More

    भूख कम करने और मोटापा घटाने के 7 आसान उपाय और तरीके

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेभूख कम करने और मोटापा घटाने के 7 आसान उपाय और तरीके

    भूख कम करने के उपाय: मोटापे को कम करना चाहते है या अपनी भूख को कम करना चाहते है तो हमारे इस पेज में बताए जा रहे आसान उपाय और तरीको को अपनाएं| भूख (appetite) अधिक लगने की वजह सिर्फ़ यही नहीं है की शरीर को भोजन की ज़रूरत है। अधिक भूख लगने के और भी कारण हो सकते है। तनाव की वजह से भी कई बार भूख लगने लगती है और हम ज़्यादा खाना खा लेते है। अक्सर हमें लगता है की भूख लग रही है पर ये हमारा वहम भी हो सकता है क्योंकि कई बार ऐसा भी होता है की हमें प्यास लगी होती है और दिमाग से भूख लगने के संकेत मिलते है। पूरा दिन फ्री रहने और काम ना करने से भी व्यक्ति को अधिक भूख लगती है।

    यदि आप अपने खाने में प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन नहीं लेते हैं, तो आपको बार-बार भूख लग सकती है। प्रोटीन और फाइबर युक्त आहार खाने से पेट देर तक भरा रहता है, पर अगर आपके शरीर में इन दोनों चीजों की कमी होती है, तो आपको हर समय भूखे होने का एहसास होता रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने नाश्ते में इन दोनों को शामिल करें। बहुत से लोगों की आदत सुबह के समय नाश्ता नहीं करने की होती है। अगर सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं, तो इससे आपकी सेहत को नुकसान होने के साथ भूख का भी एहसास होता है।
    आवश्यक्ता से अधिक खाने पर पेट में चर्बी बढ़ने लगती है जो बाद में मोटापे का रूप ले लेती है। कुछ लोग भूख  काबू करने के लिए दवा खाते है, इस लेख में हम पढ़ेंगे वजन को नियंत्रण में रखने के लिए अपनी भूख कैसे कम करे, hunger control tips in hindi.

    वजन काम करने के लिए आपके शरीर को काम कैलोरी की ज़रूरत होती है। भूक या एक निश्चित  फ़ूड क्रेविंग आपको उन सभी मैं को ललचाने वाले सैक्स के लिए घर से बहार निकलने पर मजबूर करती है जो आपके वजन को बढ़ाते हैं और समय के साथ साथ यह एक पैटर्न बन जाता है। कई बार आप बिना भूक के भी इन स्नैक्स का सेवन करते हैं जो वजन के अलावा कई अन्य बिमारियों का भी कारण बनते हैं। 

    ज़्यादा खाने पीने वाले लोग जल्दी थक जाने की समस्या से पीड़ित हो जाते हैं। इसके अलावा उनके खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी काफी बढ़ जाती है। अगर आप भी बार बार भूक लगने की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ कुछ ऐसे उपाए बताने जा रहे हैं जिन्हे आजमाकर आप बार बार खाने की झंझट से मुक्ति पा सकते हैं। बार बार भूक लगने की समस्या से निजात पाने के लिए ज़रूरी है की आपका पेट भरा रहे या फिर आपको ऐसा आभास हो की आपका पेट भरा हुआ है।

    हर बार भूख लगने पर अगर हम खाना खाये तो हमारे शरीर को उसे पचाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी नहीं तो इससे शरीर में चर्बी जमा होने लगेगी। घर से बाहर होने पर जब हमें भूख लगती है तब हम भूख को शांत करने के लिए जंक फूड का सहारा लेते है जिसमें कैलोरी  बहुत ज्यादा होती है और ये जल्दी से पचता नहीं है।

    भूख कम करने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Hunger Control Tips in Hindi

    आप को अगर भूख ज्यादा लगती और बार – बार भोजन खाने करने से आप परेशान है या फिर आप भूख को कम कर के बढ़े हुए मोटापे को कम करना चाहते है तो यहाँ लिखे हुए भूख कम करने के नुस्खे ध्यान से पढ़े और सही तरीके से इन्हें अपनाएं।

