गर्मी से बचने के घरेलू उपाय: गर्मी का मौसम आते है धूप हुममस हमें परेशान करने लगती है। गर्मी में अक्सर शरीर का तापमान बहूत बढ़ जाता है और इसका प्रमुख कारण लू होता है। कई बार जादा पसीना निकलने से भी शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसके कारण सिर दर्द, भूख कम लगना, बुखार आना, चक्कर आना और शरीर में पानी की कमी जैसी समस्या होने लगती है। कुछ घरेलू नुस्खे और सावधानियाँ कर हम गर्मी में लू और अन्य बिमारियों से बचे रह सकते है।
गर्मी से बचने के घरेलू उपाय : तेज धूप और लू से बचने के लिये क्या करे
- गर्मियों में लू से बचने के लिये इलायची का प्रयोग बहूत उतम है। लू के थपेड़ों से बचने के लिये धूप में निकलने से पहले मुंह में छोटी इलायची रखे। इसके इलावा इलायची माउथ फ्रेशनर का काम भी करती है।
- गर्मियों में अक्सर शरीर से पसीना जादा निकलता है, जिसके कारण शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसे पूरा करने के लिये आप निम्बू की शिकंजी पिये। निम्बू पानी पेट को ठंडक देता है और शरीर की पाचन शक्ति को दरुस्त करता है और ऊर्जा मिलती है।
- खरबूजा और तरबूज गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे बढ़िया फल है, इनमे पानी की मात्रा जादा होती है जिससे शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती। खरबूजे में मिनरल्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर की बिमारियों से हमें बचाये रखता है और किडनी की सफाई भी करता है।
- शरीर में ऊर्जा बनाए रखने के लिए ताजे फलों और घर पर बनाए कुछ एनर्जी ड्रिंक इस्तिमाल कर सकते है जैसी की मट्ठा, शिकंजी, आम का पन्ना, जलजीरा और नारियल पानी। कोल्ड ड्रिंक पीने की बजाय अगर हम इन ड्रिंक्स का सेवन करे तो गर्मी बचेंगे ही साथ में शरीर को होने वाली बिमारियों से भी बचे रहेंगे।
- इमली के बीजों को पानी में पीस कर घोल ले और किसी कपडे से छान ले, अब इमली के पानी में थोड़ा शक्कर मिला कर पिये, इससे गर्मी से राहत मिलेगी।
- गर्मियों में शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है, इसके उपाय के लिए भोजन के साथ हरी मिर्च का सेवन करे। हरी मिर्च में एंटी ऑक्सीडेंट होते है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक शमता बढाती है और गर्मियों में लू से भी बचाती है। .
- आम का पन्ना इसके बारे में तो आप जानते ही है की गर्मी और लू से बचाने के साथ शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। आम का पन्ना शरीर को ज़िंक और सोडियम प्रदान करता है और हैजा, एनीमिया जैसी बिमारियों में भी फायदा करता है।
- गर्मी के मौसम में पुदीना पेट के रोगों के इलाज में उपयोगी है। थोड़े से पुदीने को पानी में पीस कर उसमे भुना जीरा, निम्बू और नमक डाल कर पिए पेट की मरोड़, पेचिश और खट्टी डकारों फायदा मिलता है।
- आंवले का जूस या शरबत गर्मियों में पीने से बार बार प्यास नहीं लगती और इससे कई प्रकार के रोगों से भी बचाव होता है।
- गर्मी से बचने के लिए बेलगिरी का जूस पीना चाहिये। लू से बचने के साथ बेलगिरी मोटापा कम करने में भी फायदा करता है।
- गर्मी में ठीक से खाना ना पचने पर लौकी का रायता, लौकी का जूस और लौकी की सब्ज़ी का सेवन करे इसके इलावा उबला हुआ आलू, दही, खीरा खाना फायदेमंद होता है।
- गर्मियों में पेट की बिमारिया, पित और घमोरियां बचने के लिए जलजीरा पिये।
- गर्मी के दिनों में मुल्तानी मिट्टी और चन्दन पाउडर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है।
- धूप और लू से बचने के लिए नारियल पिये और नारियल खाये। नारियल में काफी पोषक तत्व होते है जो गर्मी और लू से बचाते है।
- गुलाब की पत्तियों को पानी में भिगो कर उस पानी से चेहरे को धोने से गर्मी में स्किन सॉफ्ट रहती है।
लोग गर्मी से बचने के लिए ड्रिंक और आइस क्रीम का सहारा लेते है जो सेहत के लिए नहीं। अगर हम घर पर बनाए पेय चीजों का सेवन करे तो जादा बेहतर है।
- गर्मी और लू से बचने के लिए क्या करे
- गर्मी से बचने के 3 एनर्जी ड्रिंक्स बनाए 5 मिनट में
- स्वस्थ और सेहतमंद रहने के उपाय
- दादी माँ के घरेलू नुस्खे
दोस्तों गर्मी से बचने के घरेलू उपाय, तेज धूप और लू से बचने के लिये क्या करे का ये लेख कैसा लगा हमे कमेंट में बताये और अगर आपके पास कोई सुझाव या अनुभव है तो हमारे साथ शेयर करे।
please forward tips to us by email
Rashmi ji aap is site ko subscribe kare aap ko sabhi updates aapki email par milne lagenge.