एलोवेरा जेल के फायदे चेहरे के लिए और कैसे लगाए इन हिंदी: चेहरे के दाग धब्बे साफ करने, पिम्पल कील मुंहासे हटाने और गोरा होने के लिए हम अक्सर कई प्रकार की दवा और ब्यूटी क्रीम लगाते है पर स्किन की इन सभी समस्याओं का इलाज हम घरेलू नुस्खे और उपाय से भी कर सकते है और उसमें एलोवेरा जेल रामबाण औषधि है। एलोवेरा का चेहरे पर उपयोग करने से नुकसान की संभावना भी ना के बराबर होती है।
एलोवेरा में कई प्रकार के विटामिन, प्रोटीन, और मिनरल्स पाए जाते हैं। वहीं हमारी स्किन को इन सभी चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता है, एलोवेरा जेल हमारी स्किन की इन सभी चीजों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है।
यदि आप भी बिना पैसे खर्च किए सस्ते में अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहती हैं तो आपके लिए इस जेल से बेहतर विकल्प कुछ और हो नहीं सकता है। एलोवेरा जेल में बहुत से हर्बल और औषधीय गुण होते हैं, जिस वजह से यह आपकी स्किन और बालों से संबंधित कई परेशानियों को दूर करने में मददगार साबित होता है।
फेस साफ करने के साथ साथ एलोवेरा त्वचा को भी पोषित करता है जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर दिखती है। गोरापन पाने और पिम्पल्स के लिए एलोवेरा जेल के फायदे अचूक है और इसे लगाने का तरीका भी बेहद आसान है। आज इस लेख में हम जानेंगे एलोवेरा को चेहरे पर कैसे लगाए, एलोवेरा जेल के फायदे ,how to use aloe vera gel for face pimples and acne in hindi.
एलोवेरा जेल को बनाने का तरीका – Aloe Vera in hindi
- आजकल घरों में एलोवेरा का पौधा आसानी से मिल जाता है, इसके पत्ते हरे रंग के और लंबे होते है।
- एलोवेरा जेल को चेहरे पर उपयोग जब भी करना हो उसे ताजा तोड़ कर ही लगाए और अगर आप को ये आसानी से उपलब्ध नहीं हो तो इसके जेल को निकाल कर भी रख सकते है।
- नेचुरल तरीके से एलोवेरा जेल बनाने के लिए पत्ते को बीच में से काट ले अब इसमें आप को पानी की तरह एक पदार्थ मिलेगा जिसे निकाल कर किसी कांच के बर्तन या शीशी में भर कर रख ले।
- आप का aloevera gel अब उपयोग के लिए तैयार है। फेस के अलावा बालों (हेयर्स) और वेट लॉस करने में भी इसका प्रयोग किया जाता है। एलोवेरा का जूस सुबह खाली पेट पीना सेहत के लिए अच्छा होता है।
- अगर आपको एलोवेरा का पौधा ना मिले तो पतंजलि एलोवेरा जेल भी ले सकते है।
एलोवेरा जेल के फायदे चेहरे के लिए और उपयोग कैसे करे
Aloe Vera Ke Fayde Chehre (Face) Ke Liye in Hindi
- ये एक तरह का नेचुरल स्किन मॉइस्चराइजर है जिसके प्रयोग से त्वचा में नमी आती है और इसके अलावा ये त्वचा को पोषण भी देता है। अगर किसी प्रकार की एलर्जी ना हो तो ये हर तारक की स्किन टाइप पर इस्तेमाल कर सकते है।
- चेहरे पर निखार (face glow) लाने के लिए एलोवेरा का उपयोग करना एक अच्छा प्राकृतिक तरीका है। ये चेहरे की त्वचा से धूल मिट्टी, गंदगी और डेड स्किन को हटाने में मदद करता है जिससे चेहरा साफ होता है, पिंपल्स दूर होते है और फेस पर ग्लो आता है।
- एलोवेरा में प्राकृतिक एंटी एजिंग गुण होते है इसके साथ साथ इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होते है जो चेहरे की झुर्रियां (wrinkles) हटाने में असरदार है, जिससे आप लम्बे समय तक सुंदर और जवान दिखेंगे।
- सनबर्न ठीक करने में भी ये एक अच्छा उपाय है। स्किन पर sunburn वाली जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं फिर इसे सूखने दे। सुख जाने के बाद उसे तुरंत साफ ना करे।
- पिम्पल्स और कील मुंहासे का इलाज और चेहरे के दाग धब्बे साफ करने में भी एलोवेरा के फायदे अचूक है। नियमित रूप से इसके प्रयोग से चेहरे से काले दाग दूर होने लगते है।
- चेहरे से मेकअप हटाने के लिए एलोवेरा जेल लगाना नेचुरल और अच्छे घरेलू नुस्खे में से एक है। इसके प्रयोग से त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं होता।
- प्रेगनेंसी और मोटापा की वजह से अक्सर शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते है। अगर आप एलो वेरा लगाते है तो काफी हद तक stretch marks कम कर सकते है। इसके लिए थोड़ा सा गुलाब जल एलोवेरा जेल में मिला कर लगाए।
- चोट के निशान, घाव और शरीर के छोटे छोटे कट ठीक करने में भी इसका उपयोग किया जाता है।
- फटी हुई एड़ियां ठीक करने और इन्हें सुंदर रखने मे भी aloe vera benefit करता है।
- होठों को सुंदर और मुलायम बनाने में भी एलोवेरा फायदेमंद है।
एलोवेरा को चेहरे पर कैसे लगाए – Aloe Vera Gel Kaise Lagaye in Hindi
- काले तिल और मुंहासे के निशान मिटाने के लिए नीम के पेड़ की छाल का रस एलोवेरा के गूदे में मिला कर फेस पर लगाए।
- फेस ग्लोइंग के लिए 1 चम्मच दूध,1 चम्मच शहद, थोड़ा गुलाब जल और चुटकी भर हल्दी मिला कर एक फेस पैक बनाये और अब इसमें थोड़ा एलोवेरा जेल मिलाए। अब इस aloe vera face pack को 15 से 20 मिनट के लिए अपने फेस पर लगाये और ठंडे पानी से धो ले।
- चेहरे पर चमक लाने और रंग गोरा करने के लिए एलोवेरा को चेहरे पर कैसे लगाते है, इसके लिए शहद, तुलसी के पत्ते, अजवाइन और एलोवेरा मिला कर प्रयोग करे।
- चेहरे से झाइयां हटाने के लिए एलोवेरा जेल के रस के साथ नींबू के छिलके पीसकर मिलाएं और चेहरे पर लगाए।
- एलोवेरा कैसे लगाए फेस पर में सबसे आसान तरीका है इसके पत्ते को बीच से काट कर इसे सीधे चेहरे पर मले और इसे लगाने से पहले चेहरा धो ले।
- दाग और चकत्ते साफ करने के लिए टमाटर में एलोवेरा मिला कर इस को फेस पर लगाये। इस उपाय को करने पर चेहरे की झाइयां भी साफ होने लगती है।तैलीय त्वचा (oily skin) से छुटकारा पाने के लिए बेसन में एलोवेरा का रस और चुटकी भर हल्दी मिलाकर इसे गरम कर ले फिर ऑयली स्किन पर मले।
- आप को अगर प्राकृतिक एलोवेरा ना मिले तो पतंजलि एलोवेरा जेल का प्रयोग भी कर सकते है। Patanjali aloe vera gel लगाने से पहले चेहरे को धो कर अच्छे से साफ कर ले फिर क्रीम के जैसे इसे चेहरे पर उपयोग करें।
दोस्तों एलोवेरा जेल के फायदे चेहरे (फेस) के लिए, Aloe vera ke fayde aur face par kaise lagaye tarika in hindi का ये लेख कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास फेस के लिए एलोवेरा जेल के फायदे है और चेहरे पर कैसे लगाए का तरीका से जुड़े सुझाव है तो हमारे साथ साझा करे।
Very nice treatment.
Hamare face par muhase bhut theek nhi ho rhe hai.
Chehre par muhase hai.
Hamare muh daye taraf dhabe hai kya thik ho jayega.
Aloe vera bahut acha hai.
nice treatment.
Is treatment se agar skin saaf hoti hai to iska istamal karna chahiye.
Face pe pigmentation bahut jada hai isko remove kaise kare aloe vera gel se.
Koi mujhe batayega iska prayog kab karege raat me subah me.
Use aloe vera everyday for 1 hour on your face.
sir meri body par medicine side effect kar diya hai jiske karan chahre ka rang kala ho gya hai iska kya upay hai.
Very nice treatment.
Bhai mera face pehle jaisa clean nahi hai meri age 15 saal hai mai apne chehre ke kill muhase pimple se pareshan hoon kya aloe vera gel lagane se face clean ho jaega mujhe bataiye.
Chehre par dane hai kese theek honge.
Meri darhi nahi aa rahi hai kaise aaye.
Face par small funsi hai ise kaise hataye meri age 17 hai.
Mere face pe acne bar bar aate rehte hai iske liye koi solution btaiye kya aloe vera hi kafi hai.