More

    हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के 10 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

    Home Remedies - घरेलू नुस्खेहाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के 10 आसान घरेलू उपाय और नुस्खे

    High blood pressure ka gharelu ilaj in hindi: हाई ब्लड प्रेशर को उच्‍च रक्‍तचाप के नाम से भी जानते है। आजकल बहुत से लोग इस रोग से पीड़ित है। खाने पीने का तरीका सही ना होना, ठीक से नहीं सोना, ज्यादा नमक खाना और गैस होना कुछ ऐसे आम कारण है जिससे लो और हाई बीपी की बीमारी हो जाती है। शरीर की नसों में जब हार्ट को रक्त संचार करने पर ज्यादा जोर पड़ता है उसे हाई बीपी कहते है।

    ब्लड प्रेशर बढ़ने से शरीर के कई अंगों को नुकसान होने की संभावना होती है जैसे दिल, आँखे, दिमाग, गुर्दा। अगर ब्लड प्रेशर हाई रहने लगे तो हार्ट अटैक और नस फटने की संभावना अधिक होती है। बीपी के रोगी को ऐसे काम करने से बचना चाहिए जिससे दिल की धड़कन तेज हो जाए। आज इस लेख में हम जानेंगे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल कैसे करे

    हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के उपाय, High blood pressure ka ilaj in hindi

     

    हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण

    1. ब्लड प्रेशर जब बढ़ने लगे तो सिर का घूमना और चक्कर आना कुछ आम लक्षण है जो पहले दिखते है।
    2. शरीर में कमजोरी महसूस होना और किसी काम में मन नहीं लगना।
    3. आज हम योग, घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे से high bipi control करने का तरीका जानेंगे जिससे आप इस बीमारी को काबू कर सकते है।

     

    हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के उपाय: High blood pressure ka ilaj in hindi

    1. दिल की कमजोरी को दूर करने के लिए दिन में 2 बार शहतूत का शरबत 25 ग्राम पीना लाभदायक है।
    2. सर्पगंधा पीस कर रख ले और 2-2 ग्राम सुबह शाम ले। इस उपाय से हाई बीपी नार्मल हो जाता है।
    3. सुबह के समय गेंहू की बासी रोटी दूध में चूर कर खाने से भी ये रोग कण्ट्रोल होने लगता है।
    4. गिलोय, आस्कंद, सर्पगंधा, अमला और अर्जुन-वृष की छाल को बराबर मात्रा में पीस कर चूर्ण बनाये और पानी के साथ दिन में 2 बार ले। इस आयुर्वेदिक इलाज से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने लगता है।
    5. फलों में तरबूज एक ऐसा फल है जिसे खाने से ये रोग कंट्रोल में रहता है।
    6. गाजर का मुरबा और लीची खाने से भी इस रोग में फायदा होता है।
    7. सूखा धनिया 1 ग्राम, सर्पगंधा 1 ग्राम और मिश्री 2 ग्राम पीस कर इसका मिश्रण ताजे पानी के साथ सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कम हो जाता है।
    8. प्रतिदिन सुबह खाली पेट देसी गाय का मूत्र आधा कप पिए। बीपी हाई हो या लो इस उपाय को रोजाना करने से इस रोग के इलाज में मदद मिलती है।
    9. रात को सोने से पहले 1 गिलास गर्म पानी में आधा चम्मच मेथी दाना भिगो कर रखे। इस पानी को सुबह पी ले और मेथी के दाने चबा कर खा ले।
    10. जाने हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाएं क्या ना खाएं

     

    लो ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार

    • 25 से 30 दाने किशमिश 150 ग्राम पानी में भिगो कर रख दे और लगभग 12 घंटे भीगने के बाद सुबह एक एक कर के किशमिश चबा कर खाए। इस उपाय से लो ब्लड प्रेशर में फायदा मिलता है।
    • थोड़ा शहद गाजर के रस मे मिला कर पीने से भी low blood pressure के रोग में आराम होता है।
    • रोजाना सुबह 2 काली मिर्च और 5 तुलसी के पत्ते खाने से वात रोग में आराम मिलता है और शरीर में रक्त संचार भी नार्मल रहता है।
    • गुड़ का सेवन भी लो बीपी के उपचार में अच्छा होता है। नींबू का रस, 20 ग्राम गुड और थोड़ा नमक 1 गिलास पानी में मिला कर सेवन करने से बीपी नार्मल हो जाता है।

     

    हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए योग

    1. योग तनाव कम करके शरीर में रक्त संचार अच्छा करने का एक अच्छा तरीका है।
    2. खाने पीने के तरीके में सुधार करने के साथ साथ high bipi के रोगी को प्रतिदिन योग भी करना चाहिए।
    3. प्राणायाम और ध्यान से भी ब्लड प्रेशर को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है।
    4. हाई ब्लड प्रेशर के रोगी को अनुलोम विलोम प्राणायाम करना चाहिए और योग में शवासन और सुखासन करना चाहिए।
    5. जाने योगा करने का सही तरीका और समय

     

    होम्योपैथिक दवा से हाई बीपी का इलाज

    होमियोपैथी ट्रीटमेंट भी ब्लड प्रेशर बढ़ने के रोग में काफी असरदार है पर आप अगर homeopathic तरीके से बीपी का इलाज करना चाहते है तो लम्बे समय तक इसकी दवाओं का सेवन करना होगा क्योंकि ये दवाएं तब ज्यादा असरदार है जब इनका सेवन आप लगतार और लम्बे समय तक करे। यहां आपकी जानकारी के लिए बीपी को कण्ट्रोल करने की होम्योपैथिक दवाओं के 5 नाम बता रहे है आप इन्हें डॉक्टर की सलाह से शुरू करे।

    • Glonine
    • Belladonna
    • Nux Vomica
    • Rauwolfia
    • Natrum Mur

     

    दोस्तों हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के उपाय, High blood control ke upay in hindi का ये लेख कैसा हमें बताये और अगर आपके पास लो और हाई बीपी का इलाज के घरेलू नुस्खे और तरीके है तो हमारे साथ साँझा करे।

    Recent Articles

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Recent Articles