More

    भूख बढ़ाने के 15 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेभूख बढ़ाने के 15 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

    भूख बढ़ाने के उपाय और घरेलू नुस्खे इन हिंदी: भोजन के वक्त अक्सर बड़ों और बच्चों का ये कहना होता है की उन्हें भूख नहीं है। हमारी जीवनशैली के अनुसार आजकल भूख कम लगना या बिल्कुल भी ना लगना एक आम समस्या हो गई है। ज्यादातर छोटे बच्चे पूरे दिन कुछ ना कुछ खाते रहते है जिस कारण खाने के समय उन्हें भूख कम लगती है और बाहर फास्ट फूड ज्यादा खाने और बेवक्त भोजन करने से बड़ों को भी भूख ना लगने की समस्या होती है। 

    वैसे, कई लोगों की भूख, खाने की महक और खाना को देखकर भी पेट भर जाता है। कई बार पेट की समस्या के चलते भूख ख़त्म हो जाती है। ऐसे में कई बार लोग कमज़ोर भी महसूस करने लगते हैं।वजन बढ़ाने वाले भोजन लेने के बजाए ऐसा आहार लें, जिसमें पोषक तत्व अधिक हों| इससे स्वास्थ्य बेहतर होगा ,जंक फूड बिल्कुल ना लें, यह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता है|

    अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको अपने खानपान को अच्छा रखना होगा, क्योंकि स्वस्थ रहने के लिए खानपान का अच्छा होना जरूरी है ,लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के ऊपर तनाव और वर्क प्रेशर ज्यादा है, जिसके चलते आदमी खानपान पर ध्यान नहीं देते|बहुत सारे लोग ऐसे भी होते हैं, जिनको भूख नहीं लगती है|जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या रहती है, उनके सामने चाहे कितना भी स्वादिष्ट खाना रख दें तो भी उनका खाने का मन नहीं होता|

    भूख नहीं लगने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे – व्यक्ति यदि किसी तनाव में होता है तो उसे भूख नहीं लगती है या फिर उसके शरीर में हार्मोंस गड़बड़ा जाते हैं, इस वजह से भी भूख न लगने की दिक्कत होती है|इसके अतिरिक्त यदि कोई पुरानी बीमारी होती है तो उसका भी उसके खाने पर असर पड़ता है|

    भूख की कमी से शरीर कई बीमारियों की चपेट में आ सकता है, इसलिए इस समस्या को हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस लेख में हम भूख न लगने के कारणों के साथ-साथ भूख बढ़ाने के कई घरेलू नुस्खे बताएंगे, जो खोई हुई तंदुरुस्ती वापस लाने में मदद करेंगे। आइए, जानते हैं भूख न लगने के कारणों के बारे में।

    जब भूख कम लगती है तो हम खाना भी कम खाते है जिससे शरीर को जरुरी पोषण नहीं मिलता और कमजोरी आने लगती है। आज इस लेख में हम जानेगे भूख कैसे बढ़ाएं, भूख बढ़ाने के उपाय ,bhukh badhane ke gharelu upay aur nuskhe in hindi.

    भूख ना लगने के कारण

    • गैस कब्ज या पेट से जुड़ी कोई बीमारी होना
    • धूम्रपान अधिक करना
    • शारीरिक श्रम ज्यादा ना होना
    • ज्यादा तनाव लेना या डिप्रेशन रहना
    • पाचन कमजोर होना
    • फास्ट फूड ज्यादा खाना

    भूख बढ़ाने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Bhukh badhane ke upay in hindi

    1. चाय ज्यादा पीने से हमारा पाचन कमजोर होता है। अगर चाय पीने की इच्छा हो तो दूध वाली चाय की जगह ग्रीन टी पिए। ये पाचन शक्ति को बढ़ाता है और पेट से जुड़ी समस्या से राहत दिलाता है।
    2. पेट के लिए अदरक अच्छी होती है। भोजन करने के आधे घंटे पहले थोड़ी अदरक सेंधा नमक के साथ खाएं। इस उपाय से भूख तेज़ी से बढ़ती है।
    3. भूख नहीं लगने की वजह से अगर कब्ज की समस्या रहती है तो रात के भोजन के बाद त्रिफला चूर्ण 1 चम्मच ले और गनगुने पानी या दूध के साथ इसका सेवन करे। इस उपाय से कब्ज दूर करने और सुबह ठीक से पेट साफ करने में मदद मिलेगी और भूख बढ़ेगी।
    4. अजवाइन भी पेट के लिए अच्छी होती है। प्रतिदिन भोजन करने से एक घंटा पहले आधा चम्मच अजवाइन चबा चबा कर खाए।
    5. रोजाना 3-4 लीटर पानी पीने की आदत डाले। रात को एक तांबे के जग में पानी भर कर रखे और सुबह खाली पेट पिए।
    6. अकेले भोजन करने की बजाय परिवार के साथ बैठ कर खाना खाये। ऐसा अक्सर देखा जाता है की जब हम सबके साथ बैठ कर खाते तो भूख से ज्यादा खाना खा लेते है। अगर आपको भूख कम लगती हो तो अकेले खाना ना खाये।
    7. थोड़े थोड़े अंतराल में काला नमक चाटने पर भी भूख लगने लगती है।
    8. लस्सी में थोड़ा जीरा पाउडर, काला नमक और सफेद नमक मिला कर पीने से भूख लगती है।
    9. भूख बढ़ाने के उपाय में पक्का हुआ टमाटर भी उपयोगी है। पक्का हुआ टमाटर खाने से भूख बढ़ती है।
    10. काली मिर्च, दालचीनी, 3-4 लौंग और पक्की हुई ईमली का गुद्दा मिला कर 1 गिलास पानी में उबाल ले। अब ठंडा होने पर इसे छान कर पिए। इस नुस्खे से भूख बढ़ाने में मदद मिलती है।
    11. तनाव और डिप्रेशन से बचने के लिए कुछ देर हर रोज मेडिटेशन करना चाहिए।
    12. अगर अपनी दिनचर्या में आप थकने वाला कोई काम नहीं करते तो योग और एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इसके अलावा आप कोई स्पोर्ट्स भी खेल सकते है जिससे आपको थकान हो। इससे आपको भूख लगने लगेगी।
    13. भूख बढ़ाने के उपाय में सलाद अधिक खाये और इसके साथ ताजे फलों का भी सेवन करे।
    14. अगर आपको धूम्रपान करने की आदत है तो इसे छोड़ने का प्रयास करे और इस बात का भी ध्यान रखे की भोजन के बाद 1 घंटे तक व सुबह सुबह खाली पेट धूम्रपान ना करे।
    15. कोल्ड ड्रिंक्स, फास्ट फुड और ज्यादा तला खाने से बचे।

    लगातार वजन कम होने पर क्या करे

    • आप का वजन अगर कुछ दिन में ही काफी कम हो चुका है तो बिना देरी के तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
    • वजन बढ़ने के उपाय और दवा के सेवन के बाद भी अगर आपका वजन तेजी से घट रहा है तो भी चिकित्सक से मिलकर सलाह ले।
    • अगर एक दम से वजन घटने का कारण समझ में नहीं आ रहा है चिकित्सक से मिले और जरूरी टेस्ट करवाये।
    • शरीर का तेजी से वजन गिरना और किसी बीमारी के लक्षण भी दिख रहे है तो तुरंत इलाज शुरू करें।
    • किसी भी समस्या के समाधान के लिए पहले उसके कारण समझना जरूरी है तभी आप सही तरीके से उपाय कर सकेंगे।

    दोस्तों भूख बढ़ाने के उपाय, bhukh badhane ke upay in hindi का ये लेख कैसा लगा बताये और अगर आपके पास भी भूख बढ़ाने के उपाय घरेलू नुस्खे व अन्य तरीके है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles