More

    पीरियड्स में दर्द का इलाज जल्दी करने के लिए 5 उपाय और नुस्खे

    Periods - पीरियड्सपीरियड्स में दर्द का इलाज जल्दी करने के लिए 5 उपाय और नुस्खे

    पीरियड्स में दर्द का इलाज इन हिंदी: पीरियड्स को माहवारी और मासिक धर्म के नाम से भी जानते है। कुछ लड़कियां ऐसा भी सोचती है की ये पीरियड्स क्यों आते है। पीरियड्स साईकल के अनुसार महीने में एक बार महावारी आती है और इस दौरान काफी दर्द और परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को मासिक धर्म देरी से आते है तो कुछ को जल्दी आ जाते है पर ज्यादातर को ये सही समय पर शुरू हो जाते है।

    पीरियड्स आगे बढ़ाने के 10 घरेलू उपाय और दवा

    इस समय शरीर में कमजोरी और माहवारी के दौरान पेट में दर्द होता है। ये प्रक्रिया औसतन हर महीने होती है, कुछ महिलाओं के लिए यह समय मुश्किल भरा होता है। कुछ लड़कियों के पीरियड्स समय से आते हैं, तो कुछ में अनियमित होते हैं।पीरियड्स में न केवल पेट में दर्द रहता है बल्कि पैर और पीठ में भी काफी तकलीफ बनी रहती है. आजकल की अस्त-व्यस्त लाइफस्टाइल का असर महिलाओं के पीरियड्स पर भी पड़ता है|

    पीरियड्स के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं

    हालांकि पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह के दर्द-निवारक मौजूद हैं लेकिन अक्सर महिलाएं दवाइयों के साइड इफेक्ट के बारे में सोचकर दवाई नहीं खाती हैं| सही समय पर मासिक धर्म आने से ये मालूम पड़ता है की प्रजनन तंत्र ठीक है।

    पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग रोकने के उपाय

    मासिक धर्म के समय कमर दर्द और पेट दर्द की शिकायत होती रहती है जो कई बार असहनीय होता है। कुछ घरेलू उपाय करके पीरियड्स के दौरान दर्द और दूसरी होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।इस लेख में आज हम पढ़ेंगे देसी नुस्खे और आयुर्वेदिक दवा (मेडिसिन) से मासिक धर्म के दर्द का उपचार कैसे करे,पीरियड्स में दर्द का इलाज home remedies tips for periods pain relief treatment in hindi.

    पीरियड्स जल्दी लाने की दवा टेबलेट और 10 आसान उपाय

    सही समय पर पीरियड्स लाने के 10 उपाय और रोकने के आसान घरेलू नुस्खे

    पीरियड्स में दर्द क्यों होता है?

    • पीरियड्स में प्रोस्‍टेग्‍लैडिंस स्‍त्राव होता है जिस कारण दर्द होता है।
    • माहवारी आना महिलाओं के लिए ऐसी प्रक्रिया है जिसमें गर्भाशय अस्तर यानी गर्भ का अंदरूनी भाग फैलने लगता है और गर्भाशय के अस्तर से खून शरीर से बाहर निकल जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान कमजोर अंडाणु शरीर से बाहर की और निकलने लगते है।
    • कई बार पीरियड्स रेगुलर ना होने के कारण भी दर्द अधिक होता है और कई बार हैवी ब्लीडिंग होने की वजह से भी दर्द जादा होता है।

    पीरियड्स के दौरान पेट दर्द का इलाज और 5 आसान घरेलू उपाय

    माहवारी में नॉर्मल क्या है

    1. सिर दर्द होना
    2. कमर दर्द होना
    3. नींद अधिक आना
    4. पेट के निचले भाग में दर्द होना
    5. शरीर पर किसी खास जगह पर सूजन आ जाना

    पीरियड्स सही समय पर लाने के 5 आसान उपाय और घरेलू नुस्खे

    माहवारी खत्म होने के साथ ही ये सब समस्याएं भी दूर हो जाती है पर व्यायाम करके और अच्छी डाइट लेकर इनके प्रभाव को कम कर सकते है। इसके साथ ये भी ध्यान दे की मासिक धर्म के समय अधिक वजन ना उठाएं। उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में उठने वाला ये दर्द भी कम होने लगता है।

    पीरियड के कितने दिन बाद महिला प्रेग्नेंट होती है प्रेगनेंसी के उपाय

    पीरियड में दर्द का इलाज

    1. माहवारी के समय शरीर में विटामिन और आयरन की खपत अधिक होती है और अगर सही समय पर उनकी कमी की पूर्ति न की जाये तो अगले महीने पीरियड्स आने पर परेशानी अधिक हो सकती है। इसलिए शरीर में पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए दूध, दही, फलों का जूस और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें।
    2. पीरियड्स में दर्द का इलाज का उपचार करने के लिए किसी गर्म तौलिये या फिर गर्म पानी वाली बोतल से पेट के नीचे वाले हिस्से पर सिकाई करने, से करने पर शरीर की गंदगी आसानी से निकल जाती है और दर्द कम होता है। दर्द से राहत पाने में ये तरीका काफी उपयोगी है, जरूरत होने पर ही दर्द निवारक दवा का प्रयोग करें।
    3. हल्के गर्म पानी से नहाए इससे शरीर का तापमान बढ़ता है जिससे शरीर का फैलाव बढ़ता है और गर्भ के स्तर से आसानी से ब्लड निकल जाता है। माहवारी में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए गर्म पानी से दिन में दो से तीन बार नहाना चाहिए।
    4. मासिक धर्म के समय पानी अधिक मात्रा में ले और जितना हो सके पानी को गुनगुना करके पिएं। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होते है, पीरियड्स में पेट दर्द के इलाज के लिए ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते है।
    5. उदरीय भाग पर पांच से दस मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें, ऐसा करने पर सूजन कम होती है। आप बैठ कर, लेट कर या फिर खड़े हो कर मालिश कर सकते है। मसाज के लिए जैतून का तेल या फिर नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकते है और मालिश करने के लिए तेल गुनगुना कर ले।

    शादी के दिनों पीरियड्स होने पर क्या करे 10 आसान उपाय

    पीरियड्स में दर्द कैसे कम करें

    • 1 चम्मच हल्दी का पाउडर एक गिलास हल्के गर्म दूध में मिलाकर पिए। हल्दी से शरीर में गर्मी बढ़ती है जिससे पीरियड्स में होने वाली समस्याएं और दर्द से आराम मिलता है। पीरियड्स के दौरान जो महिलाएं आम दिनों की तरह रहना चाहती है हल्दी वाला दूध उनके लिए बहुत फायदेमंद है।

    पीरियड खुल कर और सही समय पर लाने के 5 आसान घरेलू नुस्खे

    मासिक धर्म में पेट दर्द का आयुर्वेदिक उपचार

    • पीरियड्स में दर्द का इलाज करने के लिए आप अपने घर पर ही आयुर्वेदिक दवा बना सकते है। एक चम्मच शहद, एक चम्मच हल्दी और दो चम्मच जीरा एक गिलास पानी में उबाले और जब ये गाढ़ा होने लगे तब छाने बिना इसे एक कप में डाल कर पिए। इस आयुर्वेदिक मेडिसिन को एक दिन में दो बार पीने पर दर्द में आराम मिलेगा।

    पीरियड के दौरान क्या खाएं और क्या नहीं खाना चाहिए

    पीरियड्स पेन रिलीफ के लिए व्यायाम करे

    • जिन लड़कियों का वजन ज़्यादा होता है उन्हें पीरियड्स में परेशानी जादा होती है। इसलिए योग और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाये। जो महिलाएं एक्टिव और फिट रहती है वे माहवारी के दौरान भी स्वस्थ रहती है।
    • योगा और एक्सरसाइज शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है जिससे पीरियड्स में दर्द अधिक नहीं होता।
    • अगर तकलीफ़ ज़्यादा हो रही है तो व्यायाम नहीं आराम करना चाहिए।
    • पीरियड्स के दिनों में हल्का व्यायाम करें।

    प्रेगनेंसी के इलावा पीरियड देरी से आने के 10 कारण और उपाय

    मासिक धर्म के समय सावधानी

    • पीरियड्स के समय इंफेक्शन होने का ख़तरा ज़्यादा होता है। पीरियड्स में इन्फेक्शन से दूर रहना है तो साफ़ सफाई का पूरा ध्यान रखे, इसलिए पांच से छह घंटे में पैड बदले।
    • पीरियड्स के दौरान तेजी से हार्मोन बदलते है जिससे शरीर में कई बदलाव होते है जिस वजह से महिलाओं का मूड बदलता रहता है और गुस्सा आना, मन उदास हो जाता है, कुछ भी खाने पीने का मन नहीं करता और नींद अधिक आना पीरियड्स में आम है।

    पीरियड्स के कारण शादी में हो रही देरी जाने 5 कारण

    पीरियड मिस होने कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी टेस्ट करे

    आपको पीरियड्स में दर्द का इलाज के घरेलू उपाय, periods pain relief tips in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास माहवारी के समय पेट कमर दर्द का उपचार के नुस्खे या कोई सुझाव हो तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    26 COMMENTS

      • हम प्रयास करेंगे इस बारे में जल्दी ही एक लेख आप से साँझा करे.

      • पीरियड्स में पेट दर्द का इलाज के लिए घरेलू उपाय ऊपर लेख में पढ़े.

      • पीरियड में दर्द का इलाज के लिए घरेलू उपाय और नुस्खे ऊपर लेख में पढ़े.

    1. Mc के समय पेट में बहुत ही ज्यादा दर्द होता है क्या करें
      ऊपर नुस्खे से कोई आराम नहीं मिलता है कृपया उपाय बताए.

    2. I am aayat i am 14 years old, mere ko period 8 days rehta hai aur bahut pain hota hai mere ko plz koi suggestion dijiye.

      • पीरियड के दौरान दर्द कम करने के नुस्खे और घरेलू तरीके ऊपर लेख में बताये गए है आप ऊपर लिखे उपाय पढ़े.

    3. Hello sir meri 21 hai aur jab se mere periods start hue hai tab se har do se teen saal me aisa hota period rukte nahi to iska koi solution bataye.

      • पीरियड्स में दर्द कम करने के तरीके और उपाय ऊपर लेख में बताये गए है आप ऊपर लिखे नुस्खे पढ़े.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles