More

    सर्दियों में ठंड से बचने के 5 आसान घरेलू उपाय और देसी तरीके

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेसर्दियों में ठंड से बचने के 5 आसान घरेलू उपाय और देसी तरीके

    ठंड से बचने के उपाय: सर्दी के मौसम में कई जगहों पर तापमान 0 डिग्री और इससे भी कम पहुँच जाता है और हमें खुद को घरों में बंद करना पड़ता है। ऐसे में हम कुछ छोटे – छोटे उपायों से ठण्ड की मार को कम कर सकते है। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग गरम कपड़े पहनते है और आलाप जलाते है पर ठंड के असर से बचने के लिए शरीर का बाहर के साथ साथ अंदर से भी गरम रहना ज़रूरी है। 

    जाड़ों में हम ठंड दूर करने के कई उपाय आजमाते हैं। हम ऊनी कपड़े पहनते हैं, हीटर, गीजर आदि का इस्तेमाल करते हैं। फिर भी ठंड लगती रहती है हमें। कुछ लोगों को सर्दी थोड़ा ज्यादा लगती भी है। जानिए सर्दी ठंडी से बचने के सरल तरीका और सावधानियों के बारे में जोकि आपको और आपके घर को गर्म रखने में काम आएंगे। 

    सर्दियों में अदरक वाली चाय अच्छी लगती है। लेकिन सिर्फ दूध वाली चाय से ही काम नहीं चलेगा ग्रीन टी भी पीते रहना चाहिए। इसके अलावा आप बादाम ,अखरोट, ओमेगा ३ फैटी एसिड ,मूंगफली ,टिल के लड्डू वगैरह खा सकते हैं। इनमे प्रोटीन होता है और ये शरीर को गर्म रखने के साथ साथ कब्ज़ की समस्या से भी निजात दिलाते हैं।

    हम अपने भोजन में कुछ ऐसी चीजें शामिल कर सकते है जो शरीर को गरम रखते है। अगर हमारा शरीर मौसम के अनुसार खुद को अंदर से ढ़ाल ले तो हमे ना जादा गर्मी लगेगी और ना ज़्यादा ठंड लगेगी, जिससे हम मौसमी बीमारियों और इन्फेक्शन से भी दूर रहेंगे। इस लेख में हम जानेंगे ठंड और सर्दियों में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए क्या घरेलू उपाय करे और सर्दी के मौसम में शरीर को गरम रखने के लिए क्या खाए।आइये जाने ठंड से बचने के उपाय natural home remedies tips for winters in hindi.

    ठंड से बचने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Winters Home Remedies Tips in Hindi

    1. शहद शरीर को कई प्रकार के रोगों से दूर रखता है और जरुरत पड़ने पर बीमारियों के उपचार में भी सहायक है इसलिए शहद को आयुर्वेद में अमृत समान माना गया है। सर्दियों में शहद का सेवन करने से शरीर का इम्यून सिस्टम दरुस्त रहता है और साथ ही पाचन क्रिया भी बढ़ती है। सर्दी जुकाम हो गया हो तो रात को सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध में 1 चम्मच शहद मिलाकर पिए।
    2. गाँवो में लोग बाजरे के आटे से बनी रोटी बहुत पसंद करते है। बाजरे की रोटी खाने से भी शरीर में गर्मी आती है। बाजरे के बनी रोटी में प्रोटीन, विटामिन बी, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते है जो शरीर के लिए अच्छे है। बच्चों को सर्दियों में ठंड से बचने के लिए बाजरे की रोटी खिलाएं।
    3. सर्दियों में ओमेगा-3 का सेवन करना एच उपाय है। मछलियों में ये भरपूर मात्रा में होता है। इसके इलावा मछलियों में जिंक भी पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाते है और शरीर कई प्रकार की बीमारियों से बचा रहता है।
    4. सर्दियों में cold cough से राहत पाने में सूप का सेवन काफी फायदेमंद है। आप वेज और नॉन वेजिटेरियन कोई भी सूप पिएं बस इतना ध्यान रहे की ये ताजा हो।
    5. खाने में अदरक के प्रयोग से डाइजेशन अच्छा होता है और शरीर को गर्मी भी मिलती है। किसी भी तरीके से अदरक का सेवन बॉडी को ठंड में होने वाली बीमारियों से दूर रखता है।
    6. ठंड से बचने के उपाय के लिए खजूर का सेवन भी फायदेमंद है। खजूर गर्म दूध के साथ खाने पर सर्दी से राहत मिलती है।
    7. लौंग, तुलसी, काली मिर्च और अदरक की बनी हुई चाय पीने से ठंड से राहत मिलती है। खांसी और सर्दी जुकाम से छुटकारा पाने में भी ये उपाय असरदार है।
    8. मूँगफली में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई प्रकार के पोषक तत्व होते है, सर्दी में मूंगफली खाना काफी फायदेमंद है।
    9. तिलों के तेल से मालिश कर के ठंड से बचने के उपाय कर सकते है।
    10. कुछ ऐसी चीजें भी है जो शरीर को अंदर से ठंडक देती है इसलिए सर्दियों में उन्हें खाने से बचना चाहिए। फलों में मौसमी और संतरा खाने से सर्दी और जुकाम होने की संभावना होती है।

    ठंड में कब्ज से कैसे बचे

    सर्दियों में लोग अक्सर क़ब्ज़ की समस्या से परेशान रहते है इसलिए कब्ज़ से बचने के लिए फाइबर वाली चीजें अधिक खाये। बादाम में विटामिन ए और फाइबर भरपूर होता है। सलाद में भी फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है।

    सर्दी में ठंड से बचने के टिप्स

    सर्दियां आने पर कई प्रकार के वायरस और इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए खुद को किसी भी तरह की बीमारी से दूर रखने के लिए कुछ उपाय करना जरूरी है।

    1. बिना डॉक्टर से सलाह किये कोई दवा (मेडिसिन) ना ले।
    2. घर से बाहर निकलते समय टोपी, दस्ताने और मफलर का प्रयोग करें।
    3. हीटर इस्तेमाल करने की बजाय अंगीठी या आलाप प्रयोग करें।
    4. जादा देर तक ठंड में ना रहे और खाने पीने में भी ठंडी चीजों से परहेज करें।
    5. ठण्ड में अगर सुबह योगा या मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर जाना है तो सूर्य उगने के बाद ही जाये और गरम कपड़ों से शरीर को पूरी तरह ढक ले।

    दोस्तों सर्दियों में ठंड से बचने के उपाय और घरेलू तरीके का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास winters home remedies in hindi है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    3 COMMENTS

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles