More

    डिलीवरी के बाद सुंदर और फिट दिखने के 10 आसान उपाय

    Pregnancy - गर्भावस्थाडिलीवरी के बाद सुंदर और फिट दिखने के 10 आसान उपाय

    डिलीवरी के बाद सुंदर दिखने के उपाय: डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में काफी बदलाव आ जाते है, डिलीवरी के बाद सुंदर और फिट रहने के लिए हमारे द्वारा बताए जा रहे रामबाण उपायों को अपनाएं और बहुत जल्द सुंदर और फिट बने| प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती महिला के शरीर में कई प्रकार के मानसिक और शारीरिक बदलाव होते है जिसका सीधा असर महिला की खूबसूरती पर पड़ता है। त्वचा में ढ़ीलापन आना, वजन बढ़ना, चेहरा फीका पड़ना, स्ट्रेच मार्क्स आना और स्तन ढ़ीले होना कुछ ऐसे बदलाव है जो गर्भावस्था में आते है।

    आमतौर पर डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन एकदम से बढ़ जाता है और वापस में शेप में आने में उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ती है. लेकिन अगर डिलीवरी के बाद वह बच्चे की देखभाल के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी थोड़ी सजग हो जाएं तो दोबारा अपना फिगर पहले जैसा पा सकती हैं|

    डिलीवरी के बाद शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है जिसकी पूर्ति आप फलों से कर सकती हैं। वैसे भी जापे में संतुलित आहार में फल और सब्जियां ही शामिल होती हैं इसलिए आप फलों की मदद से अपने शरीर को स्वस्थ और फिट बना सकती हैं।

    बेबी की डिलीवरी के बाद महिला इस सब समस्याओं को तुरंत ठीक करना चाहती है पर ये एक सही तरीका नहीं है क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद महिला के शरीर में कमजोरी आती है ऐसे में महिला को आराम की जरुरत तो होती ही है और साथ में उसे बच्चे का ख्याल भी रखना होता है। आज हम इस लेख में जानेंगे प्रेगनेंसी के बाद महिला सुंदरता बनाए रखने के उपाय कब और कैसे करे,डिलीवरी के बाद सुंदर दिखने के उपाय, beauty tips after pregnancy in hindi.

    और पढ़ें:-

    डिलीवरी के बाद तुरंत उपाय न करे

    1. डिलीवरी के बाद माँ के शरीर में काफी कमजोरी आ जाती है और साथ ही माँ को नवजात शिशु को स्तनपान भी करना होता है। ऐसे में अगर महिला अपने खानपान में कमी करती है तो इसका बुरा प्रभाव बच्चे की सेहत पर होता है।
    2. शुरू के दिनों में महिला त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स हटाने के उपाय जरूर कर सकती है पर ज्यादा शारीरिक व्यायाम और डाइटिंग नहीं करनी चाहिए।

    डिलीवरी के बाद सुंदर दिखने के उपाय

    Beauty tips after pregnancy in hindi

    अगर आप डिलीवरी होने के बाद फिर से पहले जैसे सुंदर और फिट होने के लिए उपाय कर रही है तो एक बात का खास ध्यान रखें कि बच्चे की देखभाल और पोषण में कमी न आये। कुछ महिलाएं जल्दी फिट होने की कोशिश में बच्चे का स्तनपान कम कर देती है।आईये जाने डिलीवरी के बाद सुंदर दिखने के उपाय |

    1. त्वचा के उपाय

    गर्भावस्था के दौरान त्वचा में बदलाव आता है और डिलीवरी के बाद त्वचा में ढ़ीलापन आ जाता है जिसका सबसे अधिक असर पेट और कमर पर दिखता है। त्वचा में कसाव लेन के लिए आप कुछ उपाय कर सकते है।

    • ज्यादा पानी पिएं, इससे त्वचा का निखार बना रहता है।
    • स्क्रब प्रयोग कर के त्वचा में कसाव लाने में मदद मिलती है।
    • त्वचा की मसाज से भी इस समस्या को दूर किया जा सकता है।
    • अपने आहार में प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें, जैसे अंकुरित चने, फिश।
    1. स्ट्रेच मार्क्स कैसे हटाये
    • डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क्स आना आम है। इसमें पेट पर निशान आ जाते है जो दिखने में बुरे लगते है।
    • Stretch marks हटाने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित रूप से व्यायाम करना।
    • पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से पेट पर दिखने वाले निशान जल्दी साफ होने लगते है।
    • एलोवेरा के गुर्दे से त्वचा की मालिश करें। इस उपाय को नियमित करने पर स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिलने लगेगा।
    • नारियल तेल से मालिश करने पर भी निशान हटाने में मदद मिलती है।
    • स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में कोको बटर इस्तेमाल करना भी अच्छा उपाय है।
    • लैवेंडर ऑयल दिन में 3 बार स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से निशान साफ होने लगते है।
    1. प्रेगनेंसी के बाद वजन कम करने के उपाय

    प्रेगनेंसी के बाद महिला का वजन बढ़ जाता है और शरीर पर मोटापा दिखने लगता है। अगर आप पहले जैसे फिट दिखना चाहते है तो ये जरुरी हो जाता है की वजन ना बढ़ने दे और बढ़े हुए वजन को भी कम करे पर मोटापा कम करने की शुरुआत डिलीवरी के तुरंत बाद ना करे। आप यहां बताये उपाय कर सकते है।

    • शुरू के दिनों में अच्छी नींद ले और शरीर को आराम दे।
    • खाने पीने में पौष्टिक और स्वस्थ आहार खाए।
    • ज्यादा नमकीन और ज्यादा मीठा खाने से परहेज करना चाहिए।
    • अपनी दिनचर्या में हल्का शारीरिक व्यायाम करें।
    • जंक फूड और ज्यादा मसाले वाला खाने से दूर रहे।
    • ग्रीन टी वेट लॉस करने और फिट रहने में मदद करती है।
    • जाने डिलीवरी के बाद मोटापा कम कैसे करे

    4. स्तनों का ढ़ीलापन कैसे दूर करे

    • वजन बढ़ता है तो इसका असर स्तनों पर भी पड़ता है जिस वजह से स्तन ढ़ीले दिखने लगते है। स्तन ढ़ीले होने पर महिला अपना आकर्षण खो देती है।
    • अगर आप बेबी को स्तनपान कराती है तो स्तनों की कोई भी एक्सरसाइज ना करे इसका असर दूध पर भी पड़ सकता है। आप स्तनों की मालिश करे और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे ताकि दूध पीने के दौरान बच्चे को इन्फेक्शन ना हो।
    • अदरक पानी में उबालकर पानी ले और दूध मिलाकर पिए। इस उपाय से भी इस समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।
    • अंडे का सफेद हिस्सा भी स्तन टाइट करने में उपयोगी है। स्तनों पर अंडा लगा कर कुछ देर बाद धोने से स्तनों में कसाव आने लगता है।
    • ग्रीन टी भी ढ़ीले स्तनों की समस्या में फायदेमंद है।

    और जाने:- 

    दोस्तों डिलीवरी के बाद सुंदर दिखने के उपाय, Beauty tips after pregnancy in hindi का ये लेख कैसा लगा बताये और अगर आपके पास प्रेगनेंसी डिलीवरी होने के बाद सुंदर और फिट दिखने के तरीके से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles