More

    वजन मोटापा कम करने के 15 घरेलू उपाय हिंदी में

    Weight loss - वजन घटाएवजन मोटापा कम करने के 15 घरेलू उपाय हिंदी में

    सुडौल शरीर हर किसी को पसंद होता है। हर कोई चाहता है कि उसका शरीर सुडौल हो। अधिक वजन या अत्यधिक मोटापा बीमारियों का घर है। आज इस लेख में हम मोटापा कम करने के 15 घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। जानकारी के इस लेख को अंत तक पढ़ें।

    वजन कम करने के घरेलू नुस्खे इन हिंदी: पेट कम करने के लिए परेशान है तो हमारे द्वारा बताए जा रहे पेट कम करने के घरेलू नुस्खों और उपायों को अपनाएं और बहुत जल्द पेट को कम करें| आजकल की जीवनशैली में हमारे खाने और पीने की आदतें तेजी से बदल रही है जिस वजह से पेट की चर्बी बढ़ना और मोटापा एक आम समस्या बन गई है। बाहर निकले हुए पेट को अंदर करने और जल्दी मोटापे को घटाने के तरीके में कुछ लोग वेट लॉस मेडिसिन का सेवन करते है, पर फिर भी अच्छे परिणाम नहीं मिल पाते। 

    शरीर में अधिक चर्बी(वसा ) का एकत्रित होना ही मोटापा का मुख्य कारण बनता है | इस भागदौड़ और प्रतिस्पर्धा से भरे जीवन में व्यक्ति अपने खान -पान की तरफ बिलकुल ध्यान नहीं दे पाता और मोटापा के साथ -साथ बहुत सी बीमारियों को बुलावा दे बैठता है| समय पर खाना न खाना , संतुलित भोजन का सेवन न करना , अधिक तैलीय और मसालेदार भोजन की तरफ रूचि रखना, फल और जूस का समय -समय पर सेवन न करना , नींद कम लेना , मानसिक तनाव और शारीरिक श्रम का अभाव मोटापा होने के मुख्य कारण बन सकते है| इसके अतिरिक्त कभी -कभी मोटापा जेनेटिक और हार्मोनल कारणों से भी हो सकता है|

    मानव शरीर के सम्पूर्ण सोंदर्य में शारीरिक बनावट का बहुत महत्व होता है | ऐसे में मोटापा किसी भी व्यक्ति के सोंदर्य जीवन में कलंक लगाने का कार्य कर सकता है | मोटापा शारीरिक सोंदर्य के साथ -साथ व्यक्ति के स्वास्थ्य को भी बुरी तरह से प्रभावित करता है | वर्तमान समय में मोटापा कम करने की सैंकड़ों दवाइयां बाजार में उपलब्ध है | इस प्रकार की दवाएं मोटापा कम करने की 100% गारंटी देती है किन्तु वास्तविक रूप में ये दवाएं सीमित समय के लिए प्रभावित होती है और स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है | इसलिए व्यक्ति मोटापा कम करने के घरेलु उपायों की तरफ अधिक रूचि लेने लगते है |

    मोटापा होने के कारण शुगर, ब्लड प्रेशर और दिल के रोग होने का ख़तरा ज्यादा होता है। इन रोगों से बचने और फिट रहने के लिए जरुरी है की आप अपना वजन ना बढ़ने दे। यहां लिखे हुए वेट लॉस करने के टिप्स उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिनकी दिनचर्या इतनी व्यस्त होती है की योग और एक्सरसाइज के लिए भी समय नहीं मिलता और ना ही सही तरीके से कोई diet plan कर पाते है।

    आजकल ज्यादातर लोग स्लिम ट्रिम होने के लिए इंटरनेट पर इन सवालों के जवाब तलाश रहे है। इंटरनेट पर तमाम ऑप्शन्स के बाद भी लोग पेट कम करने के उपायों को लेकर कंफ्यूज रहते है, कि कौन सा अपनाया जाए, कौन सा नहीं। दरअसल, पेट की चर्बी कमर के आकार में वृद्धि और पेट में उभार कई भयानक बीमारियों और विकारों से जुड़ी है। इनकी वजह से पेट कम करना या कहें कि स्लिम ट्रिम होना इतना भी आसान नहीं है। इसके लिए वेट लिफ्टिंग, जिम, रनिंग, स्विमिंग और न जाने क्या-क्या करना पड़ता है। हालांकि बढ़ते हुए पेट की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाए जा सकते है।पेट की चर्बी देखने में ख़राब तो लगती ही है लेकिन अपने आप में कष्टदायक भी है। साथ ही इसकी वजह से स्वस्थ्य सम्बन्धी समस्याएं भी होती है।

    मोटापा कम करने के उपाय और घरेलु नुस्खे

    1 – पानी – Water

    • हमारी आदत होती है की हम एक  ही बार में गटागट पानी पी जाते है पर पानी हमेशा घूंट घूंट कर पीना चाहिए जैसे हम चाय या गर्म दूध पीते है, इससे मुंह में बनने वाली लार पानी के साथ पेट में जाती है जो पेट में बनने वाले एसिड को न्यूट्रलाइज़ करता है और खाना पचाने में ज्यादा मदद मिलती है। इस उपाय से पाचन क्रिया सुधारने और मोटापा घटाने में मदद मिलती है।
    • फ्रिज में रखा ठंडा पानी नहीं पिए।
    • हर रोज तीन से चार लीटर पानी पिए।
    • सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए|
    • भोजन करने के आधे घंटे पहले पानी पिए।
    • भोजन करने के बाद आधे घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए।

    2 – नींबू से मोटापा कैसे घटाएं – Lemon

    • वेट लॉस करने के लिए रोजाना सुबह एक नींबू एक गिलास हल्के गर्म पानी में निचोड़ कर खाली पेट पिएं। नींबू की चाय पिने से भी मोटापा कम करने में मदद मिलती है, दिन में एक बार नींबू की चाय बना कर पिए।

    3 – अजवाइन का पानी – Ajwain Ka Pani

    • पेट की चर्बी घटाने और तेजी से वेट लॉस करने में अजवाइन काफी असरदार साबित हुआ है। अजवाइन में कैल्शियम, विटामिन सी और फाइबर होते है। अजवाइन का पानी खाना खाने के पहले पीने से पाचन भी सही रहता है।
    • मोटापा कम करने के लिए अजवाइन 25 से 50 ग्राम की मात्रा में ले और एक गिलास पानी में भिगो कर रखे फिर सुबह इसे छान ले और थोड़ा शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिए।

    4 – शहद – Honey

    • शहद पानी में मिलाकर पीने से शरीर में जमा वसा कम होने लगती है जिससे मोटापा कम होता है। एक गिलास पानी उबाल ले और जब ये पानी गुनगुना हो तब इसमें 15 ग्राम शहद मिलाकर पिए। 
    • कुछ दिन लगातार इस वेट लॉस घरेलू नुस्खे को करने से पेट में जमा अनचाही चर्बी कम होने लगेगी और पेट से जुड़ी बीमारियां दूर होती है। इस उपाय तीन महीने लगातार सुबह खाली पेट करे.

    5 – केला

    • अक्सर लोग वजन कम करने के लिए डाइट में केला नहीं खाते क्योंकि वो ये सोचते है की केला वजन बढ़ने के लिए होता है। पर केले में विटामिन B6, विटामिन C, फाइबर,पोटासियम और बायोटीन होता है जो शरीर के लिए बेहद जरुरी पोषक तत्व है। जाने केले से कैसे वजन कम करे।

    वजन कम करने के लिए ड्रिंक 

    घर पर रसोई में प्रयोग होने वाली कुछ चीजों से आप कुछ ऐसे drink बना सकते है जिससे बिना कोई दवा लिए पेट की चर्बी कम होने लगेगी। अगर आप थायराइड या किसी दूसरे रोग से प्रभावित है तो ये घरेलू नुस्खे करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर करें।

    1 – नींबू और धनिया का उपाय

    • हरे धनिया में natural एंटीऑक्सीडेंट गुण होते है और नींबू में विटामिन सी भरपूर होता है जो शरीर से हानिकारक पदार्थ बाहर निकालने में उपयोगी है।
    • थोड़ा सा ताज़ा धनिया और एक बड़ा नींबू ले। अब एक बर्तन में नींबू निचोड़ कर इसमें बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया डाले। इसमें अब 1/2 गिलास पानी मिला डाल कर मिक्सर में अच्छे से पीस ले। अब ये पीने के लिए त्यार है। 
    • वजन कम करने के घरेलू नुस्खे से जो ड्रिंक आप ने बनाया है इसे फ्रीज़ में ना रखे और बनाने के बाद तुरंत पिए। जब भी ये उपाय करे आप इसे ताज़ा बना कर ही प्रयोग करे। 
    • नींबू और धनिया के इस जूस को आप सुबह खाली पेट पिए और जूस पीने के कम से कम 30 से 45 मिनट तक कुछ ना खाए पिए। इस नुस्खे को 5 दिन करने के बाद 7 से 10 दिन का विराम दे।
    • Pet ki charbi कम करने के साथ इस घरेलु उपाय से किडनी की सफाई करने और शरीर से गंदगी बाहर निकालने में भी फायदा मिलता है।

    2 – अजवाइन का पानी से मोटापा कम करने का तरीका

    • जब भी हमें पेट से जुड़े रोगों का इलाज घरेलू तरीके से करना हो अजवाइन का प्रयोग उसमें काफी असरदार है। अजवाइन से शरीर का पाचन दरुस्त होता है। इसके साथ साथ इसके इस्तेमाल से मोटापा कम करने में भी मदद मिलती है। 
    • वजन कम करने के घरेलू नुस्खे: अजवाइन का पानी सुबह सुबह खाली पेट पिएं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है और पेट की चर्बी घटाने में मदद मिलती है। 
    • 25 ग्राम से 50 ग्राम तक अजवाइन ले और 1 गिलास पानी में भिगो कर रात भर के लिए छोड़ दे। सुबह होने पर इस पानी को छान कर इसमें थोड़ा शहद मिलाए और खाली पेट पिए।
    • लगातार 15 से 20 दिन इस उपाय को करें आपको खुद ही फर्क महसूस होने लगेगा। अच्छे परिणाम पाने के लिए आप 30 से 40 दिन तक इस उपाय को लगातार करे।

    3 –  वेट लॉस करने के लिए ग्रीन टी पिए : Green tea for weight loss in hindi

    • आपने ब्लैक टी, नींबू वाली चाय और ग्रीन टी के बारे में सुना ही होगा। इनमें दूध का इस्तेमाल नहीं किया जाता। वेट लॉस करने में ये हर्बल चाय काफी असरदार है।
    • Green tea, लेमन टी और ब्लैक टी बॉडी का मेटाबॉलिज्म तेज करने पाचन क्रिया में सुधार लाती है। वजन कम करने के अतिरिक्ति इनके सेवन से शरीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता है। .

    4 – सेब का सिरका और अंजीर

    • मोटापा घटाने में सेब का सिरका (Apple cider vinegar) बहुत उपयोगी है।
    • सुखी अंजीर के 3 से 4 दाने ले और इसमें छोटे छोटे छेद करे। अब एक कप सेब का सिरका ले कर इसमें अंजीर के दाने डाले। रात को सोने से पूर्व आप ये प्रक्रिया करे और अंजीर को रात भर सेब के सिरके में भीगने दे। सुबह उठने के बाद इन्हें कप से निकाल ले और चबा चबा कर खाए।
    • कप में डाले हुए सेब के सिरके को 5 से 6 दिन प्रयोग कर सकते है फिर उसे बदल दे। Motapa kam करने के लिए 15 से 20 दिन लगातार इस तरीके को करें। इससे आप को बेहतर परिणाम मिलेंगे।

    5 – जीरे के पानी से पेट कैसे कम करें

    • एक चम्मच जीरा एक गिलास पानी में भिगो कर रात को रख दे। सुबह उठ कर इस पानी में से जीरा निकाल खाली पेट खाए और पानी को गरम करके इसमें आधा नींबू निचोड़ कर चाय जैसे पिए।
    • वजन कम करने के घरेलू नुस्खे में ये उपाय पेट में जमा चर्बी को काटता है। जीरा का पानी मोटापा घटाने में चमत्कारी तरीके से फायदा करता है। तेज़ी से वेट लॉस कम करने के लिए दोपहर और रात को खाना खाने के कुछ देर बाद एक कप गरम पानी में आधा नींबू निचोड़े और पिए।

    मोटापा कम करने के लिए डाइट टिप्स 

    • खाने में प्रोटीन विटामिन और फाइबर ज़्यादा मात्रा में ले|
    • भोजन के बीच 6 घंटे का अंतराल जरूरी है।
    • सुबह का खाना पेट भर के खाये फिर दोपहर को उसका आधा और रात को उसका एक तिहाई खान ही खाये।
    • रात का खाना सोने के 2 से 3 घंटे पहले ले।
    • खाने में फल, हरी सब्जियां, सलाद, जादा ले और ऐसी चीजे कम खाये जिससे फैट बढ़ता हो।

    मोटापा कम करने के लिए जरुरी बाते

    • सुबह का नाश्ता कभी न छोड़े।
    • रात का खाना हल्का खाये।
    • खाना चबा चबा कर खाएं।
    • रोजाना 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिये।
    • मीठा काम खाये।
    • तली हुए और मसाले वाले फ़ास्ट फ़ूड से परहेज करे।
    • मोटापा कम करने के उपाय के लिए आप जो डाइट प्लान बनाए उसे सही से करे और खाने के समय का भी ध्यान रखें।
    पेट कम करने के लिए 10 आसान एक्सरसाइज और उपाय इन हिंदी

    एक्सरसाइज से पेट कैसे कम होता है

    • बाहर निकला पेट अंदर करने का तरीका और exercise के बारे में जानने से पहले ये जानना जरुरी है की मोटापा बढ़ने का कारण क्या है, हमारी किन आदतों की वजह से हमारा पेट बाहर निकलने लगता है।
    • अगर हमारे द्वारा ली जाने वाली कैलोरी हमारी बॉडी द्वारा खपत की हुई कैलोरी से ज्यादा है तो बची हुई कैलोरी पेट में चर्बी के रूप में जमा होने लगती है।
    • अब अगर हम अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को भी शामिल कर ले तो जो कैलोरी बच जाती है उसे भी ख़तम कर सकते है।

    एक्सरसाइज से पेट कम करने का तरीका

    • तेजी से मोटापा कम करने का सबसे अच्छा तरीका है एक्सरसाइज रेगुलर करना पर इसके लिए सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है।
    • अक्सर कुछ लोग थोड़े दिन मेहनत कर के छोड़ देते है और फिर सोचते है की हम पतले नहीं हो सकते। दोस्तों घर पर की जाने वाली कसरत एरोबिक्स एक्सरसाइज की तरह ही है जिन्हें करने पर कमर और पेट की चर्बी घटाने के साथ साथ तनाव दूर करने में भी मदद मिलेगी।
    • एरोबिक्स एक्सरसाइज हो या जिम में की जाने वाली cardio exercise समय के साथ साथ स्पीड बढ़ाना जरुरी है। जैसे की अगर आप एक हफ्ते से 2 km की जॉगिंग करते आ रहे है तो अगली बार 2. 5 की करे या फिर 2 km को ही पहले से भी कम समय में करने का प्रयास करें।
    • पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज करने के साथ साथ अगर अच्छा डाइट प्लान फॉलो किया जाये तो कुछ ही दिनों में फरक दिखने लगेगा पर इसके लिए जरुरी है की आप रेगुलर रहे।
    पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज : पेट कैसे कम करें
    1. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज की शुरुआत आप घर की सीढ़ियों से कर सकते है। इससे बॉडी वार्मअप होती है। 10 से 15 मिनट सीढ़ियां चढ़ने और उतरने की कसरत करे। इससे आपकी बॉडी एक्टिव होगी।
    2. जॉगिंग करना भी वजन कम करने में काफी फायदेमंद है। जॉगिंग 2 तरीके से कर सकते है, पहला एक जगह खड़े खड़े जॉगिंग करना और दूसरा है जॉगिंग करते हुए एक जगह से दूसरी जगह पर जाना। घर पर करने वाली एक्सरसाइज में एक जगह पर खड़े खड़े जॉगिंग करना असरदार है।
    3. पेट कैसे कम करे इन हिंदी में बाबा रामदेव का कहना है की अगर आप हर रोज 30 से 45 मिनट तक नार्मल स्पीड से थोड़ा तेज चले तो खली इससे ही एक महीने में 3 से 4 किलो तक वजन कम कर सकते है। स्पीड वॉकिंग से पेट की चर्बी घटाने में काफी मदद मिलती है।
    4. रस्सा कूद का खेल सबने कभी न कभी देखा ही होगा। घर पर पेट कैसे कम करें इसका एक तरीका रस्सा कूद भी है। 10 से 15 मिनट रस्सी कूद करे। belly fat कम करने में  एक्सरसाइज बहुत असरदार है।
    5. पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज में डांस करना सबसे अच्छी और फायदेमंद एक्सरसाइज है। आपको जैसा भी डांस आता हो 10 से 15 मिनट तक पूरे जोश में करें। Pet ki charbi घटाने के अलावा ये थकान और तनाव भी कम करेगा।
    6. एक कसरत हमें स्कूल में पीटी में हमेशा करवाई जाती थी और वो है जंपिंग जैक्स। इस एक्सरसाइज में हम जंप करके दोनों पैरों को साइड में निकालते है और इसके साथ अपने दोनों हाथ भी साइड से ऊपर ले जाते है।
    7. पेट अंदर करने और कमर की चर्बी घटाने के लिए आप कोई स्पोर्ट्स खेलना भी शुरू कर सकते है। Sports खेलने से स्टैमिना बढ़ता है, मोटापा कम होता है और बॉडी फिट दिखने लगती है। सिंपल बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग  खेल आप घर पर भी कर सकते है। घर पर बॉक्सिंग बैग लटका कर इसके ऊपर हाथ पैरों से घुसे बरसाए।
    8. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज में स्विमिंग करना भी फायदेमंद है। स्विमिंग से शरीर के सभी अंगों की कसरत हो जाती है। बेली फैट कम करने, वेट लॉस करने और मेटाबोलिज्म बढ़ाने में स्विमिंग से काफ़ी फायदा मिलता है।
    9. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज में बाइसाइकिल क्रंचेज भी एक एक्सरसाइज है जो हम बचपन में खेल खेल में किया करते थे। इसमें बेड पर लेट कर पैरों से साइकिल चलाये। इस एक्सरसाइज को रेगुलर करने से पेट, जांघ और कमर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
    10. पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज है जो तेजी से पेट कम करने में असरदार है – सिंगल और डबल लेग स्ट्रेच, साइकिल क्रंच, प्लैंक, साइड प्लैंक।

    वजन कम करने के अन्य उपाय:

    • खाने की मीठी चीजों में ज्यादा कैलोरी होती है इसलिए खाने में शुगर कम करे, इसके अलावा ज्यादा मीठा खाने से बचें।
    • डाइट में फाइबर वाले आहार अधिक ले। इससे पाचन सही रहता है और पेट में चर्बी भी जमा नहीं होती।
    • कुछ लोग डाइटिंग के चक्कर में ब्रेकफास्ट करना छोड़ देते है। ब्रेकफास्ट जरूर करे। दलिया, ओटमील और हाई प्रोटीन motapa kam करने में मददगार है।
    • आहार में कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा को घटाए जैसे वाइट ब्रेड, पास्ता, चावल, मैदे से बनी चीजे। ये चीजे बॉडी में फैट बनाती है।
    • पेट कम करने के लिए योग करने से भी फायदा मिलता है। बाबा रामदेव पेट कम करने के लिए हलासन, सेतु बंधा आसन, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम, नौकासन करने की सलाह देते है।
    • अगर आपकी दिनचर्या व्यस्त होती है और आप एक्सरसाइज करने के लिए समय नहीं निकाल पाते तब भी प्रयास करे की दिनभर किसी न किसी तरीके से शारीरिक श्रम करते रहे, जैसे लिफ्ट की जगह सीढियाँ इस्तेमाल करे, आसपास जाने के लिए बाइक की जगह पैदल जाने की आदत डालें और बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचे।

    केले से वजन कम करने के उपाय : बनाना डाइट फॉर  वेट लॉस 

    मोटापा कम करने के लिए बनाना डाइट प्लान आजकल बहुत चर्चा में है, अक्सर लोग वेट लॉस करते समय अपने खाने में केले का सेवन नहीं करते है, क्योंकि लोग यही सोचते है की केले में ज्यादा कैलोरी होती है जो वजन बढ़ता है| पर सच ये है की जरुरत से ज्यादा कुछ भी खाने से वजन बढ़ता है, अगर आप वजन कम करना चाहते है तो केले को अपनी डाइट में शामिल करे|

    केले में विटामिन B6, विटामिन C, फाइबर , पोटैशियम, बायोटीन और मैगनीज होता है जो बॉडी के लिए बेहद जरुरी पोषक तत्व होते है, इस लेख में हम आपको बताएँगे कैसे केला खा कर मोटापा कम किया जा सकता है, आइये जाने बनाना डाइट टिप्स फॉर वेट लॉस इन हिंदी 

    वजन कम करने के उपाय : बनाना डाइट फॉर वेट लॉस इन हिंदी 

    • वेट लॉस बनाना डाइट को हैल्थी ब्रेकफास्ट कहा जा सकता है, और जो लोग वजन कम करने के घरेलू उपाय करते है उन लोगो में ये डाइट प्लान ज्यादा पॉपुलर है, आइये जानते है केला खाने से मोटापा कैसे कम होता है| 
    • पक्का हुआ केला जब थोड़ा हरा हो तब उसमे स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, इसे सुबह सुबह खाने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है|
    • केले का सेवन गर्म पानी के साथ करने से शरीर का वजन कम होता है, अगर आपको मोटापा कम करना है तो सुबह ब्रेकफास्ट में 1 केला और 1 कप गर्म  पानी पिए और रात को डिनर 8 बजे से पहले करे|
    • केला पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और केला बॉडी को कार्बोहाइड्रेट्स सूखने से भी रोकता है|
    • सुबह केला खाने से बॉडी का फैट बर्न होता है|
    • गरम पानी पीने से बॉडी में एनर्जी आती है, बॉडी को ऑक्सीजन मिलती है और पानी की कमी भी पूरी होती है|

    मोटापा काम करने के लिए बनाना डाइट के रूल्स

    • वेट लॉस करने के डाइट प्लान बहुत प्रकार के होते है और किसी भी डाइट प्लान को सफल बनाने के लिए सबसे जरुरी है की आप उसके सभी रूल्स फॉलो करे, बनाना डाइट के रूल्स कया है 
    • हमेशा हरे रंग का पका हुआ ताजा केला खाये और जरुरत से ज्यादा केले ना खाये . लंच और डिनर में आप कुछ भी खा सकते है|
    • बनाना डाइट में सिर्फ गरम पानी पिए, चाय, कॉफ़ी और सोडा का सेवन कर सकते है, पर तेजी से वजन कम करना हो तो ये सब छोड़ दे|
    • रात को सोने से 4 घंटे पहले खाना खाये, शराब का सेवन बिलकुल बंद कर दे|

    केले (Banana) में कितनी कैलोरी होती है 

    • 1 बड़े केले में 100 से 120 कैलोरी होती है|
    • केले में कैलोरी ज्यादा होती है पर इसके साथ  इसमें फाइबर की मात्रा भी ज्यादा होती है जो शरीर में हाई ब्लड शुगर बढ़ने से रोकता है| केले में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को धीमा कर के एनर्जी बढ़ता है|

    क्या केला खाने से वजन बढ़ता है 

    • अगर आप रोज लेने वाली कैलोरी से ज्यादा केले नहीं खाएंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा, वजन तभी बढ़ता है जब आप कैलोरी लिमिट से ज्यादा कुछ खाये, फिर चाहे वो केले हो या वेट लॉस फ़ूड .

    केला किस समय खाना चाहिए 

    • सुबह नाश्ते में गरम पानी के साथ |
    • वर्कआउट करने के 15 मिनट पहले और बाद में केला खाना चाहिए, इससे केले में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को लंबे समय के लिए एनर्जी पहुँचाते है|

    रोजाना कितने केले खाये 

    • दिन में 2 से 3 केले ही खाये, ज्यादा केले खाने से कैलोरी बढ़ जाती है जिससे वजन भी बढ़ सकता है|

    Recent Articles

    63 COMMENTS

      • Waseem is website ko shuru karne ka hamara maksad bhi yahi hai ki jin logo ko english nahi aati unhe bhi jaruri jankari mil sake. Agar aap ko hamari koshish achi lagi to apne friends ke sath bhi is site ko share kare taki unhe bhi jaruri information mil sake.

    1. C-section delivery k baad mera belly fat boht badh geya hai.. Pls mujhe kuch exercises suggest kre taki mei apna pet kam kar saku

    2. Hello sir mera naam bharti ha mere w8 72 kilo ha mere age 28 ha mere hight 5Ft 2 inch ha me apna w8 loss krna chahti hu sath me apna belly fat bi plz teji se motapa kam krny ka upay batay

    3. mera sarir medium hai filhal .but daily 8-9 ghnte chair pe baithe rhne ke karan mera pet kuchh jyada hi bahar nikl gya hai..dekhne me bahut khrab vu lg ta hai …plz pet ko km krne ka sahi upay btYe

    4. sir meri umar 22 hai height 5,8 or wajan 64 hai mne last month mai 10 kg kam kiya hai ab muje abs bnane hai plz..koi tips de

    5. Maira name vishal hai our mairi age 22 hai hight 5.6.
      Wight 68 kg hai
      Mai apna wight minimum 8kg losss karna chahta hu koi best upaye bataye taki mai. Apna Wight jaldi se losss kar pao

    6. Main ppregnant hoon or mujhe highpothaorid bhi hai meri age 33 years hai mera wAIT 66 kg.hai jo her 10 din me 1 kg bad raha hai or mujhe pregnant huye jyada samay nahi hua hai wait kar kArne ka koi upay bataye

    7. hlw sir my name is gulafsha…..me 21 ki hun… pehle mera weight kam tha lekin mere oprestion ke bad mera weight bad gaya he or me working hun.. so 8 hr tak mujhe bethe rehna padta he ….so that is waese mera weight or jada bad h gaya he so plz aap mujhe batao me aap na weight or apna belly fet kese kam karu plz …..

      • Gulafsha ji jitna ho sake physical activity karne ki koshish kare office mein lift ki bajay sidhiyo ka paryog kare aur ghar par bhi yoga aur exercises ke liye thoda samay jarur nikake. Motapa kam karne ke nuskhe upar btaye gye hai aap inhe bhi padhe.

    8. Sir meri age 19 h aur mera waight 77 h sir kya ham jym karke waight kam kar sakte h aur kya winter me aasani se waight kam kar sakte h

    9. hello sir mera naam umair hai. mera weigh 78 kg hai main 2 mahine se workout kar rha hoon
      lekin koi faayda nazarnahi aa rha mera wazan kam nhi ho rha
      main khane mein rice nahi leta oily cheez avoid krta hoon
      tab bhi sir nahi kam ho rha
      plzzz help me sir.

    10. Sir mera naam shivam hai or mera w8 72kg hai age 24 hight 5.7 hai mera pet bahut bahar niakalta ja raha hai jis se mai fit nahi hu pls sir help me

      • दोस्त पेट कम करने के उपाय में दो चीजे अहम् है, डाइट और एक्सरसाइज. अपनी डाइट में हेल्थी फ़ूड शामिल करे और ऐसी चीजे न खाये जिनसे वजन बढे और साथ ही हर रोज योग और एक्सरसाइज के लिए समय निकाले. मोटापा कम करने के तरीके की जानकारी ऊपर लेख में बताई गयी है आप इसे पढ़े.

    11. Mere wajan kam hokar fir se bad jate hai or belly fat to kam hone k koi aas hi nahi dikhte…..kya karna chahie

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles