More

    जिम से पहले क्या खाना चाहिए 5 टिप्स

    Body building - बॉडी बिल्डिंगजिम से पहले क्या खाना चाहिए 5 टिप्स

    जिम से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं यह जानना बहुत जरूरी है, नहीं तो लोग अनजाने में जिम से पहले कई तरह से फास्ट फूड खाना शुरू कर देते हैं, जिससे वह स्वस्थ होने के बजाय और बिगड़ने लगता है। इस लेख में जिम से पहले क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में विस्तार से बताया गया है। जानने के लिए इस लेख को ध्यान से पढ़ें।

    जिम जाने से पहले और जिम करने के बाद क्या खाएं (डाइट टिप्स): स्वस्थ शरीर के लिए एक्सरसाइज़ बहुत जरुरी है, जानिए जिम जाने वालों को जिम जाने से पहले और वर्कआउट के बाद किन चीजों का सेवन करना चाहिए|

    जिम जाने से पहले क्या खाये

    स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने के लिए नियमित व्यायाम या शारीरिक गतिविधि महत्वपूर्ण है। लेकिन हमारे व्यस्त काम के कार्यक्रम के कारण, हम कोशिश करते हैं और बाकी सभी चीजों के लिए समय निकालते हैं, लेकिन शारीरिक गतिविधि, जो अक्सर पीछे ले जाती है। नियमित व्यायाम और कसरत में संलग्न होना हमारी भलाई के लिए महत्वपूर्ण है।लेकिन वर्कआउट करने के साथ-साथ आहार भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    अच्छी बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए

    बॉडी बनाने के लिए और अच्छी फिटनेस पाने के लिए कई लोग जिम और घर पर एक्सरसाइज और बॉडी बिल्डिंग वर्कआउट करते है। जी तोड़ मेहनत के बाद भी बहुत से लोगों को मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते। सही तरीके से निरंतर वर्कआउट ना करना और डाइट टिप्स की पूरी जानकारी ना होना इसका एक बड़ा कारण है |

    दैनिक व्यायाम का अधिकतम लाभ उठाना महत्वपूर्ण है। वर्कआउट से पहले और बाद के खाद्य पदार्थ प्रमुख हैं। आपके शरीर को आपके वर्कआउट के दौरान कार्य करने और प्रदर्शन करने के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है। तीन प्रमुख मैक्रोन्यूट्रिएंट्स, (कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन) को जलाने से आपके शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।

    शरीर में ग्लूकोज एकाग्रता को संतुलित करने के लिए प्री और पोस्ट कसरत खाद्य पदार्थ आवश्यक हैं। यह प्रदर्शन को बढ़ाने में मदद करता है और वसूली समय को बढ़ाता है। प्री वर्कआउट भोजन न केवल यह सुनिश्चित करता है कि हमारे पास कसरत के लिए पर्याप्त ऊर्जा है, बल्कि अधिकतम मदद भी करता है। पोस्ट वर्कआउट भोजन का उद्देश्य हमारी रिकवरी को अनुकूलित करना है।

    वेट बढ़ाना हो, कम करना हो या सिक्स पैक एब्स बॉडी बनानी हो डाइट प्लान अहम् है जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और वसा संतुलित मात्रा में होनी चाहिए। जिस प्रकार मशीन को काम करने के लिए ईंधन चाहिए ठीक वैसे ही सही तरीके से बॉडी काम करे इसके लिए हेल्थी डाइट प्लान जरुरी है।

    कुछ लोग बॉडी बनाने के लिए दवा और सप्लीमेंट्स पाउडर इस्तेमाल करते है जो महंगे तो होते ही है साथ में नुकसान भी कर सकते है। जिम जाने वाले लोग अक्सर इस बात का ध्यान नहीं रखते की बॉडी बनाने के लिए जिम जाने से पहले क्या खाना चाहिए और जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए। आज इस लेख में हम जानेंगे pre and post workout bodybuilding डाइट टिप्स in hindi.

     वर्कआउट करने से पहले और बाद खाने के फायदे

    • जिम जाने वालों के लिए वर्कआउट करने से पहले और वर्कआउट के बाद लिया गया आहार जिम में किये जाने वाले मसल्स वर्कआउट पर प्रभाव डालता है। जिम करने से पहले कुछ खाने से शरीर में एक्सरसाइज करने की ताकत आती है जिससे आपकी परफॉरमेंस में सुधार आता है। इसके बाद जिम में बॉडी बिल्डिंग करने पर शरीर की ऊर्जा में कमी आती है जिसकी भरपाई करने के लिए कुछ हेल्थी फ़ूड खाना ज़रूरी है। ऐसा करने से शरीर में कमज़ोरी नहीं आती।

    Pre Workout Bodybuilding Diet in Hindi

    कोई भी शारीरिक श्रम करने के लिए बॉडी का एनर्जी लेवल काफी अहम होता है। जिम में वर्कआउट करने पर शरीर में पसीना आता है जिससे शरीर में ऊर्जा का स्तर कम होने लगता है इसलिए जिम जाने से कुछ देर पहले कुछ ऐसा खाना चाहिए जिससे एक्सरसाइज के समय एनर्जी का लेवल बना रहे और जल्दी थकान ना हो।

    एक्सरसाइज करने से पहले कुछ खाना चाहिए इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं की जंक फूड खाएं। अगर सही चीज सही टाइम पर खाएं तो अच्छे परिणाम मिलते है। इसके साथ साथ इस बात का भी विशेष ध्यान रहे की ज़्यादा ना खाये। बॉडी बिल्डिंग वर्कआउट ना तो खाली पेट करे और ना ही पेट भर खाने के बाद करे।

    कुछ लोगों को इस बात की उलझन भी होती है की प्री वर्कआउट फ़ूड कब खाएं। 1/2 से 1 घंटा पहले खाया हुआ फ़ूड  शरीर में एनर्जी बनाने लगता है जिसका फायदा वर्कआउट करते टाइम मिलता है।

    • एक से दो उबले हुए अंडे खा सकते है। अंडे में से पीला भाग निकाल कर खाएं।
    • बादाम, अखरोट और दूध में कई जरुरी पोषक तत्व होते है, इनके सेवन से बॉडी में एनर्जी भी आती है।
    • ओट्स में फाइबर की मात्रा जादा होती है जो वर्कआउट के टाइम पर ऊर्जा के स्तर को बनाए रखता है।
    • ब्राउन ब्रेड सैंडविच भी खा सकते है, इस में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स होते है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है।
    • सेब, केला, या फ्रूट सलाद बना के खा सकते है। केला खाने से इतनी ऊर्जा मिलती है की आप अच्छे तरीके से वर्कआउट कर सके, जिम जाने के आधा पौना घंटा पहले आप दो केले खा सकते है।
    • जाने घर पर बॉडी कैसे बनाये

     जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए

    जिम में वर्कआउट करने का ज़्यादा  से ज़्यादा फायदा लेने के लिए एक्सरसाइज करने के बाद  1/2 से 1 घंटे में कुछ हेल्थी फ़ूड जरूर खाये। अगर जिम के बाद आहार में प्रोटीन की मात्रा अधिक हो तो ये और भी अच्छा है।

    मसल्स वर्कआउट के बाद शरीर की मरम्मत शुरू होती है और इस दौरान अगर अच्छी डाइट ली जाये तो बॉडी बिल्डिंग में और भी मदद मिलती है। जिम के बाद लिया गया आहार मसल्स की मरम्मत करने और बॉडी में एनर्जी का स्तर बढ़ाने में फायदेमंद है।

    • केला, ओट्स मील
    • बिना मलाई का दूध
    • ताजे फलों का रस, प्रोटीन शेक
    • बादाम, किशमिश, छुहारे जैसे ड्राई फ्रूट्स
    • अंकुरित की हुई दाल और चने में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है।
    • नॉन वेज खाने वाले फिश, अंडे की सफेदी, ग्रिल्ड चिकन खा सकते है।

     जिम डाइट टिप्स इन हिंदी : Gym Diet Tips in Hindi

    1. कुछ लोग ये भी कहते है की जिम से पहले और जिम से आने के बाद कुछ खाएं पिए तो वजन बढ़ जाता है, पर सच्चाई ये है जब ज़रूरत के मुताबिक ही केलोरी ले तो वजन नहीं बढ़ता।
    2. वर्कआउट के बाद जिम से बाहर निकलने से पहले 1 गिलास पानी अवश्य पिए। इसके इलावा वर्कआउट करते समय बीच बीच में थोड़ा सा पानी पीते रहे। इससे आप जल्दी नहीं थकेंगे।
    3. उबले आलू में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर में ऊर्जा स्तर बढ़ता है जो एक्सरसाइज करने  मददगार है।
    4. आपका शरीर अगर दुबला पतला है तो वर्कआउट से पहले जरूर खाये नहीं तो शरीर में कमजोरी आ सकती है।
    5. बॉडी बनाने के लिए जिम जाने वालों को प्रतिदिन एक चम्मच देसी घी का खाना चाहिए।

    जिम जाने से पहले और जिम करने के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ये इस बात पे भी निर्भर करता है की आप जिम करने कब जाते है सुबह को या शाम को। आप अगर शाम को जिम करते है तो कार्बोहाइड्रेट्स वाले फ़ूड कम खाए।

    दोस्तों जिम जाने से पहले क्या खाये और वर्कआउट करने के बाद क्या खाएं – Bodybuilding Diet Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें बताये और अगर आप बॉडी बिल्डिंग करते है और बॉडी बनाने के लिए क्या खाना चाहिए से जुड़े कोई अनुभव या जिम डाइट के सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे|

    Recent Articles

    65 COMMENTS

      • sir gym jaane se phale do banana khata hou thik ahi but gym se aane ke bab phale khana khay ya supplement piye.

      • जिम जाने से पहले और बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसकी जानकारी ऊपर लेख में दी गई है आप लेख को पढ़े।

      • आप अंकुरित चने और दाल खा सकते है इलावा खाना चाहिए इसकी जानकारी ऊपर लेख में पढ़े।

        • सर,
          1.मे रात को सोते समय चना फूला देता हूँ। पर बो अंकुरित नहीं होते बस फूल जाते हैं। फूले चना खाना ठिक हैं।
          2. chana ke saath Koi Aur daal Milay ko jayda faydemand Hoga…
          Sir meri age 18 h or m work out karta hu……
          SIR FAST HELP ME…..

          • Usko raat ko bheega rehne de or subhe unka pani nikal kar kisi kapde me bandh kar darwaje ya khidaki per latka de agle din vo ankurit ho jayenge

    1. नमस्कार सर,

      मेरा वजन 47kg, & age 25 years हैं ,
      मेरा डाइट प्लान क्या होना चाहिए, प्लीज बताइये।

    2. Sir मेरा वज़न 60kg हैं ओर मेरी उम्र 17 साल हैं आप मुझे ये बताइए मेरा डाइट प्लान किया होना चाइए

      • शुगर से प्रभावित व्यक्ति को जिम के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, हम प्रयास करेंगे इस बारे में जल्दी ही एक लेख साँझा करे.

    3. Sir main daily ghar par gym krta hu phir bhi jaise ka taisa kya kru workout se koi khas profit nhi h body slim very slim h
      Plz btaiye sir

    4. sir agar mein post workout meal ke Taur par sirf ankurit khana Lu Jaise ankurit chane soya bean moon Aur din bhar sirf Yehi Khaye to kya ye hai thik hoga मैं प्रतिदिन 500 ग्राम अंकुरित मिक्सर खाता हूं जिसमें अंकुरित चना सोयाबीन मूंग आदि होते हैं मैं यह मेल दिन में 5 बार लेता हूं और इसके अलावा अंडे खाता हूं दिन में दो तो क्या यह ठीक है

      • दोस्त सिर्फ एक ही तरह के आहार की बजाय अपनी डाइट में संतुलित आहार ले.

    5. भाई मेरा वज़न 58 किलो है मेरी लम्बाई 5.6 है पर मैं बहुत दुबला पतला दिखता हूँ पिछले 1 हफ्ते से मैं GYM भी जाने लगा हूँ
      GYM जाने से पहले 2 केले खाता हूँ ओर आने के बाद 5 अंडे की सफेदी ओर 1 bottle प्रोटीन मिल्क शेक पीता हूँ पर उसके बाद रात का खाना नही खिला पाता क्या रात का खाना खाना ज़रूरी है
      GYM का समय है 9:30 से 11:00 रात मे

      • रात को खाना खाना बहुत जरूरी है रात को ही अपनी मसल्स ग्रोथ करती है इसलिए रात में हेल्दी फूड खाना बहुत जरूरी है.

    6. Mai 5 mahine jim jata hu..or jane ke pahle 2 kele or aane ke baad eggs or aalu bhi khata hu…per mere mussules gro nahi kar rahe hai..to kis baat ki kami ho rahi hai ? Plz suzhaw de

      • इसके लिए आप अपने आहार में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा कम करे और पेट कम करने की एक्सरसाइज और योग भी अपनी दिनचर्या में शामिल करे.

    7. मैं देसी अंडे सुबह खाता हूँ और शाम को 2 केले खाता हूँ कोई प्रॉब्लम तो नहीं.

    8. Mere ko gym karte 9 month ho gye hai uske ek do month ka break liya but ab 4 month or ho gye hai but mere muscles tite nhi hue h dheele dheele se rehthe hai jaise small baby ke.

    9. Gym jana hi nhi hota wha pasina bhi nikalna padta hai. Meri age 18 hai weight 58 hai 8 month se jaa rha hu gym diet bhi simple hai kabhi ye mat socho ki kuch nhi hoga jo diet sir ne di hai us ko follow karo aur gym me time do.

    10. thank you sir,mera weight 57kg, height 5’10, Age 23.
      Main evening (8 to 9pm) me gym jata hu but subah jogging ko jana chahta hu to kya jau.
      and morning (5.30 to 6.45 am) kaun sa exercise karu and kya diet lu.

      • दोस्त जैसा आप ने बताया आप शाम को जिम जाते है तो सुबह जॉगिंग के लिए जा सकते है और क्युकी आप गयम में कड़ी मेहनत करते है तो सुबह हल्की फुल्की एक्सरसाइज करना या कोई स्पोर्ट्स खेलना अच्छा होगा.

    11. Mera hath fracture ho gaya tha 12-14 mahine ho chuke hai but abhi bhi kabhi kabhi dard hota hai to kya mai gym ja sakta hu.

    12. mera weight 59kg hai height 6feet ke aas paas hai to maine kya karna chahiye, 2 time gym jana chahiye ya 1 time, 5-6 din se main gym jane laga.

    13. बेहतरीन लाजवाब दिलचस्प पेज रहा सभी सवालों का जवाब मिल गया बहुत संतुष्टि मिली आपकी जानकारी से बहुत-बहुत धन्यवाद आपको.

    14. मेरा वजन 55 किलो है, मेरा डाइट प्लान क्या होना चाहिए.

    15. Gym karne ka time bataiye aur gym karte samay kya khana chahiye aur gym join kar ke daily kya khana chahiye kab khana chahiye.

    16. Sir workout karne ke baad main banana aur milk leta hu to mujhe egg turant khane chahiye agar nhi to kitne ghante baad khane chahiye.

    17. Mujhe achi body banani hai, main running 20 minute aur gym 1 hour karta hu. lekin meri weight 67 hai. main patla jada dikhta hu. height 5 feet 8 inch hu. to kya karu mujhe achi body chahiye iske liye kya kya khana chayiye.

    18. Sir mera weight 81 kg hai aur height 5.6 hai to main weight kam karne ke liye gym jata hu to mujhe btaye ki mujhe gym se phle ya baad me kuch khana chahiye ya nahi.

    19. Sir main workout se 20 min pehle 2 banana khata hun.
      After workout shake jisme 2 banana+50gm oats+milk+1 spoon peanut butter +some horliks for taste. Iska shake bnake pita hun.
      Kya ye sahi hai.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles