More

    हिप्स और थाई कम करने के 5 आसान तरीके और घरेलू उपाय

    Weight loss - वजन घटाएहिप्स और थाई कम करने के 5 आसान तरीके और घरेलू उपाय

    हिप्स कम करने के उपाय और तरीके इन हिंदी: हिप्स और थाई पर फैट बढ़ने की समस्या ज्यादातर महिलाओं में होती है जिस कारण बॉडी की शेप ख़राब दिखने लगती है। चर्बी जमा होना एक समस्या है, हम सभी का सामना हर एक दिन होता है। अक्सर महिलाओं को पीठ के निचले हिस्से, हिप्स या उनकी जांघों से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिसमें आपका लगभग पूरा शरीर शामिल होता है। यह घुटनों के कैप, पीठ के दर्द जैसी कई समस्याओं का कारण बनता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में एक आम समस्या है। कुछ आहार प्रतिबंधों और व्यायाम शासन का पालन करके, आप हिप्स कम करने के उपाए से कूल्हों और जांघों से वसा खो सकते हैं।

    खाने की कुछ आदतें और स्वास्थ्य अभ्यास हैं, जिन पर भरोसा करके आप शरीर का वजन तेजी से कम करने में मदद कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों और व्यायाम से वसा को कूल्हों के आसपास जमा होने से रोका जा सकता है, इस प्रकार, कूल्हों से वसा खोने में सहायता मिलती है। 

     अधिक मांसपेशियों और कम फैट होने से आपको तेज गति से कैलोरी जलाने में मदद मिलेगी, जिससे आपके वजन को नियंत्रित करना आसान हो जाएगा।अगर कमर, हिप और जांघ की चर्बी को कम करना चाहते है और वेट लॉस टिप्स अपनाना चाहते है तो इसका सबसे कारगर तरीका है कमर, पैरों और पेट का व्यायाम जिसके लिए एक्सरसाइज, योग और एरोबिक्स करना फायदेमंद है।

    बाजार में हिप्स का फैट कम करने की कई दवा और टेबलेट्स  मौजूद हैं, लेकिन कई ऐसे घरेलू नुस्खे भी हैं, जो हिप्स के बढे हुए आकार को कम करने में आपकी पूरी मदद करेंगे। तो आईये इस आर्टिकल के जरिये हम जानेंगे कूल्हों को सुडौल बनाने और हिप्स को कम करके शेप में लाने के सरल घरेलू उपाय के बारे में। 

     पतले होने के उपाय और घरेलू नुस्खे में आज हम हिप्स और थाई की चर्बी कम करने के टिप्स जानेंगे, hips and thigh kam karne ke gharelu nuskhe upay, weight loss tips in hindi.

    Hips Fat कम करने का तरीका

    • जल्दी और अच्छे परिणाम पाने के लिए शारीरिक श्रम करने के साथ साथ एक स्वस्थ जीवन शैली अपनाना भी ज़रूरी है जैसे समय पर खाना खाएं, खानपान की बुरी आदतें छोड़ कर diet में पौष्टिक आहार ले।
    • दोस्तों इससे पहले हमने जाना योगा से पेट कैसे कम करे, मोटापा कम करने के घरेलू उपाय और चेहरे की चर्बी कम करने के तरीके। आज हम फिट और slim body के टिप्स हिंदी में पढ़ेंगे।

    हिप्स कम करने के उपाय और घरेलू तरीके

    Hips aur Thigh Kam Karne ke Tarike in Hindi

    कमर व जांघों की चर्बी को कम करना 1 या 2 दिन का काम नहीं इसलिए अपने प्रयास निरंतर जारी रखें। अगर आप अकेले एक्सरसाइज, योग व अन्य घरेलू नुस्खे करने में सहज नहीं है तो परिवार के किसी सदस्य या किसी मित्र के साथ मिलकर करे।

    1. स्क्वाट्स एक्सरसाइज – Squats Exercises
    • पतली कमर पाने के उपाय में स्क्वाट्स करने से काफी फायदा मिलता है। स्क्वाट्स करने से हिप्स और थाई की मसल्स को ताकत मिलती है और साथ ही फैट घटने लगता है जिससे हिप्स का साइज़ भी कम होने लगता है।
    • Squats करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो कर पैरों के बीच में 1 से डेढ़ फीट का फ़ासला बनाए।
    • अब अपने बाएं हाथ को दाहिनी ओर के कंधे पर और दाएं हाथ को बाएं कंधे पर रखे इससे दोनों हाथों के बीच क्रॉस बन जाएगा।
    • इसके बाद आप अपने दोनों घुटने मोड़ते हुए कूल्हों को नीचे लाए और ऐसी पोजीशन बनाए जैसे की आप कुर्सी पर बैठे हो।
    • दो से तीन सेकंड इसी पोज़िशन में रहने के बाद सीधे खड़े हो जाए। इस exercise को करते वक़्त ध्यान रखे की आपकी कमर बिल्कुल सीधी होनी चाहिए।
    • एक सेट में इस एक्सरसाइज को 5 बार करें और कुल 3 सेट करे।
    • तेजी से पेट की चर्बी कैसे कम करे

    2. अप डाउन स्टेप – Ups and Downs

    • ये एक्सरसाइज करने के लिए डेढ़ फीट की हाइट का एक बेंच चाहिए। अब आप अपना एक पैर बेंच पर रखे फिर दूसरा पैर बिना नीचे रखे आप बेंच पर चढ़ जाए और 2 सेकंड तक एक ही पैर पर खड़े रहे फिर बेंच से नीचे उतर कर यही स्टेप दूसरे पैर से करे।
    • हिप्स कम करने के उपाए: कुछ लोग घर में सीढ़ियों पर एक ही सीढी पे तेजी से अप डाउन करते है, इससे भी कमर और कूल्हे की चर्बी घटाने में मदद मिलती है।

    3. Forward aur Side Lunges से हिप्स कैसे कम करे

    • फॉरवर्ड और साइड लंजेस से भी कुल्हा और जांघ कम करने में मदद मिलती है। Forward Lunges एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों legs पर सीधे खड़े हो कर एक पैर आगे निकाले, ध्यान रहे की अब दोनों पैरों के बीच 1 फीट का फासला होना चाहिए।
    • कमर सीधे रखते हुए अब अपने पैरों को नीचे झुकाए। इस पोजीशन में 3 से 5 सेकंड रहे फिर सीधे खड़े हो जाये और यही स्टेप अब दूसरे पैर को आगे की और ला कर करे।
    • एक सेट में इस एक्सरसाइज को 4 से 5 बार करे और इसके कुल 3 सेट करे।
    • पतली कमर पाने के लिए व हिप्स और थाई का फैट कम करने में Side Lunges की एक्सरसाइज करने से भी काफी फायदा मिलता है। इसमें पैर आगे की और निकालने की बजाय बाहर की और निकलना होता है।
    • दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाये और एक पैर साइड से बाहर निकाले फिर दूसरे पैर का घुटना मोड़े।
    • इसी पोजीशन में 3 से 5 सेकंड रहे फिर सीधे हो जाए। अब यही क्रिया दूसरे पैर से दोहराएं।
    • एक सेट में उसे 5 बार करें और कुल 3 सेट करे।
    • जाने पेट और कमर की चर्बी कम करने के उपाय

    हिप्स कम करने के लिए एक्सरसाइज – Hips Kam Karne ki Exercise

    स्लिम बॉडी पाने के लिए ऊपर बताई हुई एक्सरसाइज करने के अलावा आप कुछ और एक्सरसाइज भी कर सकते है जिससे कूल्हे और जांघ की चर्बी कम करने में मदद मिलती है। अगर आप ज्यादा समय नहीं दे पाए तो भी इन सबके लिए हफ्ते में 1 से 2 दिन जरूर निकाले।

    1. साइकिलिंग – Cycling
    2. दौड़ लगाना – Running
    3. जॉगिंग – Jogging
    4. स्विम्मिंग – Swimming
    5. रस्सा कूदना – Rope Skipping

    हिप्स कम करने के उपाय और घरेलु नुस्खे

    • एक्सरसाइज, योग और अन्य physical workout के अलावा आप जांघों और हिप्स की चर्बी कम करने के लिए भी घरेलु उपाए अपना सकते है।
    • प्रतिदिन सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और थोड़ा शहद मिला कर पीने से पेट, कूल्हों और कमर की चर्बी को घटाने में काफी मदद मिलती है।
    • चर्बी कम करने और बॉडी मेटाबोलिज्म बढ़ाने में गरम पानी पीने से फायदा मिलता है, इसलिए प्यास लगने पर ठंडे की बजाय पानी हल्का गुनगुना पिए।
    • प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं का weight बढ़ जाता है और कमर के आस पास चर्बी जमा होने लगती है। बेबी डिलीवरी के बाद मोटापा कम करने के लिए बहुत से बातों का ध्यान रखना होता है इसलिए कोई भी उपाय करने से पहले अपने चिकित्सक से विचार विमर्श अवश्य करे। .

    योग से कूल्हे और जांघ की चर्बी कैसे कम करें

    महिलाओं में वजन बढ़ने की शुरुआत हिप्स, पेट और जांघ की चर्बी बढ़ने से होती है और इसे कम करने के लिए वे जिम जाती है और डाइटिंग भी करती है। अगर घर पे ही प्रतिदिन योगा करे तो फैट घटाने के साथ साथ शरीर की स्वस्थ और सेहतमंद भी बना सकते है। यहां हम कुछ बाबा रामदेव योग आसन के नाम बता रहे है जिन्हे निरंतर करके पेट, कमर, और जांघों का फैट आसानी से कम किया जा सकता है। इन योगासन को करने से पूर्व इन्हें करने का सही तरीका जरूर सीखे।

    हिप्स और थाई कम करने के टिप्स इन हिंदी

    • हिप्स कम करने के उपाए :प्रतिदिन सुबह और शाम की सैर के लिए कुछ समय जरूर निकाले।
    • मोबाइल और कंप्यूटर पर गेम खेलने की बजाय कुछ ऐसे खेल खेले जिनमें शारीरिक मेहनत अधिक हो।
    • घर हो या दफ्तर लिफ्ट की बजाय सीढ़ियां इस्तेमाल करे और थोड़ी दुरी तय करने के लिए बाइक की जगह पैदल चलने की आदत डाले।
    • हर रोज कुछ समय डांस करने से तन के साथ साथ मन भी स्वस्थ रहेगा। डांस करने से भी कमर की चर्बी कम करने में काफी मदद मिलती है।
    • अपने आहार में ऐसे फ़ूड कम खाए जिनमें फैट ज्यादा हो जैसे की घी, फास्ट फुड, मिठाई, मक्खन व गोश्त।
    • हिप की चर्बी कम करना चाहते है तो पहले बॉडी वेट देखे, अगर शरीर का वजन अधिक है तो वेट कम करने के तरीके अपनाये बॉडी वेट कम होने पर अपने आप हिप्स भी कम होने लगेंगे।
    • बाबा रामदेव आयुर्वेदिक नुस्खे
    • वजन व पेट कम करने के लिए उपाय

    दोस्तों हिप्स कम करने के उपाय और घरेलू तरीके, Hips Kam Karne ke Gharelu Upay Tarike in Hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताएं और अगर आपके पास कूल्हों व जांघ की चर्बी कैसे कम करें टिप्स और पतले होने के घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ साझा करे।

    Recent Articles

    5 COMMENTS

    1. mere sharir ka upri hissa kafi patla hai lekin niche hips aur thai par fat jma ho rha hai kya keval hips aur thai ko kam kiya ja sakta hai.

    2. Meri thai ka fat kam hi nahi hota hai na body kaise main bahut jayada diet pe rehta hu aur jada exercise karne ke bawjud bhi koi rahat nahi, no medicine sirf exercise.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles