना करके सिर्फ पिम्पल्स पर लगाये। कुछ दिन नियमित रूप से इसके     प्रयोग से pimple remove होने लगता है।
    • चेहरे के दाग धब्बे हटाने के लिए और एक्ने दूर करने में हिमालय कलारिन एंटी-एक्ने क्रीम भी एक असरदार फार्मूला है। कील मुंहासे और फुंसी ठीक होने के बाद के निशान और काले दाग हटाने में ये काफी उपयोगी है।
    • एक्ने का इलाज करने में एक्ने स्टार क्रीम (Acnestar cream) भी कारगर है पर इसका प्रयोग करने से पहले स्किन के डॉक्टर से सलाह जरुर ले।
    • जाने गोरा होने के उपाय कैसे करे

     3. नो मार्क्स क्रीम – Nomarks Cream

    • चेहरे के दाग धब्बे हटाने वाली क्रीम में एक नाम नो मार्क्स का भी है।
    • चेहरे के काले घेरे और डार्क स्पॉट्स ठीक करने में नो मार्क्स क्रीम का प्रयोग अधिक होता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है जो त्वचा के दाग और निशान दूर करने में उपयोगी है।

     4.खादी हर्बल एक्ने पिंपल क्रीम – Khadi Herbal Acne Pimple Cream

    • जो लोग केमिकल युक्त क्रीम का प्रयोग नहीं करना चाहते और आयुर्वेदिक गुणों वाली क्रीम का नाम जानना चाहते है उनके लिए ये एक अच्छी क्रीम है।
    • ये हर्बल क्रीम चेहरे के दाग और मुंहासे हटाने में अचूक है और साथ ही इसके प्रयोग से त्वचा भी मुलायम होती है।

    5. विटामिन ई कैप्सूल – Vitamin E Capsules for Skin

    • स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम का इलाज करने और त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन E जरुरी है। स्किन केयर के साथ साथ बालों के लिए भी ये फायदेमंद है.
    • इसे प्रयोग करना बेहद आसान है। प्रतिदिन 1 Vitamin E  Capsule को खोल कर इसका ऑयल चेहरे पर लगाये।
    • इस दवा की 1 बूंद हर रोज अपने होठों पर लगाने से होंठ मुलायम और सुंदर होने लगते है। आँखों के नीचे डार्क सर्कल दूर करने में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।
    • इस दवा की कुछ बूंदे बादाम रोगन तेल के साथ मिला कर चेहरे पर मसाज करें और इसे लगाने से पहले फेस को अच्छे से क्लीन कर ले।
    • ऊपर बताई गई क्रीम या दवा के इस्तेमाल के बाद अगर किसी तरह की स्किन एलर्जी दिखे तो तुरंत ही इसका इस्तेमाल बंद कर दे व डॉक्टर से सलाह ले।
    • जाने चेहरे पर निखार लाने की पतंजलि क्रीम

    चेहरे के दाग और पिम्पल हटाने के उपाय – Pimples Ka ilaj Ke Upay in Hindi

    • चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के लिए क्रीम में कपूर को नारियल तेल में मिलाकर रुई की मदद से दागों पर लगाये। 8 से 10 दिन लगातार इस घरेलू नुस्खे को करने से पिम्पल के दाग साफ होने लगते है।
    • दाग हल्का हो या काला गहरा, थोड़ा एलो वीरा जेल ले और इसमें हल्दी, निम्बू का रस और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिला कर दाग पर लगाए।
    • चंदन, दूध और हल्दी पाउडर मिलाकर इसका उबटन लगाने से कील मुंहासे और त्वचा की जलन दूर होती है।
    • बार बार पिंपल्स होने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए 1 से 2 करेले काट कर पानी में उबाले और ठंडा होने पर पिए।
    • काले दाग, गड्ढे, झुर्रियां और पिंपल्स का इलाज में मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक प्रयोग करना रामबाण उपाय है।
    • पिंपल्स से बचने के लिए आहार में फल और सलाद अधिक खाएं और दिनभर में पानी अधिक मात्रा में पिए।
    • कच्चे पपीते में दाग हटाने और त्वचा को कोमल बनाने के गुण होते है, खाने के अलावा इसे फेस पर भी लगाए और फरक देखे।
    • इस लेख में बताये गये उपाय, दवा और क्रीम का नाम सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है उन्हें प्रयोग करने से पहले अपनी त्वचा और प्रयोग करने वाले उपाय के बारे में अच्छे से जाने।
    • दादी माँ के घरेलु नुस्खे
    • बाबा रामदेव पतंजलि की दवा

    दोस्तों चेहरे के दाग और पिम्पल्स हटाने के लिए क्रीम, उपाय, Chehre ke daag aur pimple hatane ke liye cream in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास फेस पर पिम्पल कील मुंहासे का इलाज और दाग कैसे दूर करे के घरेलू उपाय नुस्खे व दवा से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    16 COMMENTS

    1. Mere face par bhut dane ho rhe hai aur mene bahut si cream ka istemal bhi kiya par kuch nahi hua
      Kya aap koi acchi si cream bta sakte ho.

      • पिम्पल्स और दाग धब्बे हटाने की क्रीम का नाम और घरेलू उपाय की जानकारी ऊपर लेख में बताई गयी है.

    2. mere chehre par pimples hai aur kale dhabbe inko kaise hataye main 17 saal ka hu ye abhi 4 ya 5 mahine se nikalne lage hai mene ek cream use ki thi koi asar nahi hua mujhe koi acchi se cream batao jis me koi nuksan na ho.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles