हेल्थ केयर टिप्स इन हिंदी: स्वस्थ शरीर और निरोगी काया जीवन का सबसे बड़ा सुख है। सुख सुविधा के कितने भी साधन हो पर अगर शरीर स्वस्थ न हो उन सुविधाओं का आंनद नहीं ले सकते है। अगर ये कहा जाये की अच्छी हेल्थ वाला इंसान ही खुशनसीब है तो ये गलत नहीं होगा। आज के दौर में हमारा खान पान और जीवन शैली ऐसी हो गयी है की हमें कोई न कोई बीमारी (health diseases) परेशान करती रहती है।
कुछ लोगों को लगता है कि डेली हेल्थ केयर टिप्स (Daily health tips) का महत्व कम होता है| लेकिन डॉक्टर मानते हैं की दिन प्रतिदिन वाले हेल्थ केयर टिप्स सेहत के लिए लाभदायक होते हैं| अब आपको यह जानने की जरूरत है कि आज का हेल्थ केयर टिप्स (Today health tips) क्या है|
दरअसल डाइट से जुड़ी कई छोटी-छोटी बातों पर हम ध्यान नहीं दे पाते और कई चीजों को खाते हैं जो हमारे शरीर फायदा नहीं पहुंचाती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में|
वैसे तो इन बीमारियों के और भी कारण हो सकते है पर खाने पिने की चीजों में मिलावट और खाने पिने की गलत आदतें इन रोगों का प्रमुख कारण है। इस लेख में हम शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय, घरेलू तरीके और देसी नुस्खे जानेंगे, how to stay healthy and fit tips in hindi.
आज कल अनाज, सब्जियां, फल जैसी चीजों में भी मिलावट हो रही है, कुछ लोग जल्दी और ज़्यादा पैसे कमाने के लिए इन सब को उगने के गलत तरीके अपनाते है जिसका प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। दिल से जुड़ी बीमारी, पेट में गैस, शुगर, जलन, कैंसर, बवासीर और दूसरी बहुत सी बीमारियां खाने में होने वाली मिलावट की वजह से भी होती है।
अब सोचने वाली बात ये है की ये सब चीजें हम घर पर तो ऊगा नहीं सकते, तो अब इनके बुरे प्रभावों से कैसे बचे। हेल्दी और फिट रहने के लिए हम कुछ उपाय जरूर कर सकते है जैसे की हमारी जीवनशैली और खाने पीने की आदतों में सुधार करना। इसका एक तरीका ये भी है की अपने नाना नानी और दादा दादी से बात करे और जाने कैसे पहले लोग स्वस्थ और सेहतमंद रहते थे।
सेहत बनाने के हेल्थ केयर टिप्स इन हिंदी – Health Tips in Hindi
स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय और देसी नुस्खे
- हेल्थ टिप्स इन हिन्दी
- हमारे शरीर का दो तिहाई भाग पानी से बना है इसलिए पानी अधिक पिए जिससे शरीर में जमे विषैले पदार्थ पेशाब के रास्ते बाहर निकल जाये।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के सब अंगों को जरूरी पोषक तत्व मिलते रहते है। स्वस्थ और सेहतमंद रहने के लिए रोजाना 3 से 4 लीटर पानी पिए।
- अच्छी सेहत पाने के तरीके
- हमें जब कभी दर्द, बुखार या कोई रोग होता है तो हम दर्द निवारक दवा (pain killer medicine) का सेवाएं करते है, पर इन दवाओं का बार बार प्रयोग हमारी किडनी पर बुरा असर करते है।
- रोगों के इलाज के लिए एलोपैथिक ट्रीटमेंट की बजाय अगर घरेलू नुस्खे अपनाये तो बेहतर है। घर पर किये जाने वाले देसी नुस्खे आयुर्वेद से प्रभावित होते है जो करने में आसान होते है और इससे नुकसान भी ना के बराबर है।
- अगर आप किसी गंभीर रोग के उपचार के लिए कोई मेडिसिन ले रहे है तो इन दवाओं के साथ भी आप घरेलु उपाय कर सकते है। आयुर्वेदिक तरीके दिल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों तक से छुटकारा पाने में असरदार है।
- अक्सर कुछ लोग शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए विटामिन की टेबलेट का सेवन करते है, पर अगर आप नेचुरल तरीके अपनाएंगे तो आप को जल्दी रिजल्ट मिल सकता है।
- जाने तनाव कम करने के तरीके
- स्वस्थ रहने के राज
- कुछ लोगों को सुबह सुबह बिस्तर पर ही चाय या कॉफ़ी पिने की आदत होती है। खाली पेट चाय पेट में एसिडिटी और जलन बनाती है। चाय की आगाह अगर आप खाली पेट पानी पिए तो ज़्यादा अच्छा है।
- आप रात को सोने से पहले तांबे के बर्तन में पानी भर कर रखे और सुबह खली पेट पिए। अगर दिन में चाय पिने का मन हो तो हर्बल टी पिए जैसे की ग्रीन टी, निम्बू की चाय आदि। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है और पाचन तंत्र भी दरुस्त रहता है।
- सेहत बनाने के लिए क्या खाएं
- फ़ास्ट फ़ूड खाने से परहेज करे, क्योंकि इन्हें पचने में अधिक समय लगता है और ये शरीर में फैट भी बनाते है इसलिए जितना हो सके जंक फ़ूड खाने से बचे।
- इसके अलावा एक बात जरूरी है कि आप भोजन सही समय पर करें। सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना सही समय पर करें इससे शरीर का पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट को होने वाले रोगों।
- बाजार में आजकल आर्गेनिक फल और सब्जियां भी मिल जाती है। अगर आप मिलावटी खाने से बचना चाहते है तो आर्गेनिक फ़ूड का सेवन सकते है।
- बहुत से लोग आजकल दुबलेपन और मोटापे से परेशान रहते है, इस समस्या का प्रमुख कारन ख़राब पाचन है। खाना ठीक से न पचने से वजन जादा और कम होना जैसी प्रॉब्लम आने लगती है, इसलिए ये जरुरी हो गया है की सही समय पर भोजन करे और खाने पिने की बुरी आदतों में सुधार लाये।
- खाना खाते वक़्त पानी न पिए, भोजन करने से 15 मिनट पहले पानी पिए इससे पाचन अच्छा रहता है और अगर पानी गुनगुना कर के पिए तो और बेहतर है।
- योग से सेहत कैसे बनाये
- योगा और एक्सरसाइज से अपना दिन शुरू करे। रोगों से बचने, दिमाग को एक्टिव और तेज बनाने और बॉडी फिटनेस के लिए हर रोज व्यायाम करना उत्तम उपाय है। कुछ लोग ये सोचते है की हम दिन भर इतनी भाग दौड़ कर लेते है हमें शारीरिक व्यायाम की क्या जरुरत है, दोस्तों ऐसा सोचा गलत है। आप दिन भर जो करते है वो आपकी दिनचर्या का एक हिस्सा है इसलिए जरुरी है की आप व्यायाम के लिए समय जरूर निकाले।
- सुबह शाम को सैर पर जाना, रस्सा कूद, दौड़ लगाना, साइकिल चलाना, योग और प्राणायाम ऐसे व्यायाम करके आप बॉडी को फिट रख सकते है। अगर आप किसी रोग से पीड़ित है तो कोई भी व्यायाम करने से पहले डॉक्टर या आयुर्वेदिक वैद से सलाह जरूर ले, और अगर आप योग करना चाहते है तो किसी योगा गुरु की देख रेख में योगासन करने के सही तरीके सीखे और योग के नियम की जानकारी भी ले। आप baba ramdev के योगा विडियो देख कर घर पर भी सिख सकते है।
घरेलू उपाय और आयुर्वेदिक नुस्खे हिंदी में
- देसी आयुर्वेदिक तरीके से इलाज करने का सबसे बड़ा फायदा ये है की आप इसे अपने घर पर आसानी से कर सकते है, इनके साइड इफेक्ट्स भी नहीं है और इन्हें आप किसी ट्रीटमेंट में चल रही मेडिसिन के साथ भी ले सकते है मतलब आप को पहले से चल रही किसी दवा को बंद नहीं करना होगा। कोई भी घरेलु उपाय करने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक से सलाह जरूर ले और उसे करने का सही तरीका सीखे।
- जाने शरीर में खून बढ़ाने के उपाय
हेल्थ केयर टिप्स इन हिंदी
- घर और आसपास साफ़ सफाई का ध्यान रखे।
- मानसिक तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करे।
- खाने पिने से पहले और बाद हाथों को अच्छे से धोये।
- जितना जरुरी व्यायाम है उतना ही आराम भी है इसलिए जरूरी है अच्छी नींद ले।
दोस्तों सेहत बनाने के हेल्थ केयर टिप्स इन हिंदी – Gharelu Nuskhe Health Tips in Hindi का ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट बताये और अगर आपके पास शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय और घरेलू नुस्खे है तो हमारे साथ शेयर करे।
मेरे चेहरे पर झाइयां आ गई है इसका कारण बताओ व उपाय भी बताए.
झाइयां हटाने के उपाय और घरेलू नुस्खे आप यहां पढ़ सकते है :: http://sehatdoctor.com/
Mirgi ka ilaj.
मिर्गी रोग का इलाज के घरेलू नुस्खे करने के लिए हम जल्दी ही एक लेख साँझा करने का प्रयास करेंगे.
Pet mein jalan hona.
पेट में जलन और एसिडिटी का इलाज के घरेलू नुस्खे और उपाय से संबंधित जानकारी का लेख आप यहां पढ़ सकते है.
Mujhe shighr patan hota hai koi acha upchar bataye.
Naak kaan se khun aana kya karan ho sakta hai.
sir main bachpan se hi patla hu ab main 18 years old age me english medicine se health nahi bnana chahta hu koi best natural tips ho to please share me.
मैं याद करता हूँ उसे तुरंत भूल जाता हूँ कोई घरेलू उपाय बताओ.
Dadhi me safed baal ko kaise kala kare wo fir se kala ho sakte hai ya nhi, hair dai se wo jada white ho gye hai.
mere face par pimple ke kale nishan hai kya karu.
Sari samasya pachan na ha hai iska upay.