    1. जब भी आपको भूख लगे सब से पहले 1 गिलास पानी पिए और 10 से 15 मिनट तक इंतजार करें। अब अगर पानी पीने के बाद भी भूख लग रही है तो ही  भोजन करें। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइट पर है तो दिन में पानी अधिक पिए नहीं तो पेट खाली होने के कारण पेट में जलन, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती है।
    2. भोजन करने से पहले आप वेजिटेबल सूप पिएं, सूप बिना क्रीम वाला हो। सूप पीने से पेट भरा भरा लगेगा और आप अधिक नहीं खाएंगे। बिना क्रीम वाले वेजिटेबल सूप में कैलोरी और फैट कम होती है और पोषक तत्व अधिक होते है जिस से कम खाने पर भी बॉडी में पोषण की कमी नहीं होती।
    3. ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते है जो भूख काबू करने और चर्बी घटाने मदद करते है और शरीर को स्वस्थ रखते है। भूख को कम करने के लिए पूरे दिन में दो बार ग्रीन टी पी सकते है। ग्रीन टी के अलावा ब्लैक टी पीने से भी फायदा मिलता है।
    4. सब्जियों और फलों में फैट और कैलोरी कम होती है और फाइबर, विटामिन अधिक होते है, इसलिए खाना खाने के बाद भी भूख लगे तब आप सलाद और फल  खा सकते है।
    5. अगर अधिक खाना खाने की वजह से शरीर में मोटापा बढ़ गया है और आप प्रयास करने के बाद भी आप अपनी भूख कंट्रोल नहीं कर सकते तो गेहूं के आटे की रोटियां ना खा कर आप जों और चने के आटे की बनी रोटियां खाए।
    6. सुबह का नाश्ता पेट भर करे। मोटापा ज़्यादा है तो कार्बोहाइड्रेट्स वाली चीजों कम खाये। सुबह का नाश्ता पेट भर करने से आप को शाम तक भूख नहीं लगेगी।
    7. खाने में काली मिर्च और हरी मिर्च का सेवन करें। इससे भूख कम लगती है और वजन नहीं बढ़ता।

    भूख कम करने के टिप्स और परहेज

    • मसालेदार चीजों से परहेज करें।
    • चीनी की जगह गुड इस्तेमाल करें।
    • जादा चीनी और नमक वाला खाना खाने से बचे।
    • रात का खाना सोने से दो घंटे पहले करे।
    • बाज़ार का जंक फुड खाने की बजाय आप घर का खाना खाये।

    मोटापा कम करने के लिए क्या करे:

    कुछ लोग वजन घटाने के लिए डाइट करते है, भूखे रहना या फिर कम खाना डाइटिंग नहीं है। जो लोग वेट लॉस के लिए डाइट करते है उन्हें शुरू शुरू में भूख अधिक लगती है और कई बार भूख कंट्रोल करना भी मुश्किल होता है। अगर मोटापा कम करना है तो आपको कम खाने की नहीं बल्कि सही तरीके से खाने की ज़रूरत है। आप इस लेख में बताए हुए टिप्स को ध्यान रख कर डाइट के दौरान भी भूख कम कर सकते है।

    दोस्तों भूख कम करने के उपाय और घरेलू नुस्खे, Hunger Control Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आप के पास भूख कम करने के उपाय ,टिप्स और तरीके है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    13 COMMENTS

      • ग्रीन टी के इलावा मोटापा कम करने के लिए आप अपनी डाइट पर भी ध्यान दे और योग एक्सरसाइज को भी दिनचर्या में शामिल करे.

    1. मै जब भी दिव्य मेदोहर वटी या ग्रीन टी लेता हूँ तो सिर में दर्द शुरू हो जाता है और नींद भी नहीं लगता है.

    2. Mehangai ne kamar tod kar rakh di hai, subah se le kar raat tak kaam karo aur bimar bhi pado aur fruit bhi itna mehnga hota hai usko har roj nahi khrid sakte.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles