Table of Contents
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय: सही तरीके से हमारा शरीर काम करे इसके लिए कोलेस्ट्रॉल बनाना जरुरी है जो लिवर द्वारा बनाया जाता है। खून में कोलेस्ट्रॉल का संतुलन बिगड़ने से कई तरह के रोग होने का खतरा होता है। ऐसा भी नहीं की कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए ठीक नहीं है, असल समस्या ये है की कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में घुलता नहीं और अगर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में बढ़ जाये तो ये रक्त की कोशिकाओं में जमा होने लगता है जिस वजह से खून के प्रवाह पर बुरा असर होता है और अंगो तक ब्लड पहुँचाने में हमारे दिल को जादा मेहनत करनी पड़ती है जिस कारण दिल से जुड़े रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। आज इस लेख में हम जानेंगे कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करने के लिए डाइट में क्या फ़ूड खाये और घरेलु इलाज और देसी नुस्खे से कोलेस्ट्रोल कैसे कम करें, home remedies tips to control high cholesterol in hindi.
कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है – HDL (High Density Lipoprotien) और LDL (Low Density Lipoprotien). एलडीएल को बुरा कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल को अच्छा माना जाता है।




शरीर में कोलेस्ट्रॉल कितना होना चाहिए
खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर 3.6 से 7.8 milimoles/litre के बीच रहता है। जब ये 6 milimoles/litre होता है तब उच्च कोलेस्ट्रॉल और जब इसका स्तर 7.8 से भी अधिक हो जाये तब हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा अधिक होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम होने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है जिससे शरीर को इन्फेक्शन होने की आशंका बढ़ जाती है। (कोलेस्ट्रॉल ट्रीटमेंट इन हिंदी)
कोलेस्ट्रॉल कैसे बढ़ता है – Cholesterol Causes
- शरीर का वजन बढ़ने से
- खाने पिने में लापरवाही बरतना
- किसी भी प्रकार का शारीरिक व्यायाम ना करना
- परिवार में किसी को कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो तो ये रोग परिवार के दूसरे सदस्यों और बच्चों में होने की सम्भावना अधिक होती है।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लक्षण – Cholesterol Symptoms
- ब्लड प्रेशर जादा रहना
- जल्दी थकान होना और सांस फूलना
- शुगर के रोगी के शरीर में शर्करा जादा होने के कारण उसका ब्लड गाढ़ा होता है और अगर ऐसी अवस्था में पैर दर्द की शिकायत होने लगे तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गयी है।
कोलेस्ट्रॉल कैसे काम करता है
एचडीएल बुरे कोलेस्ट्रॉल को रक्त की कोशिकाओं से हटाने का काम करता है, इसके इलावा इसे वापिस लिवर तक पहुँचाने का काम करता है जो इसे विषैले तत्वों के साथ शरीर के बहार निकालता है। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल हमें दिल को होने वाली बिमारियों और स्ट्रोक से सुरक्षा भी देता है।
- कोलेस्ट्रॉल हार्मोन्स को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- सूर्य की रौशनी को विटामिन डी में बदलने में मदद करता है।
- शरीर में उपस्थित विषैले पदार्थों को सोख कर शरीर को स्वस्थ रखता है।
- दिमाग सही तरीके से काम करे इसके लिए कोलेस्ट्रॉल सामान्य होना आवश्यक है।
- जो लोग भूलने की बीमारी से प्रभावित है उनके मस्तिष्क में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय और नुस्खे
High Cholesterol Home Remedies Tips in Hindi
1. आंवले और निम्बू का सेवन करे।
2. प्याज और लहसुन के रस से भी फायदा मिलता है।
3. इसबगोल बीजों का तेल आधा चम्मच हर रोज दो बार ले।
4. कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रखना है तो अंकुरित की हुई दालें खाये।
5. कच्चा लहसुन सुबह खाली पेट खाने पर कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है।
6. सोयाबीन तेल खाने में प्रयोग करे, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने का ये उत्तम उपाय है।
7. धूम्रपान तम्बाकू शराब और किसी भी प्रकार की नशीली चीज के सेवन से परहेज करे।
8. कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रखने के लिए थोड़ा सा दालचीनी पाउडर दूध में मिला कर पिए।
9. कच्चा एलोवेरा (ग्वार पाठा) हर रोज पचास ग्राम खाली पेट खाने से रक्त में कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
10. दो चम्मच धनिया के दाने रात को एक गिलास पानी में भिगोये, सुबह इसे पिए और धनिया के दानों को चबा कर खाये।
कोलेस्ट्रॉल कैसे कम करें
1. बढ़ता कोलेस्ट्रॉल कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए अपनी डाइट में फैट वाली चीजें और जंक फ़ूड खाने से बचे और दिन की शुरुआत योगा, एक्सरसाइज और हेल्थी नाश्ता करे और कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू नुस्खे भी करे।
2. मोटापा अधिक होना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की एक बड़ी वजह है। हाई कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो शरीर का वजन कंट्रोल में होना बहुत जरुरी है। मोटापा जादा होने से हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की भी आशंका बढ़ती है।
3. व्यायाम करने से शरीर में रक्त प्रवाह अच्छा रहता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है और कोई और बीमारी होने का डर भी कम होता है।
4. हम जो खाते है उसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है इसलिए हेल्थी फ़ूड खाये। कोलेस्ट्रॉल लेवल घटाने के लिए अधिक फैट वाली चीजें खाने से बचे।
5. अगर आप कोलेस्ट्रॉल की दवा लेना चाहते है तो पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक वैद से सलाह जरूर करे और सिर्फ मेडिसिन के सहारे ना रहे इसके साथ अपनी जीवनशैली में भी अच्छे सुधार करे ताकि मेडिसिन पर आप की निर्भरता कम हो जाये और दिल की बीमारियां होने का खतरा कम हो।
कोलेस्ट्रॉल का इलाज के टिप्स इन हिंदी
- हर रोज व्यायाम करे
- किसी प्रकार का नशा ना करे
- जादा चॉकलेट और मिठाईयां ना खाये
अगर कोलेस्ट्रॉल का उपचार करने की आयुर्वेद दवा लेना चाहते है तो आप बाबा रामदेव पतंजलि स्टोर से ले सकते है। दवा लेने के साथ इसे लेना का सही तरीका और मात्रा की जानकारी भी अवश्य ले।
दोस्तों कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलू उपाय, High Cholesterol Home Remedies Tips in Hindi का ये लेख आप को कैसा लगा हमें कमेंट के जरिये बताये और अगर आप के पास हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक नुस्खे या फिर इसके इलाज के देसी तरीके है तो हमारे साथ भी शेयर करे।

My wife has high Blood pressure about 180/120 and less pulse about 45
/50 . She has high po thyriod also. Please advice.
हाई ब्लड प्रेशर कम करने के उपाय व घरेलू नुस्खे यहां पढ़े :: https://sehatdoctor.com/
मेरा कुल कोलेस्ट्रोल 279 है कम करने के लिये क्या करे.
Mere papa ko kirnee bra ho gya hai baho me bhi dard hota hai mai kya karu doctor ke paas gya dawai liya par aaram nhi ho rha hai pileez reply kijiye
Cholesterol kam karne ke liye.
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए घरेलू उपाय और नुस्खे ऊपर लेख में पढ़े.
मेरा नाम रणजीत बनर्जी आयु 46 वर्ष है, 2016 से मेरा रक्त में कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, 283 एचडीएल व 54 एलडीएल है, मैं खाली पेट दो कली लहसुन व गरम पानी विगत एक वर्षो से लेते आ रहा हूं, मेरा बी पी 130/90 रहता है.
बहुत अच्छा सुझाव है आपका
Mera cholesterol ki vajah se mere chahre par charbi jam rhi hai kya kru.
Garam pani me nimbu piye khali pet subah sab tik ho jaye ga cholesterol ho agar to rosulip 10 mg tablet lo raat ko khana khane ke bad.
Mera cholesterol 237 hai.
Mera cholesterol 233 hai give me tips home remedies.
Mera cholesterol 300 hai kam karne ka upay bataye.
Good information sir. I m Jaspal Singh age 37 years, my cholesterol 342.
Mujhe 2 din se seene me dard hai aur main mota bhi hu. Lekin pahli bar mujhe sene me dard ho rha hai. Kya main apne cholesterol ki janch karwa sakta hu.
Cholesterol badhne se aankho par kuch side effect hote hai kya jaise ankho ke upar masse jase skin ke gathe aana ya sujan aana.