More

    मोटापा और भूख कम करने उपाय और 7 आसान घरेलू तरीके

    Weight loss - वजन घटाएमोटापा और भूख कम करने उपाय और 7 आसान घरेलू तरीके

    भूख कम करने के उपाय : भूख ज्यादा लगने का कारण यही नहीं की शरीर को खाने की भूख है। भूख ज्यादा लगने की वजह और भी हो सकती है। कई बार टेंशन होने पर भी कुछ लोग भूख से ज्यादा खाना खा लेते है। खाना खाने के बाद भी कई बार हमें लगता है की हमें भूख लग रही है अक्सर हमें लगता है की भूख लग रही है। कई बार हमें प्यास लग रही होती है और हमारा दिमाग ये संकेत देता है की भूख लग रही है। जरुरत से ज्यादा खाना खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है जो धीरे धीरे मोटापा बन जाता है। भूख कम करने के लिए कुछ लोग दवा का सहारा भी लेते है। आज हम इस लेख में हम जानेंगे मोटापा कम करने और भूख कम करने उपाय करे

    बार बार भूख लगने पर भोजन करे तो हमारे पाचन तंत्र को भोजन पचाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है जिससे शरीर में चर्बी बढ़ने लगती है और जब हम घर से बाहर हो तब भूख शांत करने के लिए फास्ट फुड खाते लेते है जिसमें कैलोरी अधिक होती है और इसे पचाने में शरीर को अधिंक समय लगता है।

    भूख कम करने के उपाय कैसे करे, Bhukh kam karne ke upay in hindi

     

    भूख कम करने के उपाय और नुस्खे

    Bhukh kam karne ke upay in hindi

    अगर आप ज्यादा भूख लगने और बार बार खाना खाने से परेशान या फिर भूख कम करने के साथ साथ बढ़ा हुआ मोटापा भी कम करना चाहते है तो यहां बताये उपाय व घरेलू नुस्खे पढ़े और इन्हें नियमित रूप से करे।

    1. भूख लगने पर पहले आप एक गिलास पानी पिए फिर 15 इंतजार करे। पानी के बाद भी अगर आप को भूख लगे तो ही खाना खाये। आप अगर मोटापा कम करने की वजह से डाइट कर रहे है तो दिन भर में ज्यादा पानी पिए नहीं तो पेट में एसिडिटी, गैस और जलन जैसी परेशानी हो सकती है।

    2. खाने से पहले बिना क्रीम वाला सूप पिए। इससे पेट भरा रहेगा और आप ज्यादा नहीं खाएँगे। बिना क्रीम के सूप में फैट और कैलोरी कम होती है और ये पोषण से भरपूर होता है जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती।

    3. ग्रीन टी भूख और चर्बी कम करने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है। दिन भर में ग्रीन टी 2 बार पिए। इसके इलावा ब्लैक टी भी भूख और वजन घटाने में मदद करती है।

    4. फलों और सब्जियों में कैलोरी व फैट कम होते और इनमें विटामिन, फाइबर और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते है। भोजन करने के बाद भी अगर भूख लगे तो आप फल व सलाद खा सकते है।

    5. खाना ज्यादा खाने से अगर मोटापा आ गया है और कोशिश करने पर आप भूख को कंट्रोल नहीं कर पा रहे है तो गेंहू की रोटियां खाने की बजाय चने व जों की रोटियां खाए।

    6. सुबह ब्रेकफास्ट पेट भर कर करे। वजन अधिक है तो भोजन में कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीजों का सेवन कम करे। पेट भर कर नाश्ता करने से शाम तक भूख नहीं लगती।

    7. भोजन में हरी और काली मिर्च का सेवन करे। इस उपाय से भी भूख में कमी आती है और मोटापा भी नहीं बढ़ता।

     

    मोटापा कम करने के उपाय

    1. मोटापा घटाने के लिए कुछ लोग डाइटिंग करते है और सारा दिन भूखे रहते है। पर भोजन न खाना डाइटिंग करना नहीं है। डाइट में जरुरी होता है सही आहार सही समय और सही मात्रा में खाना।
    2. वजन कम करने के लिए जो लोग डाइट करते है उन्हें शुरुआत में ज्यादा भूख लगती है और ज्यादातर समय भूख को कंट्रोल भी नहीं कर पाते।
    3. अगर वजन घटाना है तो खाना ना खाने की नहीं बल्कि समय पर और सही तरीके से खाना जरुरी है।

     

    भूख कम करने के लिए टिप्स

    • मसाले वाली चीजों से परेहज करना चाहिए।
    • चीनी के सेवन की जगह गुड का प्रयोग करे।
    • ज्यादा नमक और ज्यादा चीनी वाली चीजों के सेवन से दूर रहे।
    • रात को भोजन सोने से कम से कम 2 घंटे पहले करे।
    • बाहर का फास्ट फुड खाने की बजाय घर का भोजन खाये।

     

    हम आशा करते है की sehatdoctor के द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी और जिस भी परेशानी के नुस्खे आपने पढ़ें है उस परेशानी में भी आपको आराम प्राप्त हुआ होगा| किसी भी अन्य बीमारी या परेशानी के लिए हेल्थ टिप्स इन हिंदी ( health tips in hindi ) और घरेलु नुस्खे इन हिंदी ( gharelu nuskhe in hindi ) जरूर पढ़ें और लाभ प्राप्त करें| आपका अनुभव कैसा रहा इसकी जानकारी कमेंट करके जरूर बताए |

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles