More

    पेट में कीड़े होने के लक्षण और इलाज के 10 आसान घरेलू नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेपेट में कीड़े होने के लक्षण और इलाज के 10 आसान घरेलू नुस्खे

    पेट के कीड़े का इलाज : पेट में कीड़े होने की समस्या अधिकतर बच्चो में देखी जाती है, पेट में कीड़े होने पर आप हमारे द्वारा बताए जा रहे घरेलू नुस्खों को अपनाएं और कीड़ो से मुक्ति पाएं| कई बार अचानक हमें पेट में तेज दर्द होता है और डॉक्टर से चेकअप करवाने के बाद मालूम पड़ता है की पेट में कीड़े है। ये समस्या छोटे बच्चों में ज़्यादा होती है। पेट में कीड़े पड़ने पर पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है जिससे भूख कम लगती है, कुछ खाया पिया शरीर को नहीं लगता और कमज़ोरी आने लगती है। सही समय पर अगर इसका उपचार के उपाय ना हो तो ये कीड़े धीरे धीरे फेफड़ों तक पहुँच जाते है, जिस कारण अस्थमा होने का ख़तरा रहता है। इस लेख में हम पढ़ेंगे पेट के कीड़े का इलाज घरेलू नुस्खे से कैसे करे, natural home remedies tips for stomach worms treatment in hindi.

    शायद आपको पता नहीं कि पेट में कीड़ा 20 प्रकार के होते हैं, जो पेट में घाव तक कर देते हैं। कृमिरोग या पेट में कीड़ा दूषित आहार एवं खराब जीवनशैली के कारण ही होता है। जो लोग खुले में बनने वाला भोजन या दूषित भोजन करते हैं उन्हें ही कृमिरोग होने की अधिक संभावना रहती है। बच्चों द्वारा मिट्टी खाने, दूषित भोजन खाने, गंदे कपड़े पहनने, शरीर की उचित सफाई न करने, बाहर का दूषित खाना खाने, मांस-मछली, गुड़, दही, सिरका आदि अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं।

    अगर छोटे बच्चों का शारीरिक विकास कम हो जाए और पेट में दर्द की शिकायत बार बार हो तो हो सकता है की बच्चे के पेट में कीड़े हो और आप बच्चे को नहीं बल्कि कीड़ों को खाना खिला रहे है। ये कीड़े परजीवी होते है और हमारी आंतों में रहते है।खाद्य पदार्थों में अशुद्धता के कारण पेट में कृमि होना एक आम समस्या हो गई है। लेकिन सही समय पर उनका उपचार न किया जाए तो पेट के यह कीड़े आपकी आंतों को खराब कर कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। 

    पेट में कीड़े पड़ने का कारण : Causes

    बड़ों और बच्चों के पेट में कीड़े पड़ने के कारण बहुत से हो सकते है, जेसे संक्रमित पानी पीना या फिर कम पका हुआ भोजन खाना। साफ़ सफाई का ध्यान ना रखने से भी कीड़े आँतो में पनपने लगते है।

    पेट में कीड़े होने के लक्षण : Symptoms

    • पेट दर्द होना
    • वजन कम होना
    • आँखे लाल होना
    • जीभ सफेद होना
    • मुंह से बदबू आना
    • गालों में धब्बे पड़ना
    • शरीर पर सूजन आना
    • गुप्तांग पर खुजली होना
    • जी मिचलाना और उल्टी आना
    • मल त्याग करते समय खून आना
    • मुलायम मल आना या दस्त लगना

    अगर रात को सोते समय बच्चा अपने दांत पीसते है तो उसके पेट में कीड़े हो सकते है।

    पेट के कीड़े का इलाज के घरेलू उपाय

    Home Remedies for Stomach Worms in Hindi

    1. दो से तीन चम्मच आनर का रस हर रोज पिए।
    2. सुबह शाम शुद्ध शहद दही में मिलाकर चार से पांच दिन तक खाएं।
    3. एक चम्मच करेले का रस 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन करें।
    4. तुलसी की पत्तियों का रस दिन में दो बार लेने से भी इस रोग में आराम मिलता है।
    5. लहसुन पीस कर सेंधा नमक मिलाएं और उसकी चटनी बना ले। इस चटनी को दिन में 2 बार चाटने से आराम मिलता है।
    6. पेट की कीड़े का इलाज करने के लिए 1/2 चम्मच हल्दी ले और तवे पर उसे भुन ले। अब सोने से पहले इसे पानी के साथ ले।
    7. लस्सी में पिसी हुई काली मिर्च और काला नमक मिलाकर पिए। इस नुस्खे को चार से पांच दिन प्रयोग करने पर पेट के कीड़े नष्ट हो जाएंगे।
    8. कृमि रोग का इलाज करने के लिए सुबह खाली पेट गाजर खाये। गाजर खाने से ना सिर्फ़ कीड़े खत्म होते है बल्कि ये दुबारा भी नहीं होते।
    9. मूली के रस का सेवन करने से पेट के कीड़े मर जाते है और मल के रास्ते बाहर निकल जाते है। इस देसी नुस्खे को तीन दिन तक लगातार करें।
    10. छोटे बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या हो तो 1/2 चम्मच प्याज का रस पिलाए। ये घरेलू दवा दिन में दो से तीन बार सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते है।

    पेट के कीड़े मारने के आयुर्वेदिक नुस्खे

    • एक हफ्ते तक हर रोज कद्दू की सब्जी के आठ से दस बीज खाए।
    • टमाटर काट ले और उस पर सेंधा नमक, थोड़ी हल्दी डाल कर खाये। हर रोज सुबह इस उपाय को करने से फायदा मिलता है।
    • थोड़ा काला नमक 1/2 ग्राम अजवाइन के चूर्ण में मिला कर हल्के गरम पानी के साथ रात को सोने से पहले लेने से बच्चों के पेट के कीड़े खत्म हो जाते है।
    • दो से तीन दिन तक 1/2 चम्मच आंवले का रस पीने से भी पेट में कीड़ों से छुटकारा मिलता है।
    • एक चम्मच शहद, कच्चे पपीते का दूध चार चम्मच और चार चम्मच उबला हुआ पानी मिलाकर सेवन करें। ये देसी नुस्खा एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है।
    • नीम के पत्तों को सूखा कर इसे पीस लें और पाउडर बना ले। अब दो चुटकी पाउडर शहद के साथ मिलाकर चाट ले। इस आयुर्वेदिक दवा से पेट के कीड़े नष्ट हो कर मल द्वारा पेट से बाहर निकल जाते है।

    पेट में कीड़े पड़ने से रोकने के उपाय

    पेट में कीड़े पड़ने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है साफ़ सफाई का ध्यान रखे। कुछ भी खाने और पिने से पहले अपने हाथ धोए, खाने की चीजों को हमेशा ढक कर रखे और सड़क किनारे मिलने वाले फास्ट फुड, कटे फल खाने से बचे।

    • अपने नाखून छोटे रखें।
    • सब्जी बनाने से पहले उसे अच्छे से धो ले।
    • घर में पालतू जानवर हो तो उसे साफ़ रखे।
    • ज्यादा मीठा, चॉकलेट और टॉफी खाने से परहेज करें।कपड़े और तोलिये को इस्तेमाल करने से पहले उसे साफ़ करे।

    दोस्तों पेट के कीड़े का इलाज के घरेलू उपाय, stomach worms home remedies in hindi का ये लेख आप को कैसा लगा हमें कमेंट करके बताये और अगर आपके पास पेट में कीड़े का उपचार के देसी नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे।

    Recent Articles

    34 COMMENTS

      • दोस्त व्हीलचेयर पर आने की बहुत वजह होती है जैसे लकवा होना, रीढ़ की हड्डी में चोट लगना या कोई और बीमारी. आप डॉक्टर या आयुर्वेदिक चिकित्सक से मिलकर सलाह ले वे समस्या के हिसाब से इलाज के उपाय बता सकेंगे.

    1. Sir mere 10 saal beti ke pet mai dard rahta hai Maine ultrasound,xray mauntax test,or kai saare test karaye saare test normal aate hai Par pet dard nahi jata kya Karu plz batao …

      • sir shayad dharan ka dard ho skta h
        usko morning mai paani peene ke bad mai
        sidha khade krke uske hath ko uske per ke thumb ko touch krwane ki koshish kro ….dheere dheere
        jruri nhi h touch hona….but jhukhna padega aur leg na mud paye

    2. Sir mera naam Ankur h age 24. Mujhe bar bar bhukh lagti h or pheer bhi kamjori mehsus hoti h. Her bar bhuk lagti h or pett me khalipan or dard hota h or gas bhi banti h plz koi solution batae

    3. mere jibh se lar niklta hai jiske k
      karan jibh gila rahta hai yah mujhe 3 month se hai ductor batate hai pet me kide hai kya karu plz batao .

    4. Mera पेट में लगभग 1 साल से कीड़ा हो गया हे कैसे ठीक होगा?

    5. Sir mere pet m kide h or sir muje esa lagta h jaise mere hath , per, seer pure shareer m chalte h or seer m bhut tej dard hota h btaye sir kya kru ……

    6. Mere malashay me bahot khujli machti hai kbhi kbhi sir lagta hai keede hai koi acha ilaj btaye mai to meetha bhi nahi khati par lagta hai jab bhi dhaniya daal khati hu sof ke sath ya single to khujli bhot hoti h ilaj btaye.

    7. Mere papa ek doctor hai vo batate hai ki gharelu nuskhe kafi faydemand hote hai. Is liye chawal ko aisa bhuno ki wo puri tarah jal kar kala ho jaye phir uska powder ban jaye uske bad roj 5 din tak subah khali pet me 2 chammach halke gungune pani ke sath len.

    8. mera age 21 hai or mere pet ke kide khatam hi nhi ho rhe hai, main bahut se nuskhe kar ke dekh liya hu, please sir batao kaise khatam kare.

      • पेट के कीड़े का इलाज घरेलू तरीके से करने के लिए उपाय और नुस्खे ऊपर लेख में बताये गए है और अगर आप को पेट में कीड़े होने के कारण ब्लड आ रहा है तो डॉक्टर से चेकउप करवाए और जरुरी इलाज करे.

    9. Mujhe pichle 3 saal se kuch khaya peeya nahi pachta hai. Bade se bade hospital se check karwa liya kuch nahi aata hai test me. Bathroom yellow aata hai. Pet me hamesha gurh gurh ki aawaj aati rehti hai. Kya karu kuch solution btaiye.

      • ये खराब पाचन क्रिया के कारण हो सकता है इसके इलावा ये लिवर की कमजोरी के लक्षण भी हो सकते है और इनके इलाज के लिए हमने कुछ लेख साँझा किये है आप वह बताये उपाय और घरेलू उपचार पढ़े.

    10. Main bahut pareshan hu mere pet me kide pad gaye hai usko kaise thik kare ajwaine aur kala namak raat ko sone se pahle leta hu phir bhi kide nahi jate aur koi upay jisse jaldi kide nikal jaye.

    11. Main jab bhi running ya exercise karta hu kuch din baad pet tight ho jata hai bhukh nahi lagti fir pet me dard ho jata hai matlab jab bhi main mehnat karta hu aesa hi hota hai koi solution.

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles