More

    गर्मी और लू से बचने के लिए 10 आसान घरेलू उपाय हिंदी में

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेगर्मी और लू से बचने के लिए 10 आसान घरेलू उपाय हिंदी में

    गर्मी से बचने के उपाय हिंदी में: गर्मी के मौसम में तेज धूप की वजह से तापमान बढ़ना, लू लगना, हवा में रूखापन और ज़मीन में पानी का सुखना जैसी समस्याएं आती है। कई शहरों में तो तापमान 45 डिग्री से भी जादा हो गया है। गर्मियों में लोग डिहाइड्रेशन और लू से बचने के लिए कुछ ना कुछ ठंडा खाते और पीते रहते हैं पर इसके साथ साथ हमें गर्मी में लू और धूप से बचने के उपाय की पूरी जानकारी होना चाहिए ताकि हम गर्मी में होने वाले रोगों से बचे रहे। आइये जाने गर्मी से बचने का तरीका और घरेलू टिप्स क्या है, home remedies and natural tips to fight summer in hindi.

    गर्मी से बचने के उपाय हिंदी में, Tips to Fight Summer in Hindi

     

    गर्मी से बचने के उपाय और घरेलू नुस्खे

    Tips to Fight Summer in Hindi

     

    गर्मी में क्या खाएं और क्या नहीं खाएं इस बात का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है, इसके इलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी है जो गर्मी और लू से बचने में फायदा करते है।

    1. धनिया पानी में भिगो ले फिर अच्छे से मसल कर छान ले। अब इसमें थोड़ी शक्कर मिलाकर पिए। इस होम रेमेडी से गर्मी से आराम मिलता है।

    2. ईमली के बीज पीसकर पानी में घोल ले और साफ़ कपड़े से छान ले। पानी में थोड़ी शक्कर मिलाकर पीने से गर्मी से रहत मिलेगी।

    3. गर्मी में लस्सी पीना और दही खाना पेट के लिए अच्छा होता है। छाछ में थोड़ा कला नमक और जीरा डाल कर पिए। गर्मी से बचने के लिए उपाय में ठंडाई, नारियल पानी, नींबू पानी और फलों का जूस पिने से भी राहत मिलती है। बेलगिरी का शरबत गर्मी से बचने में अच्छा उपाय है, इसके इलावा ये गर्मी में मोटापा घटाने में भी फायदा करता है।

    4. लौकी में पानी अधिक मात्रा में होता है, इस से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। गर्मी के मौसम में अगर खाना ठीक से नहीं पचता है तो लौकी का रायता, सब्ज़ी या जूस पिए। लौकी के इलावा कदू, तौरी, खीरा, दही उबला हुआ आलू खाना फयदेमंद है।

    5. गर्मी में होने वाले पेट के रोग, घमोरिया और पित्त से बचने और इनके इलाज में जलजीरा सेवन उत्तम है। पित्त, घमोरिया हो जाने पर तुलसी और नीम का पेस्ट लगाना अचूक उपाय है।

    6. गर्मी में लू लगने पर बॉडी में डिहाइड्रेशन होने लगती है। इसका इलाज करने के लिए ग्लूकोस या कोई एनर्जी ड्रिंक पानी में मिलकर दिन में तीन से चार बार पिए।

    7. धूप से घर आने के कुछ घंटो के बाद चंदन पाउडर और मुलतानी मिट्टी का फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है।

    8. गर्मी के मौसम में ऐसी चीजें खाए जिनमें विटामिन सी और ए अधिक हो, फ्रूट्स और हरी सब्जियों का आधी सेवन करे। पुदीना गर्मी से राहत पाने में बहुत उपयोगी है। पुदीना पेट में जलन, बुखार, गैस और लू को भी दूर रखता है।

    9. गर्मी से बचने के घरेलू उपाय में प्याज  बहुत उपयोगी है। एक प्याज ले कर जीरे के साथ भुन ले और खाए। इस देसी नुस्खे से पाचन क्रिया दरुस्त होती है और साथ ही लू लगने का इलाज भी कर सकते है।

    10. जादा गर्मी महसूस होने पर गोंद कतीरा को पानी में भिगो कर रखे और मिश्री के शरबत में मिलाकर सुबह शाम ले। गोंद कतीरा ठंडा होता है इसके सेवन से गर्मियो में लू और अधिक गर्मी से बचा जा सकता है।

     

    गर्मी से बचने के लिए क्या करे

    • प्रतिदिन दो से तीन लीटर पानी पिए।
    • गर्मियों में ढ़ीले और सूती कपड़े पहने।
    • तेज धूप में नंगे पाँव और नंगे सिर घर से बाहर ना निकले।
    • कूलर और ए सी के आगे से हट कर एक दम धूप में ना जाए।
    • बाहर धूप से आते ही तुरंत कूलर या ए सी के आगे ना बैठे और ना ही तुरंत ठंडा पानी पीए।
    • गर्मी में चाय जादा और मसले वाली चीज़े भी कम खाए। बीड़ी सिगरेट शराब के सेवन से दूर रहे।
    • खाली पेट हो तो तेज धूप में घर से बाहर ना जाए और जब धुप में बाहर जाना पड़े तो पानी पी कर जाए।

     

    गर्मी से बचने के लिए आप योग के कुछ आसन का सहारा भी ले सकते है  शीतकारी प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, सवासना और चन्द्रभेदी प्राणायाम।

     

    लू से बचने के घरेलू उपाय हिंदी

    लू लगने का इलाज करने से बेहतर है की हम पहले ही गर्मी में लू से बचने के उपाय पहले ही कर ले। धूप और गर्मी के कारण शरीर का तापमान बढ़ जाता है। अक्सर शरीर से जादा पसीना निकलने की वजह से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है।

    गर्मी में लू लगने पर भूख कम लगना, सिर दर्द होना, चक्कर आना, बुखार आना और शरीर में पानी की कमी होना लू के लक्षण में से कुछ है। अगर किसी को लू लग गयी हो तो ऊपर लिखे हुए नुस्खे अपनाकर घरेलू तरीके से इलाज कर सकते है।

     

    आज इस लेख में हमने गर्मी से बचने के तरीके जाने है। दोस्तों गर्मी से बचने के उपाय, Tips to Fight Summer in Hindi का ये लेख आप को कैसा लगा हमें बताये और अगर आपके पास गर्मी में लू से बचने के लिए घरेलू उपाय और देसी नुस्खे से जुड़े अनुभव है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles