ग्रीन टी के फायदे (Green tea ke fayde ) नुकसान और सही तरीका क्या है इन हिंदी: पिछले कुछ समय से ग्रीन टी का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है पर अधिकतर लोग इसका सेवन वेट लॉस के लिए करते है। पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के साथ साथ बालों और स्किन के लिए भी ये काफी उपयोगी है और इसके अलावा हर रोज ग्रीन टी पीने से हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और कई अन्य बीमारियों से बचने व उनके इलाज में भी मदद मिलती है |
ग्रीन-टी से आपका ब्लड प्रैशर कंट्रोल होता है और साथ में चोट को सही करने, डाइजेशन को सही करने, दिल और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है। ये चाय आपकी बॉडी के टेंपरेचर को भी मैनेज करती है। कई मेडिकेशन रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि ये चाय आपको वजन घटाने में भी मदद करती है और मोटापा आज सभी के लाइफस्टाइल की बड़ी परेशानी बना हुआ है। इससे टाइप-2 शुगर, अल्जाइमर और कई और बीमारियों से दूर रहने में भी मदद मिलती है।
बच्चों और बुजुर्गों को भी बिना किसी संकोच के ग्रीन टी पिलाई जा सकती है। यहां तक कि लड़कियों में पीरियड्स के दौरान दर्द में राहत दिलाने का काम भी ग्रीन टी करती है। ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स से शुगर कंट्रोल होती है यानी यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटी−डायबिटिक तत्व स्वास्थ्य लोगों को शुगर से दूर रखते हैं।
ग्रीन टी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व इसे मुंह के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसके सेवन से बैक्टीरियल ब्लॉक कंट्रोल होते हैं, जो दांतों या मसूड़ों की बीमारी का कारण बनते हैं। ग्रीन टी में फ्लोराइड होता है जो दांतों को खराब होने से बचाता है।मगर इसका सही फायदा तभी मिलता है जब हमें पता हो की ग्रीन टी कैसे पिए, बनाने की विधि, ग्रीन टी को दिन में कितनी बार पीना चाहिए और इसे पीने का सही समय व तरीका क्या है।
लिप्टन और पतंजलि ग्रीन टी आजकल काफी चर्चा में है। आज इस लेख में हम जानेंगे ग्रीन टी के फायदे , green tea benefits and side effects in hindi.
ग्रीन टी बनाने की विधि क्या है
Contents
- एक बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबाल ले।
- अगर पत्तियों वाली ग्रीन टी प्रयोग कर रहे है तो उबले हुए पानी में आधे से एक चम्मच पत्तियां डालकर 2 मिनट के लिए बर्तन ढक दे फिर इसे छान कर इसका सेवन करें।
- ग्रीन टी बैग का इस्तेमाल कर रहे है तो एक खाली कप में टी बैग रखे और इसमें गरम पानी डाल कर कुछ देर बैग को हिलाए फिर पिए।
- चाहे तो आप इसमें इलायची पाउडर और शहद भी मिला सकते है।
- लिप्टन ग्रीन टी शहद, तुलसी और नींबू के स्वाद में भी मिलती है इसे भी प्रयोग कर सकते है।
ग्रीन टी के फायदे क्या है
Green Tea Benefits in Hindi
- ग्रीन टी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है जो शरीर से हानिकारक विषैले पदार्थ खत्म करने और बॉडी इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी है।
- स्किन के लिए इसके काफी फायदे है। जैसे जैसे उम्र बढ़ती है चेहरे की skin ढीली पड़ने लगती है और चेहरे पर झुर्रियां भी आने लगती है। प्रतिदिन ग्रीन टी पीने से फेस ग्लो करने लगता है और त्वचा ढ़ीली नहीं पड़ती।
- ग्रीन टी फोर वेट लॉस, मोटापा कम करने के लिए ग्रीन टी पीने से काफी फायदा मिलता है। इसमें कैफीन अधिक मात्रा में होती है जो पेट की चर्बी को घटाने में कारगर है। इसके लिए खाने खाने के बाद आधे से एक घंटे में 1 कप ग्रीन टी पिए।
- बालों के लिए भी ग्रीन टी के फायदे अचूक है। Hairs के लिए ये कंडीशनर का काम करती है। ग्रीन टी को पानी में उबालकर पानी को ठंडा होने दे फिर इससे बाल धोए। इस घरेलू उपाय से बालों का झड़ना कम होता है व बाल सुंदर होते है।
- कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने और इलाज में भी ग्रीन टी के सेवन से मदद मिलती है। ये शरीर में कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकती है। हर रोज ग्रीन टी पीने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा 20% तक कम होता है और पुरुषों में मुंह, प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना भी कम होती है।
- शुगर के रोग में ग्रीन टी पीना अच्छा माना जाता है। ये शरीर में ब्लड sugar लेवल कंट्रोल करता है और टाइप 1, 2 दोनों तरह की डायबिटीज में फायदा करती है।
- ग्रीन टी के फायदे : ग्रीन टी का सेवन हर रोज करने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। इसे पीने से high bp के रोग में 50% तक की कमी आती है।
- लगातार काम करने के कारण अगर थकान और सुस्ती होने लगे तो 1 कप ग्रीन टी पिएं। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे। हर रोज हरी चाय का सेवन करने से बॉडी स्टेमिना भी बढ़ता है।
- कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी हरी चाय से फायदा मिलता है। इसके सेवन से शरीर में बुरे कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से दिल के रोग और हार्ट अटैक की संभावना भी कम होती है।
- मुंह की बदबू और मुंह की दूसरी समस्याओं को दूर करने के लिए भी ग्रीन टी के फायदे है। ये मुंह के उन बैक्टीरिया को खत्म करती है जिसकी वजह से मुंह में इन्फेक्शन होता है।
ग्रीन टी के नुकसान – Green Tea Side Effects in Hindi
- इसमें कैफीन ज्यादा होती है और इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से पेट में खराबी, नींद ना आना, उल्टी, दस्त और बार बार पेशाब आने जैसी समस्या हो सकती है।
- ग्रीन टी के अधिक सेवन से भूख कम लगने लगती है। इसलिए छोटे बच्चों के लिए इसे पीना ठीक नहीं है।
- प्रेगनेंसी में ग्रीन टी पीने के नुकसान हो सकते है और जो महिलाएं गर्भवती होने का सोच रही है उनके लिए भी इसका सेवन करना ठीक नहीं है।
- ग्रीन टी जरूरत से ज्यादा पीने पर शरीर में आयरन की कमी हो सकती है।
- आप अगर किसी रोग के इलाज के लिए दवा ले रहे है तो ये ध्यान रहे की आप ग्रीन टी और मेडिसिन दोनों साथ में ना ले।
- पुदीने की चाय पीने के फायदे
- तेजी से मोटापा कम करने के उपाय
Main is time back pain ke liye ayurvedic medicine le rha hu to kya green tea sath me le sakta hu.