More

    आई एलर्जी को कैसे रोका जा सकता है

    Eye Allergies - आँख की एलर्जीआई एलर्जी को कैसे रोका जा सकता है

    आँखों में होने वाली एलर्जी को हम कुछ सावधानियों के द्वारा आसानी रोक सकते है| आँखे हमारे शरीर का नाजुक अंग है,उसमे थोड़ी सी भी परेशानी हमे बहुत नुक्सान पंहुचा सकती है| अगर किसी की भी आँखों में एलर्जी हो जाए और वो थोड़ी सी भी लापरवाही करता है तो उसे कई बार घातक परिणाम भुगतने पड़ सकते है| इसीलिए लापरवाही बिलकुल भी ना करे तुरंत किसी आँखों के डॉक्टर को दिखाए| आजकल की जिंदगी में बहुत सारी ऐसी चीजे होती है जिनकी वजह से आपकी आँख में एलर्जी हो सकती है, हमे ऐसी चीजों से बचना चाहिए| चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जिनसे आप अपनी आँखों को एलर्जी से बचा सकते हो –

    1 – कोई भी पदार्थ जो एलर्जीक हो या जिससे आपको एलर्जी होती है उससे हमेशा बचे|

    2 – पेड़ पौधे के आस पास और पेड़ पोधो की कटाई छटाई इत्यादि जैसे काम बहुत देखकर करने चाहिए| क्योंकि पेड़ो में पॉलेन पाया जाता है जिससे आँखों में एलर्जी होने के चांस बहुत बड़ जाते है|

    3 – कुछ लोग घर से बाहर जाते है और अगर उनकी आँख में कुछ भी गिर जाता है तो वो बिना सोचे समझे उस आँख को बार बार मलते रहते है, जिसकी वजह से उनकी आँख में जख्म और एलर्जी हो जाती है| इसीलिए आँख में गर कुछ गिर जाए तो सबसे पहले आपको अपनी आँखे धोनी चाहिए|

    4 – अधिकतर सभी महिलाए मेकअप, क्रीम, लोशन इत्यादि चीजों का इस्तेमाल बहुत करती है, जिससे उनके मेकअप में इस्तेमाल होने वाले सामान में केमिकल होने की वजह से भी आँख में एलर्जी हो सकती है| इसीलिए सामान देखकर ही ख़रीदे और इस्तेमाल करे||

    5 – अगर आपकी आँख में एलर्जी हो गई हो और उसमे खुजली आ रही हो तो कभी भी अपनी आँख को खुजाए नहीं| बार बार खुजाने से आपकी आँख की एलर्जी बढ़ सकती है, इसीलिए कभी भी ज्यादा खुजाए नहीं अगर खुजली ज्यादा हो तो तुरंत डॉक्टर से इलाज कराए|

    6 – अधिकतर हम सभी के घरो में कोई न कोई जानवर जरूर होता है| हमे जानवरो को भी देख कर छूना चाहिए या अगर आप उसे छूते हो तो उसके बाद आपको अपने हाथो को साबुन से सही से धो लेना चाहिए| इससे आपको इन्फेक्शन और एलर्जी होने की सम्भावना काफी कम हो जाती है |

    7 – कई बार ज्यादा गर्मी और ज्यादा सर्दी से भी आँखों में एलर्जी की परेशानी हो सकती है|

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles